मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरे। Krishak Mitra Yojana Form

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Form – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 20 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के हितग्राहियों के आवेदन फॉर्म भरने के कार्य का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए 50% सब्सिडी पर 3 हॉर्स पावर की अधिक क्षमता के कृषि पंप का कनेक्शन दिया जाएगा। ताकि किसानों को अपनी खेती में सिंचाई करने हेतु आसानी हो सके। अगर आप भी मध्य प्रदेश के किसान हैं। और अपने खेतों में सिंचाई हेतु कृषि पंप का कनेक्शन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे Mukhymantri Krishak Mitra Yojana Form 2024 ऑनलाइन भरने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? और इसके लिए पात्रता क्या है? इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Mukhyamantri

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Form 2024

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन देने के लिए की गई है। इस योजना के तहत हितग्राहियों से आवेदन फॉर्म भरवाने के कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 सितंबर 2023 को कुशामाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में किया। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के माध्यम से 3 एचपी या अधिक क्षमता के स्थाई पंप कनेक्शन किसानों को दिए जाएंगे। इसके लिए 200 मीटर तक की दूरी के 11 केवी लाइन के विस्तार वितरण ट्रांसफार्म की स्थापना की जाएगी। इस योजना के तहत सभी सामग्री सहित विस्तार कार्य एवं इसका संधारण विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा।

किसानों को अपने खेत पर ट्रांसफर लगवाने पर राज्य शासन 50% का अनुदान देगी और बाकी शेष 50% राशि कृषक या कृषक समूह द्वारा वहन की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के पहले वर्ष में 10 हजार पंप का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद ही आपको योजना का लाभ मिल सकेगा।

लाडली बहना आवास योजना फॉर्म भरें

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Form
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए पंप कनेक्शन देने हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा प्रदान करना
अनुदान राशि 50% का अनुदान
राज्य मध्य प्रदेश
साल 2024
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://mpkrishi.mp.gov.in/

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2024 की विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के माध्यम से किसानों को सिंचाई करने में सहायता प्रदान करने हेतु वितरण कंपनी द्वारा अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केवी लाइन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसपेरेंट स्थापित किया जाएगा।
  • राज्य के कृषक या कृषकों के समूह को तीन हॉर्स पावर की अधिक क्षमता की स्थाई कृषि पंप कनेक्शन 50% के अनुदान राशि पर प्रदान किए जाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से किसान अपने खेतों पर सिंचाई के लिए ट्रांसफॉर्म स्थापित करवा सकेंगे।
  • Mukhymantri Krishak Mitra Yojana के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को नवीन कनेक्शन के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत लागत राशि का 50% अनुदान जिसमें से 40% राशि राज्य शासन द्वारा और 10% राशि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किसानों दी जाएगी और बाकी का 50% राशि कृषक या कृषक समूह को वहन करनी होगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि सीधे लाभार्थी कृषक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम वर्ष में इस योजना के अंतर्गत 10,000 पंपों के लक्ष्य रखा गया है।
  • इस योजना को 2 वर्षों तक पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके।

MP Saral Bijli Bill Mafi Yojana

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म 2024 के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत आवेदन करने हेतु मध्य प्रदेश के मूल निवासी पात्र होंगे।
  • केवल राज्य के कृषक एवं कृषकों के समूह इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • किसान के पास ट्रांसफॉर्म स्थापित कराने हेतु पंप कनेक्शन के लिए खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • किसान कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेती से संबंधित दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

अगर आप मध्य प्रदेश के किसान है और अपनी खेती में सिंचाई करने हेतु पंप कनेक्शन की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको Krishak Mitra Yojana Form ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए आप नीचे दी हुई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको कृषि योजनाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अगले पेज पर मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • आपके आवेदन फार्म और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • जांच के सत्यापित होने पर आपको कृषि पंप कनेक्शन का लाभ दिया जाएगा।

Mukhymantri Krishak Mitra Yojana Form FAQs

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया कब से आरंभ की गई? मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 20 सितंबर 2023 से आरंभ की गई है। Krishak Mitra Yojana Yojana के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों को कितने रुपए का अनुदान दिया जाएगा? मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के अंतर्गत किसानों को राज्य सरकार द्वारा लागत राशि का 50% अनुदान दिया जाएगा। Mukhymantri Krishak Mitra Yojana 2024 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है? इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य किसानों को 3 हॉर्स पावर या अधिक क्षमता के स्थाई पंप कनेक्शन देना है जिसके लिए किसान अपने खेतों पर ट्रांसफार्मर स्थापित करवा सकते हैंं। मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म कैसे भरे? Krishak Mitra Yojana Form ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैंं जिसकी जानकारी ऊपर आर्टिकल में दी गई है।