प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना – देसी गाय खरीदें, सरकार देगी ₹40 हजार

Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गायों को पालने के लिए और पशुपालकों को प्रोत्साहन प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने हेतु एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वदेशी नस्ल की गाय पालने पर किसानों एवं पशुपालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि पशुपालकों को अधिकतम 2 स्वदेशी नस्ल की गायों पर सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आप उत्तर प्रदेश के पशुपालक है और प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Pragatishil

Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 24 जून 2023 को प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा डेयरी किसानों और पशुपालकों को उन्नत नस्ल एवं उच्च उत्पादकता वाली देसी गायों को पालने के लिए 10 से 15 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा गौ पालकों को अधिकतम दो स्वदेशी नस्ल की गायों की खरीद पर दी जाएगी। Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि राज्य सरकार द्वारा आवेदक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त कर पशुपालकों की आय में सुधार होगा। जिससे वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे। साथ ही अन्य पशुपालकों को भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया जा सकेगा।

यूपी गोपालक योजना

यूपी मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
कब शुरू हुई 24 जून 2023 को
लाभार्थी राज्य के पशुपालक
उद्देश्य पशुपालकों को गाय पालने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
गायों के पालने पर प्रोत्साहन राशि 10,000 से 15,000 रुपए
देसी नस्ल की गाय खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी 40,000 रुपए
राज्य उत्तर प्रदेश
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

Mukhyamantri Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उत्तम नस्ल की गाय पालने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में प्रोत्साहन देना है। ताकि राज्य में गौ पालन को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही दुग्ध उत्पाद में भी वृद्धि होगी। इस योजना का लाभ प्राप्त कर किसान और गौपालकों की आय में बढ़ोतरी हो सकेगी।

2 देसी नस्ल की गायों की खरीद पर सब्सिडी का लाभ

Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana के बारे में जानकारी देते हुए दुग्ध आयुक्त एवं मिशन निदेशक शशिभूषण लाल सुशील ने बताया है कि नंद बाबा मिशन के तहत दुग्ध उत्पादन में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा दूसरे राज्य जैसे पंजाब से साहिवाल राजस्थान से थारपारकर गुजरात से गिर जैसी देसी नस्ल की गायों को खरीदने पर विभिन्न मदों के लिए ट्रांसपोर्टेशन से संबंधित कुल व्यय का 40% यानी अधिकतम 40 हजार रुपए प्रति गाय के लिए अनुदान दिया जाएगा। यह धनराशि गौ पालक यानी पशुपालकों को दूसरे राज्य से गायों को प्रदेश में लाने पर पढ़ने वाली परिवहन लागत, ट्रांजिस्टर इंश्योरेंस और 3 साल के लिए पशु के इंश्योरेंस के लिए दी जाएगी। आपको बता दें कि यह अनुदान राशि तभी दी जाएगी। जब पशुपालकों के द्वारा 2 देसी नस्ल की गायों की खरीद की जाएगी।

यूपी गौशाला योजना

प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का विवरण

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रगतिशील पशुपालन प्रोत्साहन योजना के तहत पशुपालकों को किस राज्य से किस नस्ल की गाय लेकर आते हैं। वह गाय कितना दूध देती है उसी के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिसका विवरण नीचे सूची में दिया गया है।

क्रमांक गाय की नस्ल प्रतिदिन दूध प्रोत्साहन राशि प्रतिदिन दूध प्रोत्साहन राशि
साहिवाल, गीर, गाय, थारपारकर 8 से 12 लीटर 10 हजार रुपए 12 लीटर से अधिक 15 हजार रुपए
हरियाणा प्रजाति की गाय 6 से 10 लीटर 10 हजार रुपए 10 लीटर से अधिक 15 हजार रुपए
गंगातीरी प्रजाति 6 से 8 लीटर 10 हजार रुपए 8 लीटर से अधिक 15 हजार रुपए

Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालकों को लाभ प्रदान करने हेतु प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से गौपालकों की आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही सरकार से भी प्रोत्साहन मिलेगा।
  • यदि पशुपालक पंजाब से साहिबान, गुजरात से और राजस्थान से थारपारकर जैसे उन्नत नस्ल की देसी गाय पालने के लिए लेकर आता है तो उसे सरकार द्वारा 10,000 से 15,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • यह प्रोत्साहन राशि 2 देसी नस्ल की गाय खरीद पर प्रदान की जाएगी।
  • वहीं नंद बाबा मिशन के तहत दूसरे राज्यों से गायों को खरीदने पर ट्रांसपोर्टेशन से संबंधित विभिन्न मदों के लिए कुल व्यय का 40% यानी अधिकतम 40,000 रुपए का प्रति गाय पर अनुदान दिया जाएगा।
  • सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में दूध उत्पादन में वृद्धि होगी। जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि होने से पशुपालक की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
  • यह योजना राज्य के अन्य लोगों को गाय पालने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
  • Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसर में वृद्धि होगी।

प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता

  • Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • केवल राज्य के पशुपालक ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना के तहत राज्य के किसान भी आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
  • अगर पशुपालक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और गंगातीरी प्रजाति की गाय लेते हैं। तब भी वह इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।

UP Kisan Ka rj Rahat List

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • गाय खरीदने का पुख्ता सबूत
  • प्रतिदिन दूध उत्पादन का प्रमाण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण

प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना उत्तर प्रदेश का लाभ प्राप्त करने के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि फिलहाल अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। सरकार द्वारा जल्द ही इस योजना को लागू किया जाएगा। तभी इस योजना के तहत आवेदन करने से संबंधित जानकारी भी सार्वजनिक कर दी जाएगी। जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकें।

Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana FAQs

प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना क्या है? प्रगतिशील प्रोत्साहन योजना के माध्यम से गाय पालने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि गाय की नस्ल पर और प्रतिदिन दूध उत्पादन पर निर्भर करेगी। Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana को किस राज्य में शुरू किया गया है? प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना को उत्तर प्रदेश राज्य में शुरू किया गया है। Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana की शुरुआत कब और किसने की? प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना की शुरुआत 24 जून 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गई है। प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत क्या लाभ मिलेगा? Pragatishil Pashupalak Protsahan Yojana के तहत लाभार्थी को गाय की खरीद पर 10 से 15 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।