जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना 2024 – Digipay Sakhi Yojana ऑनलाइन आवेदन

Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana – देश के सभी नागरिकों तक डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओंको पहुंचाने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राज्य सरकारें भी विभिन्न प्रकार की योजनाएं लांच कर रही है। जिससे कि देश के प्रत्येक नागरिक वित्तीय सेवाओं का लाभ उठा सके। आज हम आपको जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना हैं। इस योजना के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक नागरिक तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। इस लेख को पढ़कर आपको इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन आदि।

Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana 2024

इस योजना का शुभारंभ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा 15 सितंबर 2021 को जम्मू और कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान से किया गया है। Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana 2024 के माध्यम से जम्मू कश्मीर के दूरदराज के क्षेत्रों में डोर टू डोर डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। यह सुविधाएं डिजी पे सखियों के माध्यम से प्रदान की जाएगी। डिजी पे सखियों को यह सुविधा प्रदान करने के लिए वेतन दिया जाएगा। प्रारंभ में इस योजना का लाभ जम्मू कश्मीर के 2000 दूरदराज के गांवों में प्रदान किया जाएगा।

Launched Mission ‘One Gram Panchayat-One DIGI-Pay Sakhi’ in J&K & Inaugurated week-long training programme for Krishi & Pashu Sakhis.

Watch full address here:https://t.co/cjlEpGEgN8 pic.twitter.com/Bk46EH2syH — Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) September 14, 2021

इस योजना के पहले चरण में जम्मू एवं कश्मीर डिवीजन के स्वयं सहायता समूह की 80 महिलाओं को डिजी पे सखी के रूप में चयनित कर लिया गया है। यह डिजी पे सखियां केंद्र शासित प्रदेश में डोर टू डोर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। इस अवसर पर उपराज्यपाल द्वारा डिजी पे सखियों को 80 आधार सक्षम भुगतान प्रणाली भी वितरित की गई।

जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना 2024 के अन्य लाभ

इस योजना महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा यह योजना महिला सशक्तिकरण प्रदान करने में भी कारगर साबित होगी। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह के भीतर वित्तीय समावेश की शुरुआत हुई है। इसके अलावा यह योजना आर्थिक पारदर्शिता लाने में भी कारगर साबित होगी। जम्मू कश्मीर डिजी पे सखी योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिक पैसों का लेनदेन करने के अलावा विभिन्न प्रकार की योजनाएं जैसे कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि का भी लाभ उठा सकते हैंं। इसके अलावा उपराज्यपाल द्वारा स्थाई कृषि और पशुधन प्रबंधन पर भी कृषि सखियों और पशु सखियों के लिए 1 सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया गया। प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रकार की अन्य योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।

जम्मू-कश्मीर

Key Highlights Of Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana 2024

योजना का नाम जम्मू कश्मीर डिजी पे सखी योजना
किसने आरंभ की जम्मू कश्मीर सरकार
लाभार्थी जम्मू कश्मीर के नागरिक
उद्देश्य सभी नागरिकों तक बैटिंग सुविधाएं पहुंचाना।
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च की जाएगी
साल 2023
राज्य जम्मू कश्मीर
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन/ऑफलाइन

जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना 2024 का उद्देश्य

Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इस योजना के माध्यम से वह सभी नागरिक जो दूरदराज के ऐसे इलाकों में रहते हैं जहां पर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं है वह बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। यह योजना महिलाओं के माध्यम से संचालित की जाएगी। महिलाओं द्वारा डोर टू डोर बैंकिंग सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिससे न सिर्फ नागरिकों को लाभ होगा बल्कि महिलाओं के लिए भी यह एक आय का साधन बन जाएगा। जम्मू कश्मीर डिजी पे सखी योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में भी कारगर साबित होंगी।

जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना का शुभारंभ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा 15 सितंबर 2021 को जम्मू और कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान से किया गया था।
  • इस योजना के माध्यम से जम्मू कश्मीर के दूरदराज के क्षेत्रों में डोर टू डोर डिजिटल बैंकिंग एवं वित्तीय सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।
  • यह सुविधा डिजी पे सखियों के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • डिजी पे सखियों को यह सुविधाएं प्रदान करने के लिए वेतन दिया जाएगा।
  • Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana के पहले चरण में जम्मू-कश्मीर के दो हजार दूरदराज के गांवों में इस योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • जम्मू कश्मीर डिवीजन के स्वयं सहायता समूह की 80 महिलाओं को डिजी पे सखी के रूप में चयनित कर लिया गया है।
  • यह डिजी पे सखियां केंद्र शासित प्रदेश में डोर टू डोर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।
  • उपराज्यपाल द्वारा डिजी पे सखियों को 80 आधार सक्षम भुगतान प्रणाली भी वितरित की गई है।
  • इसके अलावा स्थाई कृषि और पशु धन प्रबंधन पर भी कृषि साकिया और पशु सखियों के लिए 1 सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया है।
  • इस योजना के माध्यम से जम्मू कश्मीर की महिलाएं सामाजिक एवं आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कर सकेंगी।
  • यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाएगी।
  • इसके अलावा इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह के भीतर भी वित्तीय समावेश की शुरुआत होगी।
  • आर्थिक पारदर्शिता लाने में भी यह योजना कारगर साबित होगी।
  • इस योजना के माध्यम से ना सिर्फ पैसों का लेनदेन किया जा सकेगा बल्कि विभिन्न प्रकार की योजनाएं जैसे कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि का भी लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना 2024 की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक जम्मू कश्मीर की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय का प्रमाण
  • आयु का प्रमाण
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • मार्कशीट

जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

सरकार द्वारा अभी केवल जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। जल्द सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। जैसे ही किसी आधिकारिक सूत्र से आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी जारी की जाती है हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर सूचित करेंगे। तो दोस्तों यदि आप Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।