दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखें 2024। Delhi Ration Card List Online

Delhi Ration Card List – दिल्ली के जिन नागरिकों ने अपना Ration Card बनवाने के लिए आवेदन किया था। अब वह अपना नाम‌ Delhi Ration Card List 2024 में ऑनलाइन देख सकते हैंं। क्योंकि दिल्ली सरकार द्वारा ई-खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार पोर्टल पर इस लिस्ट को ऑनलाइन प्रकाशित कर दिया गया है। इस लिस्ट में जिन नागरिकों का नाम शामिल होगा उन्हें ही राशन कार्ड की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। दिल्ली सरकार द्वारा प्रतिवर्ष नए राशन कार्ड बनाने और कई पुराने राशन कार्डों को निरस्त करने की प्रक्रिया की जाती है। इसके बाद संशोधित राशन कार्ड लिस्ट में जिन नागरिकों का नाम सम्मिलित होता है उन्हें ही दिल्ली राशन कार्ड का लाभ दिया जाता है। अगर आपने भी अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था और अब दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट 2024 में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

Delhi

Delhi Ration Card List 2024

वर्तमान समय में देश के सभी राज्यों में से दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली राशन कार्ड की सुविधा सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। दिल्ली के जिन नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा विभाग के तहत अपने राशन कार्ड बनने के लिए आवेदन किया था। तो अब उन्हें राशन कार्ड बना है या नहीं यह देखने के लिए Delhi Ration Card List 2024 में अपना नाम जांचने की आवश्यकता है। जिसके लिए उन्हें ई-खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम जांचना होगा। क्योंकि जिन नागरिकों का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा उन्हें ही सरकार द्वारा राशन कार्ड जारी किए जाएंगे।

यह राशन कार्ड नागरिकों को उनके द्वारा प्रदान की गई जानकारी और आय के आधार पर जारी किए जाते हैं। दिल्ली सरकार द्वारा अपने यहां के राशन कार्ड धारकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से बहुत ही कम कीमतों पर खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।

एक देश एक राशन कार्ड योजना

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट के बारे में जानकारी

लेख का विषय Delhi Ration Card List
किसके द्वारा जारी की जाती है खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग दिल्ली
लाभार्थी दिल्ली के निवासी
उद्देश्य दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन जारी करके लाभार्थियों को राशन कार्ड का लाभ प्रदान करना
साल 2024
लिस्ट देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://nfs-delhigovt-nic-in

(District Wise) Online Delhi Ration Card List 2024

हम आपको नीचे दिल्ली के जिन- जिन जिलों में ऑनलाइन Delhi Ration Card List 2024 प्रकाशित की जाती है उनके नाम बताने जा रहे हैं।

  • नई दिल्ली
  • नॉर्थ दिल्ली
  • नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
  • वेस्ट दिल्ली
  • साउथ वेस्ट दिल्ली
  • साउथ दिल्ली
  • साउथ ईस्ट दिल्ली
  • सेंट्रल दिल्ली
  • नॉर्थ ईस्ट दिल्ली
  • शाहदरा
  • ईस्ट दिल्ली

DDA Housing Scheme

Delhi Ration Card List 2024 का उद्देश्य

सरकार द्वारा हर साल Delhi Ration Card List 2024 को एक ही उद्देश्य से प्रकाशित किया जाता है कि दिल्ली के नागरिकों को इसके माध्यम से सरकारी राशन की दुकानों से कम कीमतों पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाए जा सके। हर साल इस लिस्ट में कई नए लाभार्थियों को शामिल किया जाता है तो कई पुराने लाभार्थियों को इस लिस्ट से बाहर किया जाता है। इस लिस्ट में अपना नाम शामिल करने के लिए आवेदक को सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हुए आवेदन करना होता है। अगर विभाग द्वारा आवेदक को राशन कार्ड की सुविधा प्रदान करने का पात्र समझा जाता है तो उसका नाम दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में शामिल कर दिया जाता है।

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट 2024 ‌के लाभ

  • दिल्ली के वह आवेदक जिन्होंने अपना नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। अब वह अपना नाम दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट 2024 में ऑनलाइन देख सकते हैंं।
  • पहले यह लिस्ट सरकार द्वारा ऑफलाइन प्रकाशित की जाती थी। लेकिन अब यह लिस्ट ऑनलाइन प्रकाशित की जाती है।
  • इस लिस्ट के ऑनलाइन प्रकाशित होने से आवेदको के समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है क्योंकि अब वह आराम से इस लिस्ट को घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से अपने मोबाइल या कंप्यूटर में देख सकते हैंं।
  • राज्य के जिन आवेदकों का नाम Delhi Ration Card List 2024 में शामिल होंगा उन्हें ही दिल्ली सरकार द्वारा राशन कार्ड का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • वह आवेदक जिनका नाम दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में शामिल होगा वह अपने नजदीकी राशन की दुकानों पर जाकर बहुत ही कम कीमतों पर खाद्यान्न सामग्री जैसे-गेहूं, चावल, नमक, चीनी, दाल एवं केरोसिन आदि खरीद सकते हैंं।

Delhi Berojgari Bhatta

Delhi Ration Card List 2024 चेक करने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले ई-खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
Delhi
  • वेबसाइट के होमपेज पर Citizen’s Corner के सेक्शन के तहत FPS Wise Linkage Of Ration Card पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा। जिस पर आपको State का विकल्प दिखाई देगा जहां पर आपको Delhi सिलेक्ट करना है।
Delhi
  • इसके बाद आपके सामने दिल्ली के सभी जिलों की लिस्ट खुलकर आ जाएगी। इस लिस्ट में से आपको अपने जिले पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपने जिले के अंदर आने वाले सभी Circles की सूची दिखाई देगी जिनमें से आपको अपने Circle पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुलकर आ जाएगा। इस पेज पर आपको FPS name और Address और उस FPS में कितने AAY, PR -S, PR टाइप के राशन कार्ड है उन सभी की लिस्ट प्रदर्शित होगी। आपको जिस FPS के राशन कार्ड की लिस्ट देखनी है उस पर‌ क्लिक कर दे।
  • क्लिक करते ही आपके सामने सभी हितग्राहियों की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इस सूची में से आप अपना नाम चेक कर सकते हैंं।