कन्या सुमंगला योजना 2024 – Kanya Sumangala Yojana रजिस्ट्रेशन व नई लिस्ट

Kanya Sumangala Yojana – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच में सुधार करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती है। कन्या सुमंगला ऐसी ही एक योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की कन्याओं को ₹15000 की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। इस लेख के माध्यम से आपको कन्या सुमंगला योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। आप इस लेख को पढ़कर उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला स्कीम की पात्रता, लाभ, विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। यदि आप यूपी कन्या सुमंगला योजना के लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं तो आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया आपके साथ इस लेख के माध्यम से साझा की गई है।

Kanya

Kanya Sumangala Yojana 2024

राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत बालिकाओ को 15000 रूपये की कुल धनराशि दी जाएगी और बालिकाओ को दी जाने वाली कुल धनराशि 6 समान किश्तों में दी जाएगी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2024 के अंतर्गत कन्याओ के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख या इससे कम होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का कुल बजट 1200 करोड़ रूपये रखा है। प्यारे दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस UP Kanya Sumangala Scheme 2024 से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज़ आदि अतःहमारे इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़े।

सुकन्या समृद्धि योजना

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Kanya Sumangala Yojana
किसने लॉन्च किया उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्य उत्तर प्रदेश की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना तथा उनके भविष्य को उज्जवल बनाना।
आधिकारिक वेबसाइट mksy.up.gov.in
साल 2024
आर्थिक सहायता ₹15000
किस्ते 6
बजट 1200 करोड़ रुपए

Kanya Sumangala Yojana का उद्देश्य

UP Government द्वारा राज्य की बालिकाओ को उच्च शिक्षा प्रदान करने और उनके भविष्य को उज्वल बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। Kanya Sumangala Yojana 2024 के तहत राज्य की बालिकाओ को स्वलम्बी बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना और समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना।इस योजना के ज़रिये समाज में भ्रूण हत्या को खत्म करना और समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच को विकसित करना।

यूपी विधवा पेंशन लिस्ट

कन्या
सुमंगला योजना की 6 किश्ते

श्रेणी
के प्रकार
दी
जाने वाली धनराशि
श्रेणी 1 – कन्या के 1 अप्रैल 2019 या इसके बाद जन्म होने पर तथा इस योजना के तहत कन्या के लिए आवेदन जन्म से लेकर 6 माह के अंदर करना होगा 2000 रूपये
की धनराशि दी जाएगी।
श्रेणी 2 – कन्या के एक वर्ष के तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरांत 1000 रूपये
की धनराशि दी जाएगी।
श्रेणी 3 – कन्या के कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर 2000 रूपये
की धनराशि प्रदान की जाएगी।
श्रेणी 4 – कन्या के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 2000 रूपये
की धनराशि प्रदान की जाएगी।
श्रेणी 5 – इसके बाद कक्षा 9 में प्रवेश लेने के उपरांत 3000 रूपये
की धनराशि
श्रेणी 6 – कक्षा 10 /12 वी उत्तीर्ण करके चालू शैक्षिणिक सत्र के दौरान स्नातक /डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर 5000 रूपये
की धनराशि प्रदान की जाएगी।
कन्या

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लाभ

  • Kanya Sumangla Yojana 2024 एक ऐसी पहल है जो बालिकाओं के विकास के लिए विशेष रूप से काम करती है और उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।
  • यह योजना राज्य में बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित सभी बाधाओं को समाप्त करने के उद्देश्य से लागू की गई है।
  • उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख या उससे कम होनी चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत एक परिवार की अधिकतम दो बालिकाओं को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।यदि राज्य की कोई महिला अपनी दूसरी डिलीवरी के समय जुड़वा बच्चों को जन्म देती है तो तीसरी लड़की भी योग्य होगी।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक सबसे पहले इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा।आप लोग घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपी इंटर्नशिप स्कीम

कन्या सुमंगला योजना के मुख्य तथ्य

  • इस योजना के अंतर्गत कन्या के जन्म से लेकर पढाई तक का 15000 रूपये का सारा खर्च सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में दिया जायेगा।
  • इस Kanya Sumangla Scheme 2024 के तहत कन्या के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना का कुल बजट 1200 रूपये रखा गया है।
  • यदि उत्तर प्रदेश के किसी परिवार ने अनाथ कन्या को गोद लिया हो तो परिवार की जैविक सन्तानो तथा विविध रूप में गोद ली गयी सन्तानो को सम्मिलित करते हुए अधिकतम 2 लड़किया इस योजना की लाभार्थी होंगी।
  • MKSY 2024 के तहत परिवार की अधिकतम 2 लड़कियों को ही पात्र माना जायेगा।

पात्रता

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये या फिर उससे कम होनी चाहिए।
  • यदि किसी परिवार ने अनाथ बच्चियों को गोद लिया है तो अधिकतम गोद ली हुई दो लड़कियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं और इसी के साथ उस परिवार की दो और लड़कियां इस योजना का लाभ उठा सकते हो। इस प्रकार उस परिवार में 4 लड़कियां इस योजना का लाभ उठा पाएंगी।
  • इस योजना का लाभ अधिकतम एक परिवार की दो लड़कियां ही उठा सकती हैं।
  • यदि परिवार में दो से अधिक बच्चे हैं तो उस परिवार को Kanya Sumangala Yojana का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
  • यदि किसी महिला की जुड़वा बेटियां हैं तो उन जुड़वा बेटियों को भी इस योजना का अलग-अलग लाभ मिलेगा। इस स्थिति में एक परिवार की तीन बेटियां लाभ उठा सकती हैं दो जुड़वा बेटियां और एक और बेटी।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • यदि बेटी गोद ली है तो गोद लेने का प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र

कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

उत्तर प्रदेश के जो परिवार अपनी बेटी को इस MKSY 2024 के तहत लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए ऑनलाइन तरीके को Follow करे और योजना का लाभ उठाये।

  • सर्वप्रथम आवेदक को Kanya Sumangala Yojana की Offical Website पर जाना होगा।
  • Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा इसके बाद आपको होम पेज पर Citizen Service Portal का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
Application
  • रजिस्ट्रेशन से पहले आपको नियम दिखाई देंगे जिसके नीचे आपको मै सहमत हूँ पर क्लिक करना होगा। फिर एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम पता, मोबाइल नंबर, माता पिता का आधार नंबर आदि भरना होगा और इसके पश्चात् OTP डालकर सत्यापित करना होगा।
  • सही OTP डालने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा जैसे आपको रजिस्ट्रेशन होगा आपको यूज़र आईडी मिल जाएगी इससे आपको MKSY Portal Login करना होगा।
Login
  • आपको लॉगिन करने के लिए यूज़र आईडी और पासवर्ड डालना होगा इससे आपका लॉगिन हो जायेगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको कन्या पंजीकरण फॉर्म मिल जायेगा। इस पंजीकरण फॉर्म में आपको अपनी बेटी से सम्बंधित पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी और सभी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा तथा फिर लास्ट में सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप इस योजना के तहत आपकी बेटी के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana ऑफलाइन आवेदन कैसे करे ?

  • राज्य के जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे है तो वह ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं ऑफलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया हमने आपको नीचे दी हुई है आप इसे विस्तारपूर्वक पढ़े और योजना का लाभ उठाये।
  • सबसे पहले आपको उपरोक्त कार्यालय से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों को अटैच करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन फॉर्म खंड विकास अधिकारी (विकास खंड अधिकारी), एसडीएम, परिवीक्षा अधिकारी, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी आदि के कार्यालय में जमा करना होगा।
  • इसके बाद भरे गए आवेदनों को संबंधित अधिकारी द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) को भेज दिया जाएगा। डीपीओ सभी सूचनाओं को ऑनलाइन फीड करेगा और इन ऑफ़लाइन अनुप्रयोगों की आगे की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में की जाएगी।
  • इस तरह आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अपनी लॉगइन आईडी ढूंढने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको न्यू फीचर्स/रिपोर्ट के अंतर्गत फाइंड योर लॉगइन आईडी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Kanya
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
  • अब आप को वेरीफाई मोबाइल नंबर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप वेरीफाई मोबाइल नंबर के लिंक पर क्लिक करेंगे आपका लॉगिन आईडी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana से संबंधित अपना ओपिनियन देने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको योर ऑपिनियन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
कन्या
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आप अपना ओपिनियन दे सकते हैंं।

कन्या सुमंगला योजना की मार्गदर्शिका देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको Kanya Sumangala Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको कन्या सुमंगला योजना मार्गदर्शिका के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Kanya
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में कन्या सुमंगला योजना की मार्गदर्शिका खुलकर आ जाएगी।
  • यदि आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको ऊपर दिए गए डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

सर्वे में हिस्सा लेने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको सर्वे के लिंक पर क्लिक करना होगा।
सर्वे
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने सर्वे फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछ गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सर्वे में हिस्सा ले पाएंगे।

सिविल मैनुअल डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको हेल्प डॉक्यूमेंट के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको सिविल मैनुअल के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने सिविल मैनुअल खुलकर आ जाएगा।
  • आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैंं।

न्यू सिटिजन रजिस्ट्रेशन गाइड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको नए फीचर्स/रिपोर्ट के सेक्शन में जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपको नए नागरिक पंजीकरण हेतु मार्गदर्शिका के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने नागरिक पंजीकरण हेतु मार्गदर्शिका पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आ जाएगी।
  • इसके पश्चात आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार न्यू सिटिजन रजिस्ट्रेशन गाइड आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।

सभी जिलों की एप्लीकेशन लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको नए फीचर्स/रिपोर्ट के सेक्शन में जाना होगा।
  • अब आपको सभी जिला आवेदन सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
सभी
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • आपको इस पेज पर निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • फाइनेंशियल ईयर
    • क्वार्टर
    • डिवीजन
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana ऑफिसर लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको ऑफिसर लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
ऑफिसर
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको ऑफिसर रोल एवं जिले का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार ऑफिसर लॉगिन कर पाएंगे।

ऑफिसर मैनुअल डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको हेल्प डॉक्यूमेंट के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • आपको ऑफिस मैनुअल के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसी आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने ऑफिसर मैनुअल खुलकर आ जाएगा।
  • आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैंं।

सर्कुलर डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको सर्कुलर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
सर्कुलर
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने सर्कुलर खुलकर आ जाएगा।
  • यदि आप इस सर्कुलर को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको ऊपर दिए गए डाउनलोड का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार सर्कुलर आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।

फीडबैक लिस्टिंग देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रिएक्शन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने फीडबैक लिस्टिंग खुल कर आ जाएगी।

Contact us

  • सबसे पहले आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको संपर्क करे का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने संपर्क करने के लिए पूरी कांटेक्ट डिटेल्स की पीडीएफ खुल जाएगी।