यूपी विवाह पंजीकरण आवेदन कैसे करे, फॉर्म PDF, UP Online Marriage Registration

UP Marriage Registration – जैसे कि हम सभी जानते हैं कि शादी होने के बाद विवाहित जोड़ों को स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 और हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के अंतर्गत विवाह पंजीकरण कराना अनिवार्य है। क्योंकि शादी के बंधन में बनने पर धार्मिक एवं सामाजिक तौर पर कानूनी मान्यता प्राप्त होती है। विवाह एक धार्मिक संबंध है लेकिन कानूनी तौर पर भी इसे मान्यता प्राप्त होना आवश्यक है। इसके अलावा विवाह पंजीकरण के माध्यम से बैंक में ज्वाइंट अकाउंट खुलवाने, ज्वाइंट प्रॉपर्टी लेने जैसे तमाम कार्य को आसानी से किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विवाहित जोड़ों को कानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए ऑनलाइन विवाह पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश के वर-वधू स्टांप एवं राजस्व विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ही यूपी विवाह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Marriage Registration से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

UP

UP Marriage Registration 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा उत्तर प्रदेश हिंदू विवाह पंजीकरण नियमावली को संशोधित कर उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण नियमावली 2017 कर दिया गया है। राज्य के सभी वर्ग के लोगों को विवाह पंजीकरण करना अनिवार्य है। सामान्य रूप से शादी के बंधन में बनने के बाद विवाहित जोड़े को सामाजिक एवं धार्मिक तौर पर तो मान्यता मिल ही जाती है लेकिन विवाह अधिनियम 1955 के अंतर्गत विवाहित जोड़े को कानूनी मान्यता प्राप्त करने के लिए यूपी विवाह पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। कानूनी रूप से शादी को तभी स्वीकार किया जाता है जब उनका विवाह पंजीकरण होता है। शादी के लिए लड़के की आयु 21 वर्ष एवं लड़की की आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अगर निर्धारित आयु के अनुसार शादी नहीं होती है तो ऐसी शादी को गैरकानूनी माना जाता है।

उत्तर प्रदेश के विवाहित जोड़े स्वयं स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना UP Marriage Registration के लिए आवेदन कर सकते हैंं। विवाह पंजीकरण के आधार पर आप संपत्ति में जॉइंट रजिस्ट्री, बैंक में जॉइंट अकाउंट, पासपोर्ट एवं अन्य सुविधाओं इत्यादि का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं।

UP Bhulekh

यूपी विवाह पंजीकरण के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम UP Marriage Registration
विभाग स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्य सभी विवाहित जोड़ों का पंजीकरण कराना
राज्य उत्तर प्रदेश
विवाह पंजीकरण शुल्क शादी के 1 वर्ष तक 10 रुपए का शुल्क शादी के 1 वर्ष बाद 50 रुपए का शुल्क
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in

UP Marriage Registration हेतु आवश्यक दिशा निर्देश

  • यूपी विवाह पंजीकरण करने के लिए दोनों पक्षकारों का आधार कार्ड होना अनिवार्य है। यदि एक पक्ष विदेशी है तो उसके पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
  • आवेदन पत्र को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भरना होगा।
  • यूपी विवाह पंजीकरण करने के लिए विवाहित जोड़ों का पते का स्थान एवं तिथि अंकित करना आवश्यक है।
  • निवास का पता वही दर्ज करना होगा जिसका प्रमाण पत्र अपलोड किया जाना है।
  • ओटीपी बेस पर विवाहित जोड़े का आधार प्रविष्ट करने के लिए मोबाइल से पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • आवेदन फॉर्म को सुरक्षित करने के बाद आवेदन पत्र संख्या एवं पासवर्ड प्राप्त होगा। जिससे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • UP Marriage Registration करने के लिए वर वधु के अलावा दो गवाहों के पहचान, निवास, आयु प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र की फोटो कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • प्रपत्र पूर्ण रूप से सुरक्षित होने के बाद पंजीकरण शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
  • पंजीयन शुल्क का भुगतान करने के बाद आपको भुगतान रसीद का प्रिंट आउट कर अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • ऑनलाइन भुगतान करने के बाद विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा।
  • नोटरी के द्वारा शपथ पत्र को प्रमाणित करने के बाद अपलोड करना होगा।

UP Samuhik Vivah Yojana

उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण के लाभ

  • यूपी विवाह पंजीकरण के आधार पर शादी के बंधन में बनने हेतु पति पत्नी को कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त होती है।
  • विवाह प्रमाण पत्र का उपयोग कर आप बैंक में जॉइंट अकाउंट एवं पासपोर्ट बनवाने के लिए और संपत्ति में जॉइंट रजिस्ट्री के लिए कर सकते हैंं।
  • यह एक ऐसा दस्तावेज होता है। जिसका उपयोग आप अन्य दस्तावेजों को बनाने के लिए भी कर सकते हैंं।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विवाह प्रमाण पत्र के लिए राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गई है।
  • घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से मैरिज रजिस्ट्रेशन करने हेतु आवेदन कर सकते हैंं।
  • कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त होने पर आप पति-पत्नी होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैंं।
  • UP Marriage Registration के माध्यम से आप कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैंं।

आवश्यक दस्तावेज

  • पति पत्नी का आधार कार्ड
  • शादी का कार्ड
  • शादी की एक जॉइंट फोटो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट आदि
  • आयु प्रमाण पत्र के लिए 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र

यूपी विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
UP
  • होम पेज पर आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाएं के सेक्शन मे विवाह पंजीकरण आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
UP
  • अब आपको इस पेज पर नवीन आवेदन प्रपत्र भरे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने UP Marriage Registration हेतु आवेदन पत्र खुल जाएगा।
यूपी
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई अवश्य जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • जैसे पति का विवरण, पत्नी का विवरण, विवाह स्थल/पंजीकरण कार्यालय का चयन निवास का पता आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सुरक्षित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर आवेदन पत्र के साथ मांगे गए फोटो एवं दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड प्राप्त होगा। जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • पंजीकरण संख्या प्राप्त होने के बाद आपकी यूपी विवाह पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से यूपी विवाह पंजीकरण कर सकते हैं।

UP Marriage Registration सत्यापन प्रक्रिया

  • यूपी विवाह पंजीकरण सत्यापन करने हेतु सबसे पहले आपको स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको विवाह पंजीकरण के सेक्शन में विवाह पंजीकरण सत्यापन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने विवाह पंजीकरण सत्यापन के लिए नया पेज खुल जाएगा।
यूपी
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • जैसे प्रमाण पत्र क्रमांक संख्या या आवेदन संख्या, विभाग का दिनांक एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आपके विवाह पंजीकरण के सत्यापन का फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से यूपी विवाह पंजीकरण सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैंं।