prernaup.in – उत्तर प्रदेश प्रेरणा पोर्टल 2024, UP Mission Prerna, Student Teacher Login

Prerna UP Portal

prernaup.in (Mission Prerna UP) – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा राज्य के शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए Mission Prerna UP पोर्टल prernaup.in को शुरू किया गया है। prernaup.in पोर्टल के माध्यम से राज्य की प्रारंभिक शिक्षा के स्तर को मजबूत बनाने में सहयोग किया जाएगा।

prernaup.in पोर्टल शिक्षा में गुणवत्ता सुधार लाने और छात्रों के कौशल विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु वर्ष 2019 में शुरू किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से बेसिक शिक्षा में सुधार लाने से उच्च शिक्षा के लिए आधार तैयार हो सकेगा। Mission Prerna UP पोर्टल पर ऑनलाइन विभिन्न कक्षा आधारित पाठ्यक्रम से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई गई है। जिसका लाभ राज्य के विभिन्न कक्षा में पढ़ाई कर रहे छात्र उठा सकते हैंं।

आज हम आपको उत्तर प्रदेश मिशन प्रेरणा पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी देने जा रहे हैं। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

prernaup.in - Mission Prerna UP Portal
prernaup.in – Mission Prerna UP Portal

Mission Prerna UP Portal – prernaup.in

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा राज्य के छात्रों को बेसिक शिक्षा के साथ-साथ अन्य कौशल में सुधार लाने के लिए मिशन प्रेरणा यूपी पोर्टल prernaup.in को शुरू किया गया है।

prernaup.in पोर्टल के माध्यम से बच्चों के स्किल का विकास किया जाएगा जो कि प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए काफी लाभदायक होगा। मिशन प्रेरणा पोर्टल राज्य के कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों में कौशल क्षमता में वृद्धि करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के लगभग 1.6 लाख से अधिक छात्रों को ऑनलाइन सेवा और सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

Prerna UP पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक छात्रों तक शिक्षण पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी ऑनलाइन पहुंचाने के लिए चुना गया है। ताकि विद्यार्थियों को घर बैठे ही अपने नियमित शिक्षा एवं पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी प्राप्त हो सके।

UP Free Laptop Yojana

मिशन प्रेरणा यूपी पोर्टल के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामMission Prerna UP
शुरू किया गयामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
संबंधित विभागप्रारंभिक शिक्षा विभाग यूपी
लाभार्थीराज्य के स्कूल में पढ़ रहे छात्र
उद्देश्यप्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार एवं स्किल को बढ़ाना
राज्यउत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइटhttps://prernaup.in

Prerna UP पोर्टल का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Mission Prerna UP पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेसिक शिक्षा में गुणवत्ता सुधार करना है और राज्य के छोटे बच्चों में कौशल विकास करना है। इस पोर्टल के माध्यम से कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों में प्रारंभिक शिक्षकों के स्तर पर पढ़ाई में एक्टिविटी के साथ-साथ गणित गणना और विभिन्न विषयों और कला में दक्षता हासिल करने हेतु डिजिटल माध्यम से छात्रों और शिक्षकों को जोड़ा गया है। ताकि ऑनलाइन बेसिक एजुकेशन के लेवल को बढ़ाने का कार्य किया जा सके।

Mission Prerna UP Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • प्रारंभिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Mission Prerna UP पोर्टल को प्रारंभिक कक्षाओं के छात्रों को लाभ पहुंचाने हेतु शुरू किया गया है।
  • राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्रों को प्रारंभिक शिक्षा का लाभ दिया जाएगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के लाखों छात्रों को लाभ मिलेगा।
  • उत्तर प्रदेश के लगभग 16 लाख प्राइमरी स्कूलों की शिक्षा में Mission Prerna UP के माध्यम से गुणवत्ता लाने हेतु कई प्रयास किया जा रहे है।
  • प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से राज्य के सरकारी स्कूलों की शिक्षा में गुणवत्ता सुधार देखने को मिलेगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षण कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • बच्चों को इस पोर्टल के माध्यम से गणित जैसे विषय को हल करने और अन्य कलाओं और विषयों को सीखने का मौका मिलेगा।
  • यह पोर्टल शिक्षकों को भी लाभ प्रदान करेगा।
  • उत्तर प्रदेश के छात्रों को प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से कई प्रकार की सेवाएं और सुविधाएं फ्री में मिलेगी।

UP Scholarship Online Form

मिशन प्रेरणा पोर्टल यूपी पर लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको प्रेरणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट prernaup.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मिशन
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
मिशन
  • अब आपको इस पेज पर यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से प्रेरणा पोर्टल यूपी पर लॉगिन हो जाएंगे।

Mission Prerna UP Portal पर छात्र कार्नर कैसे देखें?

आप मिशन प्रेरणा पोर्टल पर छात्र कार्नर के माध्यम से छात्रों से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैंं। नीचे दिए गए प्रक्रिया को अपना कर आसानी से छात्र कार्नर देख सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको मिशन प्रेरणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mission
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको छात्र कार्नर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। जैसे-
  • ई पाठशाला सीखने की सामग्री
  • लर्निंग मटेरियल
  • पोस्टर्स एवं चार्ट्स
  • प्रतिभा की खोज
  • जिससे संबंधी जानकारी आप जानना चाहते हैं आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस नए पेज पर आपको विभिन्न सामग्री जैसे वीडियो, ऑडियो, किताबें, पोस्टर्स, डॉक्यूमेंट, ई पाठशाला आदि ऑप्शन मिल जाएंगे।
  • आपको यह सभी सामग्री कक्षावार मिल जाएगी। आप जिस कक्षा में पढ़ रहे हैं आप उसका चयन कर महत्वपूर्ण सामग्री देख सकते हैंं।

अध्यापक कार्नर कैसे देखें?

मिशन प्रेरणा पोर्टल पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अध्यापकों के लिए अलग से कॉर्नर बनाया गया है। अध्यापक कॉर्नर के माध्यम से शिक्षक विभिन्न प्रकार की शिक्षक एवं अन्य सामग्री प्राप्त कर सकते हैंं इसके अलावा टीचर से संबंधित अवार्ड, हैंडबुक, डॉक्यूमेंट, लर्निंग मैटेरियल्स, घोषणा, पाठ योजना सहित अन्य जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती है। अध्यापक प्रेरणा पोर्टल पर नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से अध्यापक कॉर्नर पर उपस्थित जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको मिशन प्रेरणा यूपी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको शिक्षक कार्नर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mission
  • यहां पर आपको शिक्षकों से संबंधित कई विकल्प दिखाई देंगे।
  • जैसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट, अध्यापक हैंडबुक, टीचिंग, लर्निंग मटेरियल, अध्यापक अवार्ड, दीक्षा TPD, घोषणाएं, स्थापना, मैटर्स, पाठ, योजना आदि।
  • आप इन सभी विषयों से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त कर सकते हैंं।
  • जिससे संबंधित जानकारी आप प्राप्त करना चाहते हैं उस पर क्लिक कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैंं।

अपना बैंक डाटा कैसे अपलोड करें?

  • सबसे पहले आपको मिशन प्रेरणा यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
Mission
  • होम पेज पर आपको बैंक डेटा अपलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर आपको दो विकल्प मिलेंगे पहले न्यू रजिस्ट्रेशन दूसरा बैंक अपलोड।
Mission
  • आपको बैंक अपलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Virify के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप अपने बैंक डेटा को अपलोड कर सकते हैंं।

प्रेरणा पोर्टल prernaup.in के तहत विवरण एडिट कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको प्रेरणा पोर्टल की Official Website i.e. prernaup.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ऊपर दाई ओर लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने लॉगइन मेनू प्राप्त होगा जिसमें मांगे गए यूजरनेम, पासवर्ड आदि को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको एडिट स्टूडेंट डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक करना है।
prernaup.in
  • अब आपको कक्षा, सत्र, स्कूल का प्रकार,जिला स्कूल के विकल्प में से उस विकल्प के विवरण को बदल दे जिसे आप संपादित करना चाहते हैं।
  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद प्रोसीड टू अपडेट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

प्रेरणा उत्तर प्रदेश मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना है।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में प्रेरणा उत्तर प्रदेश दर्ज करके सर्च करना है।
  • अब आपके सामने एक सूची प्रदर्शित होगी। इस सूची में से आपको सबसे ऊपर दिए गए एप के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इस इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करेंगे मोबाइल ऐप आपके डिवाइस में डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।

UP Mission Prerna Portal FAQs

Mission Prerna UP पोर्टल prernaup.in को कब और किसने शुरू किया?

प्रेरणा पोर्टल यूपी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने साल 2019 में शुरू किया था।

प्रेरणा पोर्टल यूपी का लाभ किसे मिलेगा?

प्रेरणा पोर्टल यूपी के माध्यम से राज्य के प्राथमिक स्तर के छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा से संबंधित जानकारी का लाभ मिलेगा।

Mission Prerna UP पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Mission Prerna UP पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://prernaup.in है।