नमो शेतकारी योजना की पहली किस्त जारी हुई, Namo Shetkari Yojana 1st Installment List, Payment Status चेक करें

Namo Shetkari Yojana 1st Installment – महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानों के कल्याण हेतु प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की तर्ज पर शुरू की गई नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की पहली किस्त को 10 अक्टूबर 2023 को राज्य मंत्रिमंडल ने कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी है। अगर आपने भी Namo Shetkari Mahasamman Yojana के अंतर्गत आवेदन किया था और नमो शेतकरी सम्मान निधि योजना की पहली किस्त का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि जल्द ही सरकार द्वारा इस योजना के तहत पहली किस्त की राशि किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा पात्र किसानों के बैंक खाते में प्रतिवर्ष इस योजना के तहत 6000 रुपए जमा किए जाएंगे। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Namo Shetkari Yojana 1st Installment से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Namo

Namo Shetkari Yojana 1st Installment 2024

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के छोटे और सीमांत किसानों की आय का स्रोत बढ़ाने के लिए नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के पात्र किसानों को राज्य सरकार की ओर से प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों के रूप में 2000 रुपए प्रति किस्त के हिसाब से दी जाएगी। इस योजना को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है। केंद्र और राज्य सरकार को मिलाकर अब किसानों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए मिलेंगे।

कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र के किसानों के लिए Namo Shetkari Yojana 1st Installment को मंजूरी दे दी गई। 2000 की पहली किस्त जल्द ही किसानों के बैंक खाते में आ जाएगी। जिसके लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहली किस्त भेजने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। राज्य सरकार के इस फैसले से अप्रैल से जुलाई 2023 की अवधि के लिए किसानों के बैंक खाते में पहले सप्ताह से राशि जमा कर दी जाएगी। पहली किस्त का लाभ उन्ही किसानों को मिल सकेगा जिन्होंने इस योजना के तहत आवेदन किया था।

25th Oct Update – महाराष्ट्र सरकार द्वारा नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के अंतर्गत राज्य के सभी पात्र किसानों को दीपावली से पूर्व 26 अक्टूबर 2023 को Namo Shetkari Yojana 1st Installment की राशि का स्थानांतरण किया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से राज्य के सभी पात्र किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी

Namo

PM Kisan Beneficiary Status Check

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना पहली किस्त 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Namo Shetkari Yojana 1st Installment
योजना का नाम नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना
शुरू की गई महाराष्ट्र सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य छोटे एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
पहली किस्त राशि 2,000 रुपए
राज्य महाराष्ट्र
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/

Namo Shetkari Yojana 1st Installment के लिए 1,720 करोड़ रुपए का फंड मंजूर

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की पहली किस्त मंजूर हो गई है। इसलिए अब किसानों के बैंक खाते में पहली किस्त का पैसा जमा कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना के तहत किसानों को पहली किस्त जारी करने के लिए 1,720 करोड़ रुपए के फंड को मंजूरी दी है। इस राशि के माध्यम से लाखों किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। आपको बता दे कि उपमुख्यमंत्री और राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस साल के बजट में नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की घोषणा की थी। जिसके अंतर्गत अप्रैल से जुलाई 2023 की अवधि के लिए किसानों के बैंक खाते में पहले सप्ताह में राशि भेजी जाएगी।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना पहली किस्त के लाभ एवं विशेषताएं

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मन निधि योजना की तर्ज पर शुरू की गई नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की पहली किस्त को 10 अक्टूबर 2023 को मंजूरी दे दी गई हैं।
  • पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में 2000 रुपए की पहली किस्त जमा की जाएगी। जो कि अप्रैल 2013 से जून 2023 की अवधि के लिए होगी।
  • Namo Shetkari Yojana 1st Installment के लिए 1,720 करोड़ रुपए के फंड को मंजूरी दी गई हैं।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों पहली किस्त का लाभ देने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
  • नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष किसानों को खेती करने के लिए 6000 रुपए की राशि दी जाएगी।
  • इस राशि को हर 3 महीने में 2000 रुपए प्रति किस्त के हिसाब से लाभ दिया जाएगा।
  • केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मिलकर प्रतिवर्ष किसानों को 12000 रुपए की सहायता का लाभ मिलेगा।
  • महाराष्ट्र राज्य के लगभग 1.5 करोड़ किसान परिवार को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से लाखों किसानों को राहत मिलेगी।
  • यह योजना किसानों का आर्थिक संबल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाएगी।
  • Namo Shetkari Yojana के माध्यम से किसानों की जीवन स्तर में सुधार होगा।
  • इस योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा पूरे राज्य में लागू किया गया है ताकि अधिक से अधिक किसान योजना का लाभ उठा सकें।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता

  • नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल राज्य के किसान ही पात्र होंगे।
  • राज्य के सभी छोटे या सीमांत किसान आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
  • आवेदक किसान महाराष्ट्र के कृषि विभाग में पंजीकृत होना चाहिए। तभी वह इस योजना के लिए होंगे।
  • भूमि धारक किसान ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
  • आयकर दाता किसान इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • आवेदक किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • किसान कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक

नमो शेतकरी योजना पहली किस्त 2024 कैसे चेक करें ऑनलाइन ?

अगर आपने नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन किया है। और आप जाना चाहते हैं कि आपके बैंक खाते में पहली किस्त की राशि भेजी जाएगी या नहीं। तो इसके लिए आप लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैंं। Namo Shetkari Yojana 1st Installment देखने की प्रक्रिया नीचे दी गई हैं। जिसे अपनाकर आप आसानी अपना नाम लाभार्थी सूची में चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
नमो
  • वेबसाइट को होम पेज पर आपको लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे जिला, ब्लॉक, ग्राम आदि का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने Namo Shetkari Yojana 1st Installment की सूची आ जाएगी।
  • अब आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैंं।
  • अगर आपका नाम इस लिस्ट में शामिल होगा तो आपके बैंक खाते में योजना की पहली किस्त भेज दी जाएगी।

Namo Shetkari Yojana 1st Installment FAQs

नमो शेतकरी योजना के तहत पहली किस्त जारी करने की मंजूरी कब दी गई? नमो शेतकरी योजना के तहत पहली किस्त जारी करने की मंजूरी 10 अक्टूबर 2023 को राज्य मंत्रिमंडल कैबिनेट बैठक में दी गई। Namo Shetkari Yojana 1st Installment के लिए कितने रुपए का फंड मंजूर किया गया है? Namo Shetkari Yojana 1st Installment के लिए 1,720 करोड़ रुपए का फंड मंजूर किया गया है। नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के तहत कितने किसान परिवारों को लाभ मिलेगा? नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के तहत राज्य के 1.5 करोड़ किसान परिवार को आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा।