भू नक्शा पंजाब ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करें 2024। Bhu Naksha Punjab

Bhu Naksha Punjab – पंजाब के राजस्व विभाग में भू नक्शा पंजाब को ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करने हेतु Punjab Land Records पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से पंजाब का कोई भी नागरिक घर बैठे अपने भूमि का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैंं और चाहे तो डाउनलोड भी कर सकते हैंं। राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पंजाब सरकार द्वारा भू नक्शा देखने की प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि राज्य के नागरिकों को अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी देखने में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से भू नक्शा पंजाब 2024 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएगी कि आप किस प्रकार अपनी भूमि का नक्शा चेक और डाउनलोड कर सकते हैंं। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Bhu

Bhu Naksha Punjab 2024

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को भूमि से संबंधित जानकारीऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए पंजाब भूलेख पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक कहीं से भी कभी भी अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है। जैसे जमीन के मालिक का नाम खसरा नंबर व खतौनी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आप अपनी जमीन, भूमि,प्लाट आदि का नक्शा चेक व डाउनलोड कर सकते हैंं इसके लिए आपके पास खसरा नंबर होना आवश्यक है या जमीन के मालिक का नाम पता होना चाहिए। अब आप लैंड रिकॉर्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैंं इसके लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जिससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

Punjab Land Records Check

भू नक्शा पंजाब 2023 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Bhu Naksha Punjab
राज्य पंजाब
संबंधित विभाग राजस्व विभाग पंजाब
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य भूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना
साल 2023
भू नक्शा देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://jamabandi.punjab.gov.in

Bhu Naksha Punjab का उद्देश्य

भू नक्शा पंजाब का उद्देश्य पंजाब के नागरिकों को उनकी जमीन का नक्शा देखने व डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। क्योंकि ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध न होने के कारण जमीन से संबंधित विवरण प्राप्त करने के लिए विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा आम आदमी को भूलेख, खतौनी व खसरा आदि की जरूरत पड़ती रहती है। जिसके लिए हमें तहसील जाना पड़ता है और वहां के चक्कर लगाने के बाद भी हमें समय पर भूमि से संबंधित दस्तावेज नहीं मिल पाते हैं।

इन सभी समस्याओं का समाधान करने हेतु जमीन से जुड़ी सभी सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से सरकारी विभागों के कार्यों में पारदर्शित आएगी जिससे भ्रष्टाचार एवं रिश्वत पर रोक लगाने में सहायता मिल सकेगी। इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन भू नक्शा देखा जा सकता है। केवल 5 मिनट में आप अपनी भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।

पंजाब किसान कर्ज माफी लिस्ट

पंजाब भू नक्शा जिलेवार सूची

राज्य के उन जिलों की सूची जिनकी भूमि संबंधी विवरण ऑनलाइन देखा जा सकता है। पंजाब के जिलों की सूची नीचे दी गई है। जिसके माध्यम से किसान और आम नागरिक अपनी जमीन का नक्शा, खेत का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैंं।

संगरूर बरनाला
शहीद भगत सिंह नगर फरीदकोट
फतेहगढ़ साहिब फाजिल्का
रूपनगर जालंधर
होशियारपुर पठानकोट
मोहगा अम्बाला
अमृतसर मानसा
सर मुक्तसर साहिब पटियाला
गुरदासपुर फिरोजपुर
लुधियाना कपूरथला

Bhu Naksha Punjab के लाभ

  • पंजाब सरकार द्वारा भू नक्शा पंजाब ऑनलाइन उपलब्ध होने से राज्य के निवासियों को अपनी जमीन का नक्शा चेक करने और डाउनलोड करने में काफी आसानी होगी।
  • इस पोर्टल पर भूमि से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध है।
  • Bhu Naksha Punjab ऑनलाइन उपलब्ध होने से कोई भी व्यक्ति अपनी खेत की खतौनी घर बैठे ऑनलाइन निकल सकता है।
  • Punjab Land Records पोर्टल को अंग्रेजी में पंजाबी भाषा में बनाया गया है जिसका लाभ यह है कि जो व्यक्ति अंग्रेजी भाषा नहीं जानता वे पंजाबी भाषा में जानकारी हासिल कर सकता है।
  • ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से अब राज्य के नागरिकों को बार-बार तहसील या पटवारी के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • घर बैठे ऑनलाइन आसानी से भूमि से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • भू नक्शा पंजाब के माध्यम से जमीन से जुड़ा विवरण समय से प्राप्त किया जा सकेगा। जिससे बेवजह के खर्च होने वाले पैसों की बचत होगी।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल

भू नक्शा पंजाब ऑनलाइन कैसे चेक और डाउनलोड करें?

अगर आप Bhu Naksha Punjab ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो आपने उसे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से भू नक्शा देख सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको पंजाब लैंड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Bhu
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Cadastral Map के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Bhu
  • अब इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जैसे आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको दी गई सूची में अपनी तहसील का चयन करना होगा।
  • तहसील का चयन करने के बाद आपको अपने गांव का चयन करना होगा।
Bhu
  • चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपके सामने के सारे भू नक्शा आ जाएंगे।
  • अब आपको अपने भूमि के नक्शे पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपकी भूमि का नक्शा खुल जाएगा।
  • आप चाहे तो अपने भूमि का नक्शा डाउनलोड भी कर सकते हैंं।
  • इस प्रकार आपकी भू नक्शा पंजाब देखने एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पंजाब भू नक्शा जमाबंदी कैसे देखें?

अगर आप अपने भूमि के नक्शे की जमाबंदी देखना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपनी भूमि की जमाबंदी देख सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको Punjab Land Records पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Bhu
  • होम पेज पर आपको Jamabandi के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जैसे आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • इसके बाद तहसील और गांव का चयन करना होगा।
  • गांव का चयन करने के बाद आपको वर्ष का चयन करना होगा।
  • अब आपको Set Region के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
पंजाब
  • अगले पेज पर आपको Jamabandi के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने जमाबंदी देखने के लिए कुछ विकल्प आ जाएंगे।
पंजाब
  • आप भूमि की जमाबंदी कई प्रकार से देख सकते हैंं जैसे
  • Owner Name Wise,
  • Khewat No. Wish,
  • Khasra No.Wise,
  • Khatouni No.Wise
  • आपको किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। यदि आप खसरा नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं।
  • तो आपको नए पेज पर खसरा नंबर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
पंजाब
  • इसके बाद आपको View Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
पंजाब
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको जमाबंदी रिपोर्ट की सूची दिखाई देगी।
  • इस प्रकार आप भूमि के नक्शे की जमाबंदी का विवरण देख सकते हैंं।

पंजाब राजस्व विभाग से भू नक्शा प्राप्त करने की प्रक्रिया

अगर आप अपनी भूमि का नक्शा पंजाब के राजस्व विभाग से ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप भूमिका नक्शा प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालय जा सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको अपने तहसील कार्यालय में जाना होगा।
  • तहसील कार्यालय में जाकर आपको भू नक्शा आवेदन के लिए फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • साथ ही अपना खसरा नंबर या खतौनी नंबर दर्ज करना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद आपको तहसील कार्यालय में जमा कर देना होगा।
  • संबंधित अधिकारी आपके जमा किए गए आवेदन फार्म की जांच करेगा।
  • निर्धारित समय के बाद आपको भूमि की कॉपी प्रदान कर दी जाएगी।