Gharkul Yojana 2024 – रमाई आवास योजना सूची महाराष्ट्र कैसे चेक करें, PDF

Gharkul Yojana – हमारे देश में काफी सारे नागरिक ऐसे हैं जिनके पास अपना खुद का घर नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने घरकुल योजना आरंभ की है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से घरकुल योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि घरकुल योजना क्या है?, इसका लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप Gharkul Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Gharkul

Ramai Awas Gharkul Yojana 2024

घरकुल योजना के माध्यम से महाराष्ट्र के नागरिकों को सरकार द्वारा आवासप्रदान किया जाएगा। घरकुल योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा नव बौद्ध वर्ग के लोगों को राज्य सरकार की तरफ से घर उपलब्ध कराए जाएंगे। घरकुल योजना के अंतर्गत अब तक 1.5 लाख घर महाराष्ट्र के नागरिकों को प्रदान कर दिए गए हैं और सरकार द्वारा 51 लाख घर प्रदान करने का Gharkul Yojana List के अंतर्गत लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वह सभी लोग जो इस योजना के अंतर्गत घर प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

MHADA Lottery

रमाई आवास घरकुल योजना का उद्देश्य

Ramai Awas Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य राज्य के जो गरीब लोग आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपना घर नहीं बना पाते उन आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के लिए इस योजना को शुरू किया है। इस योजना के ज़रिये महाराष्ट्र के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, नव बौद्ध वर्ग के गरीब लोगो को रहने के लिए आवास उपलब्ध कराना। इस महाराष्ट्र रमाई आवास घरकुल योजना के ज़रिये महाराष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाना।

आवास निर्माण मंजूरी की जिलेवार सूची

जिले का नाम ग्रामीण इलाका शहरी इलाका
नागपुर 11677 2987
औरंगाबाद 30116 7565
लातूर 24274 2770
अमरावती 21978 3210
नाशिक 14864 346
पुणे 8720 5792
मुंबई 1942 86

Maharashtra Gharkul yojana के लाभ

  • इस योजना का लाभ महाराष्ट्र के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, नव बौद्ध वर्गआर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के परिवारों को प्रदान किया जायेगा।
  • घरकुल योजना के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति,नव बौद्ध (SC, ST ) वर्ग के गरीब लोगो को राज्य सरकार द्वारा घर उपलब्ध कराये जा रहे है।
  • राज्य के लोग अपना खुद का घर प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा।

CIDCO Lottery

घरकुल योजना
के दस्तावेज़ (पात्रता )

  • आवेदक
    महाराष्ट्र स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक
    अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, नव बौद्ध वर्ग का होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास
    प्रमाण पत्र
  • जाति
    प्रमाण पत्र
  • पहचान
    पत्र
  • मोबाइल
    नंबर
  • पासपोर्ट
    साइज फोटो

रमाई आवास योजना में
आवेदन कैसे करे?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस Gharkul Yojana के तहत आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए दिए तरीके को फॉलो करे।

  • सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। Official Website पर जाने के बाद आपके समाने होम पेज खुल जायेगा।
Gharkul
  • इस होम पेज पर आपको रमई आवास योजना का ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपक सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • आपको इस पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा आपको इस एप्लीकेशन में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, आदि भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको Login करना होगा। लॉगिन करने के लिए होम पेज पर जाये और लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दे।
  • इसके पश्चात् आपको लॉगिन फॉर्म में अपना Username और Paasword डालकर लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।इस तरह आपको आवेदन पूरा हो जायेगा।

Ramai Awas Gharkul Yojana List 2023 कैसे देखे?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी रमाई आवास घरकुल योजना नई सूची में अपना नाम देखना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे।

  • सर्वप्रथम आवेदक को सामाजिक न्याय विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको नई सूची का विकल्प दिखाई देगा।इस विकल्प पर क्लिक करे ।इसके बाद आवेदक को अपने आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए अपना आवेदन नंबर और अपना नाम भरे।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको रमई आवास घरकुल योजना नई लिस्ट आपके सामने आ जाएगी।
  • इस लिस्ट में सभी लाभार्थी अपना नाम देख सकते हैं और इस योजना का लाभ उठ सकते हैं।