Pencil Portal – पेंसिल पोर्टल पर बाल श्रम से जुड़ी शिकायत दर्ज करें

Pencil Portal – जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बाल मजदूरी एक कानूनी अपराध है। बच्चों से काम लेना कानूनी जुर्म होता है। वर्ष 2011 की जनगणनाके अनुसार हमारे देश में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या कुल आबादी का 29% है। जबकि 14 से 18 वर्ष के बीच के बच्चों की जनसंख्या कुल आबादी का 10% है। इन उम्र के बच्चों को स्कूल और खेल के मैदान में होना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से कई बच्चों को बचपन में ही इन बुनियादी व्यक्तित्व विकास के अवसर से वंचित होना पड़ता है। बच्चों पर गरीबी के कारण काम का बोझ पड़ जाता है। जिससे समाज में नकारात्मक प्रभाव फैलता है। हालांकि देश में बाल श्रम को रोकने के लिए कानून बनाए गए हैं लेकिन इस कानून को अधिक प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पेंसिल पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से बाल श्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज की जा सकती है। आज हम आपको आर्टिकल के माध्यम से Pencil Portal से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। तो आइए जानते हैं पेंसिल पोर्टल के बारे में विस्तार से।

Pencil

Pencil Portal 2024

बाल श्रम को पूर्णता समाप्त करने के लिए और लोगों को जागरूक करते हुए उनकी मदद से बाल श्रम पर अंकुश लगाने के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन शिकायत पोर्टल को लॉन्च किया गया है। जिसका नाम पेंसिल पोर्टल रखा गया है। इस पोर्टल का नाम पेंसिल रखने का तात्पर्य है कि बच्चों के हाथ में औजार की जगह पेंसिल होनी चाहिए। पेंसिल पोर्टल पर कोई भी आम नागरिक किसी बच्चे को बाल श्रम करते हुए देखता है तो वह इसकी शिकायत Pencil Portal पर ऑनलाइन कर सकते हैंं। क्योंकि आपका एक कदम बाल मजदूरी कर रहे बच्चों का भविष्य बर्बाद होने से बचा सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत के जरिए बाल श्रमिक बच्चों को ट्रैक किया जाएगा। जिसके बाद ऐसे बच्चे को ऑनलाइन ट्रैक करके सरकार द्वारा आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा बच्चों को सरकार द्वारा संचालित शिक्षा पोषण एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। जिस पर देश के हर बच्चे का अधिकार है।

प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल

पेंसिल पोर्टल के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Pencil Portal
शुरू किया गया केंद्र सरकार द्वारा
पोर्टल का नाम PENCIL
संबंधित विभाग श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
उद्देश्य बाल मजदूरी पर रोक लगाना और बच्चों का भविष्य को उज्जवल बनाना
साल 2023
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://pencil.gov.in/

Pencil Portal का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा पेंसिल पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बाल मजदूरी पर रोक लगाना है। ताकि बच्चों के हाथों में औजार की जगह पेंसिल दी जा सके। इस पोर्टल के माध्यम से बाल श्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज कर बच्चे के भविष्य को उज्जवल बनाने में सहयोग किया जा सकता है। क्योंकि विभिन्न समस्याओं के कारण बचपन में ही बच्चों के ऊपर काम का बोझ पड़ जाता है। इसमें बच्चों का व्यक्तिगत विकास नहीं हो पाता जिसके कारण में अपराध की ओर अग्रसर हो जाते हैं। इसलिए इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें बच्चों को ट्रैक कर उन्हें कौशल विकास कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। और बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने में कोई भी आम नागरिक Pencil पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सहयोग कर सकता है।

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल

Pencil Portal की कार्यप्रणाली

पेंसिल पोर्टल पर बाल श्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए स्वयं को रजिस्टर करना आवश्यक होगा। शिकायतकर्ता को अपनी निजी जानकारी एवं जिस जगह से शिकायत दर्ज कर रहा है। उसका विवरण दर्ज करना होगा। इसके अलावा बाल श्रमिक बच्चे का नाम, पता, फोटो आदि दर्ज करना अनिवार्य होगा। इन सभी जानकारी के बाद पोर्टल से जुड़ी सरकारी एजेंसी के पास शिकायत दर्ज हो जाएगी। एजेंसी द्वारा शिकायत के आधार पर बच्चों को ट्रैक करके पहुंचा जाएगा और उसके बाद सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे शिक्षा कौशल विकास कार्यक्रम और पोषण संबंधी सुविधा आदि का लाभ इन बच्चों को प्रदान किया जाएगा। ताकि उनका भविष्य सुरक्षित किया जा सके। और उनकी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर देश को मजबूत किया जा सके।

पेंसिल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

बाल श्रम के खिलाफ देश का कोई भी नागरिक किसी बच्चे को मजदूरी करते हुए देखता है तो वह Pencil Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है। पेंसिल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले आपको सबसे पहले आपको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय Pencil Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Pencil
  • होम पेज पर आपको को Complaint Report a Child Lodge a Complaint के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने शिकायत फॉर्म खुल जाएगा।
पेंसिल
  • अब आपको इस पेज पर बाल श्रम बच्चे की जानकारी, फोटो, बाल श्रम बच्चे का पता जैसे मकान नंबर, गांव एवं मोहल्ला, वार्ड/पंचायत, ब्लॉक, तहसील, राज्य, जिला आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पेंसिल पोर्टल पर बाल श्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैंं।

शिकायत स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको पेंसिल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Complaint/Report Child के ऑप्शन पर क्लिक कर Track Complaint Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Pencil
  • अब इस पेज पर आपको Complaint Id, Registered Mobile No और Verification Code दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके द्वारा दर्ज की गई शिकायत का स्टेटस खुल जाएगा।
  • इस प्रकार आप अपनी शिकायत का स्टेटस चेक कर सकते हैंं।