यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल – UP FPO Shakti Registration at upfposhakti.com, Login

UP FPO Shakti Portal – जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं हमारे देश में किसानों को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई बार किसान अपनी फसल का सही दाम लेने से एवं किसानों के लिए चलाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा एफपीओ संगठन गठित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह संगठन किसानों के कल्याण के लिए काम करता है। आज हम आपके अपने इस लेख के माध्यम से यूपी FPO शक्ति पोर्टल से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि इसका उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, लाभ, महत्वपूर्ण दस्तावेज, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगइन आदि। तो दोस्तों यदि आप UP FPO Shakti Portal पर पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

UP

UP FPO Shakti Portal 2024

एफपीओ या फिर किसान उत्पादक संगठन एक प्रकार का समूह होता है जो कि कृषि उत्पादन कार्यों में किसानों को सहायता प्रदान करता है। इसके अलावा यह संगठन कृषि से जुड़ी व्यवसायिक गतिविधियों को चलाने में भी मदद करता है। यह समूह कंपनी एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड होता है। कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा आने वाले 5 साल में एफपीओ संगठन पर 5000 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। यह संगठन किसानों को समृद्ध बनाने में कारगर साबित होंगे। आने वाले समय में सरकार द्वारा 10,000 नए किसान उत्पादक संगठन बनाने को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इन संगठनों को वह सभी लाभ प्रदान किए जाएंगे जो एक कंपनी को मिलते हैं।

कृषि उत्पादक संगठन लघु एवं सीमांत किसानों का समूह होगा। इस समूह से जुड़े किसानों को अपनी उपज का बाजार मिलेगा एवं खाद, बीज, दवाइयां और कृषि उपकरण आदि खरीदने में भी सहायता प्राप्त होगी। उत्तर प्रदेश में अपना एफपीओ पंजीकृत करवाने के लिए आपको यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा।

यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल का उद्देश्य

सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लांच की जाती है। इन योजनाओं का लाभ ज्यादातर बड़े किसान उठा लेते हैं एवं छोटे और सीमांत किसान योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे सभी किसानों को कृषि क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने के लिए एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि उत्पादक संगठन या एफपीओ का गठन किया गया है। उत्तर प्रदेश में UP FPO Shakti Portal संगठनों का पंजीकरण करने के लिए लॉन्च किया गया है।

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी कृषि उत्पादक संगठनों को पंजीकृत करना है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी किसान संगठन घर बैठे अपना पंजीकरण करवा सकते हैंं। इसके लिए उनको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। एफपीओ संगठन किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनाएंगे एवं किसानों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

यूपी किसान कल्याण मिशन

Details Of UP FPO Shakti Portal 2024

पोर्टल का नाम यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल
किस ने लांच किया उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के किसान
उद्देश्य एफपीओ को पंजीकृत करने
आधिकारिक वेबसाइट http://www.upfposhakti.com/up/
साल 2024
राज्य उत्तर प्रदेश
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन/ऑफलाइन

स्टैटिसटिक्स

एफपीओ 528
कुल किसान 216876
कुल भूमि 164825
फॉर्म मशीनरी बैंक 4
भंडारण केंद्र 7
बीज प्रसंस्करण इकाई 28

पारदर्शी किसान सेवा योजना

UP FPO Shakti Portal के लाभ तथा विशेषताएं

  • एफपीओ को किसान उत्पादक संगठन के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह संगठन कृषि उत्पादन कार्यों में किसानों को सहायता प्रदान करता है।
  • इसके अलावा यह संगठन कृषि से जुड़ी व्यवसाइक गतिविधियों को चलाने में भी मदद करता है।
  • किसान उत्पादक संगठन कंपनी एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड होता है।
  • कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा आने वाले 5 सालों में 10000 किसान उत्पादक संगठन का गठन किया जाएगा।
  • इन संगठनों का गठन करने के लिए 5000 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
  • यह संगठन किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होंगे।
  • इन संगठनों को वह सभी लाभ प्रदान किए जाएंगे जो कि एक कंपनी को प्रदान किए जाते हैं।
  • कृषि उत्पादक संगठन लघु एवं सीमांत किसानों का समूह होता है।
  • इस समूह से जुड़े किसानों को अपनी उपज का बाजार मिलेगा एवं खाद, बीज, दवाइयां और कृषि उपकरणों आदि खरीदने में भी सहायता प्राप्त होगी।
  • यदि आप नॉर्थ ईस्ट या पहाड़ी इलाकों में रहते हैं तो इस समूह में कम से कम 100 सदस्य होने चाहिए और मैदानी इलाकों में कम से कम 300 सदस्य होने चाहिए।
यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक लघु एवं सीमांत किसान का समूह होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

UP FPO Shakti Portal पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

UP
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको साइन अप करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
यूपी
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में सभी पूछी गई जानकारी जैसे कि एसपीओ का नाम, ब्लॉक, जनपद, पंजीकरण की तिथि, पंजीकरण संख्या, पिनकोड, दूरभाष संख्या, ईमेल आईडी, एफपीओ कार्यालय का पता, उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड, बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको अपना पंजीकरण प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको डिक्लेरेशन पर टिक करना होगा।
  • अब आपको साइन अप करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे।

UP FPO Shakti Portal लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको यूपी एफपीओ शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
लॉगिन
  • अब आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको फॉर्म में उपयोग कर्ता का नाम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

विभिन्न प्रकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी एफपीओ शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको योजनाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
UP
  • इसके पश्चात आपके सामने सभी योजनाओं की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

दिशा निर्देश डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको यूपी एफपीओ शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको एफपीओ दिशानिर्देश के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
यूपी
  • अब आपके सामने दिशा-निर्देशों की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल पर आएगी।
  • अब आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप दिशानिर्देश डाउनलोड कर सकेंगे।

एफपीओ खोजने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी एफपीओ शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको एफपीओ खोजें/नाम/जनपद/फसल/सेवाएं/उत्पाद द्वारा के ऑप्शन के अंतर्गत आपको एफसीओ का नाम/जनपद/फसल/सेवाएं/उत्पाद दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आप की कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।