मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2024 – Jeevan Janani Yojana रजिस्ट्रेशन, लाभ

Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana 2024 – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं और बेटियों के लिए आए दिन एक के बाद एक नई योजना शुरू की जा रही है अभी हाल ही में शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना और लाडली लक्ष्मी योजना की सौगात दी थी। वहीं अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2024 को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं के खाते में 4000 रुपए जमा किए जाएंगे। कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ कौन होगा पात्र इन सभी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Mukhyamantari

Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana 2024 Kya Hai

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुरैना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2024 को शुरू करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना को गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को हर महीने 4000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana के तहत निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके लिए सरकार द्वारा संभागीय स्तर पर ड्रग डीलर हाउस की स्थापना की जाएगी। जहां पर महिलाएं निशुल्क दवाई प्राप्त कर सकेगी। मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का लक्ष्य गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है ताकि महिला और बच्चे को पौष्टिक आहार प्राप्त हो सके।

Ladli Behna Yojana List में नाम कैसे देखें

दवाओं की नि:शुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करने संभागीय स्तर पर ड्रग डीलर हाउस की स्थापना की जाएगी।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

गर्भावस्था के दौरान पंजीयन कराने वाली महिलाओं को पति के आयकर दाता न होने पर 4 हजार रूपये दिए जाएंगे: CM pic.twitter.com/Ur7BeDKPau — Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 6, 2023

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2024 की पूरी जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana
घोषणा की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी राज्य की गर्भवती महिलाएं
उद्देश्य मां और बच्चे को पोषण उपलब्ध कराने हेतु आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि 4000 रुपए
आवेदन प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी
साल 2023
राज्य मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना

Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की गर्भवती महिलाओं को और उनके होने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने हेतु हर महीने 4000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे महिला और बच्चे दोनों के पोषण में सुधार किया जा सके। क्योंकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गर्भवती महिला उचित रूप से पोषण प्राप्त नहीं कर पाती है जिसके कारण मां और बच्चे दोनों में पोषण की कमी होने के कारण कमजोरी हो जाती है। साथ ही बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को हर महीने 4000 और गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को मुफ्त दवाइयां दी जाएगी।

Mukhyamantari

कैसे मिलेंगे हर महीने 4000 रुपए

Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana के तहत गर्भवती महिलाओं को हर महीने 4000 रुपए की आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि सीधे गर्भवती महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिलाओं को पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। तभी उन्हें इस योजना के तहत हर महीने 4000 रुपए दिए जाएंगे ताकि महिलाएं अपना और अपने बच्चे का इस राशि का उपयोग कर पौष्टिक आहार प्राप्त कर सके। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के तहत केवल उन्हीं गर्भवती महिलाओं को लाभ दिया जाएगा जिनका पति कोई आयकर दाता नहीं है। यानी यानी गर्भवती महिला का पति बेरोजगार है।

प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जीवन जननी योजना का शुभारंभ करने की घोषणा की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य की गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने 4000 रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • इसके अलावा दवाओं की निशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संभागीय स्तर पर ड्रग डीलर हाउस की स्थापना की जाएगी।
  • सरकार द्वारा जल्द ही इस योजना को पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। कि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके।
  • Mukhymantari Jeevan Janani Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • गर्भवती महिलाएं आर्थिक सहायता का उपयोग अपने और अपने बच्चे के पौष्टिक आहार के लिए कर सकेगी।
  • जीवन जननी योजना का लाभ राज्य की सभी वर्ग, जाति की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा।

MP Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की गर्भवती महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • मध्य प्रदेश की सभी वर्ग, जाति की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • गर्भवती महिला का पति आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • जन आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

समग्र आईडी कैसे निकाले

Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुभारंभ की गई मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के तहत आवेदन करना चाहती है तो आपको बता दें कि फिलहाल अभी सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना को लागू किया जाएगा। तो इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट को भी लांच कर दिया जाएगा। तभी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर सकेंगे कि आप कैसे इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं। इसलिए अभी आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।