LIC Jeevan Pragati Plan (838) – रोज निवेश करें 200 रुपए, पाएं 28 लाख मेच्योरिटी पर

LIC Jeevan Pragati Plan 838 – भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी सरकार इंश्योरेंस कंपनी है जो अपने ग्राहकों के लिए एक तरह की पॉलिसी लाती रहती है। एलआईसी बीमा निगम के पास बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक के लिए पॉलिसी होती है। हर उम्र का नागरिक एलआईसी पॉलिसी खरीद सकता है। अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकता है। ऐसी ही एक नई LIC की पॉलिसी है। जिसका नाम जीवन प्रगति प्लान है। अगर कोई भी पॉलिसी धारक भारतीय जीवन बीमा निगम की इस जीवन प्रगति प्लान में हर रोज 200 रुपए के हिसाब से निवेश करता है तो मैच्योरिटी पर आपको 28 लाख रुपए मिलेंगे। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से LIC Jeevan Pragati Plan से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस पॉलिसी को खरीद कर अपने भविष्य को लाइफटाइम की सुरक्षा दे सके। इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

LIC

LIC Jeevan Pragati Plan 838

बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन द्वारा एलआईसी जीवन प्रगति योजना को शुरू किया गया है। जीवन प्रगति बीमा प्लान आपको कुछ ही सालों में लखपति बना सकती है। इस प्लान में आप हर रोज 200 रूपए निवेश करके मैच्योरिटी पर 28 लाख तक की रकम प्राप्त कर सकते हैंं। अगर आप भी LIC में निवेश करने के बारे में सोच रहे है। तो जीवन प्रगति प्लान आपके लिए एक अच्छी पॉलिसी साबित होगी। यह पॉलिसी आपको जीवन बीमा के साथ-साथ जोखिम का भी लाभ प्रदान करेगी। जिस वजह से इस पॉलिसी में निवेश करना सुरक्षित होगा। LIC जीवन प्रगति प्लान में नियमित प्रीमियम का भुगतान करने पर आपको मृत्यु लाभ प्राप्त होगा। इस पर आपको सिक्योरिटी के साथ ज्यादा प्रॉफिट दिया जाता है।

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी

एलआईसी जीवन प्रगति प्लान के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम LIC Jeevan Pragati Plan
शुरू की गई भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा
लाभार्थी पॉलिसी खरीदने वाले नागरिक
उद्देश्य नियमित प्रीमियम का भुगतान करने पर मृत्यु लाभ
पॉलिसी की अवधि न्यूनतम 12 साल और अधिकतम 20 साल
श्रेणी केंद्र सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

5 साल में बढ़ जाता है रिस्क कवर

LIC की जीवन प्रगति पॉलिसी में हर 5 साल में रिस्क कवर बढ़ जाता है जिसका मतलब है कि आपको मिलने वाली राशि 5 साल में बढ़ जाती है। अगर मृत्यु बेनिफिट की बात करें तो पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाने के बाद पॉलिसी की रकम सिंपल रिवर्सनरी बोनस फाइनल बोनस को जोड़कर निवेशक के परिवार को एक साथ दी जाती है। LIC की जीवन प्रगति पॉलिसी की न्यूनतम अवधि 12 साल और अधिकतम अवधि 20 साल है। जीवन प्रगति प्लान को 12 साल से लेकर 45 साल तक के लोग खरीद सकते हैंं। इस पॉलिसी का प्रीमियम तिमाही, छमाही और सालाना के आधार पर किया जा सकता है।

Jeevan Pragati Plan का मिनिमम सम एश्योर्ड 1.5 लाख रुपए है और अधिकतम की कोई सीमा निश्चित नहीं है। मान लीजिए कि अगर किसी ने 2 लाख रुपए की पॉलिसी खरीदी है तो पहले 5 साल के लिए डेथ बेनिफिट सामान्य ही रहेगा। और इसके बाद 6 साल से 10 साल के लिए यह बेनिफिट 2.5 लाख रुपए हो जाएगा। वही 10 से 15 साल में कवरेज बढ़कर 3 लाख रुपए की हो जाएगी। इस तरह पॉलिसी धारक का कवरेज बढ़ता जाएगा।

LIC के अन्य प्लान

LIC Dhan Varsha Plan

एलआईसी आधार शिला योजना

LIC Jeevan Shanti Plan

LIC New Children Money Back Plan

धन संचय पॉलिसी

LIC Nivesh Plus Plan

LIC New Pension Plus Plan

20 साल के निवेश पर 28 लाख का फंड

एलआईसी जीवन प्रगति योजना लेने निवेश पर बेहतरीन लाइफटाइम सुरक्षा भी मिलती है। कोई भी पॉलिसी धारक इस प्लान के तहत प्रतिदिन 200 रूपए के हिसाब से निवेश करता है तो महीने में 6,000 रूपए निवेश करने होंगे। इसका मतलब है कि आपको सालाना 72 हजार रुपए जमा करने होंगे।और अगर पॉलिसी धारक इस स्कीम में 20 साल तक के लिए निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पूरी होने पर निवेशक को 28 लाख रुपए की रकम प्राप्त होगी। इसके अलावा रिस्क कवर भी मिलेगा। जीवन प्रगति पॉलिसी 12 साल से शुरू की जा सकती है। जिसमें निवेश की अधिकतम उम्र सीमा 45 साल है।

LIC Jeevan Pragati Plan की खासियत

  • जीवन प्रगति प्लान में निवेश करने पर पॉलिसी लेने की तारीख से 5 साल तक पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर बेसिक सम एश्योर्ड का 100 फ़ीसदी भुगतान किया जाएगा।
  • इस पॉलिसी के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर 6 वर्ष से 10 वर्ष के बीच 125% सम एश्योर्ड का भुगतान किया जाएगा।
  • 11 से 15 वर्ष के बीच 150% और 16 से 20 वर्ष के बीच तो 200% पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर भुगतान किया जाएगा।
  • पॉलिसी धारक को इस प्लान के दौरान एक्सीडेंट बेनिफिट ऑफ़ डिसेबिलिटी राइडर बेनिफिट मिलेगा।
  • LIC Jeevan Pragati Plan के मेच्योरिटी बेनिफिट होने पर निवेशक को 28 लाख रुपए मिलेंगे।
  • LIC की जीवन प्रगति पॉलिसी की न्यूनतम अवधि 12 साल और अधिकतम अवधि 20 साल है।
  • जीवन प्रगति प्लान को 12 साल से लेकर 45 साल तक के लोग खरीद सकते हैंं।
  • इस पॉलिसी का प्रीमियम तिमाही, छमाही और सालाना के आधार पर किया जा सकता है।

LIC Jeevan Pragati Plan के लिए आवेदन कैसे करें?

प्लान खरीदने के लिए आपको अपने नजदीक LIC ऑफिस एजेंट से संपर्क करना होगा। और वहां जाकर आपको बताना होगा कि आप LIC जीवन प्रगति प्लान में इन्वेस्ट करना चाहते है। उसके बाद आपको एजेंट एलआईसी जीवन प्रगति प्लान से संबंधित टर्म बताएगा। आपको अपनी इच्छा अनुसार 12 से 20 साल के बीच पॉलिसी का चुनाव करना होगा। फिर आपको अपनी सभी जानकारी एवं दस्तावेजों को एजेंट को देना होगा। जिसके बाद एजेंट द्वारा आपके आवेदन फॉर्म को भरा जाएगा। इस प्रकार आप एलआईसी जीवन प्रगति पॉलिसी से जुड़ जाएगी और LIC Jeevan Pragati Plan काला प्राप्त कर सकेंगे।