UP Vidhwa Pension List 2024 – उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन की नई लिस्ट चेक करें

UP Vidhwa Pension List – आज हम आपको अपने इस लेख माध्यम से UP Vidhwa Pension List के बारे में बताने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना से जुड़ी निराश्रित लाभार्थी महिलाओं के लिए विधवा पेंशन लिस्ट जारी की जाती है। जिन लाभार्थी महिलाओं का नाम इस लिस्ट में शामिल होता है उन्हें ₹500 प्रतिमाह के हिसाब से हर 3 महीने में 1500 रुपए की पेंशन राशि दी जाती है। समाज कल्याण विभाग द्वारा यूपी विधवा पेंशन लिस्ट को एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल sspy-up.gov.in पर ऑनलाइन प्रकाशित किया जाता है। इसलिए जो भी इच्छुक महिलाएं इस लिस्ट में अपना नाम जांचना चाहती हैं वह हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें कि वह किस प्रकार यूपी विधवा पेंशन लिस्ट 2024 में अपना नाम जांच सकती हैं। क्योंकि हम आपको अपने इस लेख में नीचे इस लिस्ट में नाम जांचने की बहुत ही आसान प्रक्रिया बताने जा रहे हैं।

UP

UP Vidhwa Pension List 2024

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा अब UP Vidhwa Pension List को ऑनलाइन प्रकाशित किया जाता है। ताकि लाभार्थी विधवा महिलाएं आसानी से घर बैठे ही इस लिस्ट में अपना नाम देख सकें और पेंशन राशि की प्राप्ति कर सकें। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने यहां की निराश्रित विधवा महिलाओं को सहारा देने के लिए उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजनाको शुरू किया गया है। जिससे पति की मृत्यु हो जाने के बाद पेंशन राशि प्रदान करके उनकी थोड़ी सी आर्थिक मदद की जा सके। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹500 (₹6000 वार्षिक) की पेंशन राशि दी जाती हैं। जो हर 3 महीने मे सीधे डीबीडी के माध्यम से विधवा महिला के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती हैं। इस योजना के तहत जुड़ी महिलाओं को अपना नाम यूपी विधवा पेंशन लिस्ट में देखना होता है कि उनका नाम इस लिस्ट में है या नहीं। अगर उनका नाम इस लिस्ट में शामिल होता है तो उन्हें सरकार द्वारा इस योजना के तहत दी जाने वाली पेंशन की राशि मिलती है।

उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना

यूपी विधवा पेंशन लिस्ट के बारे में जानकारी

लेख का विषय UP Vidhwa Pension List
प्रकाशित की जाती है? समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी विधवा निराश्रित महिलाएं
उद्देश्य विधवा पेंशन लिस्ट को ऑनलाइन प्रकाशित करना
पेंशन राशि 500 रुपए प्रतिमाह
योजना की स्थिति चालू है।
साल 2024
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया Online
अधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/

UP Vidhwa Pension List के लाभ

  • इस लिस्ट में जिन आवेदक विधवा महिलाओं का नाम शामिल होता है उन्हें हर महीने ₹500 की विधवा पेंशन दी जाती है।
  • Vidhwa Pension List UP में शामिल लाभार्थी महिलाओं को पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
  • राज्य सरकार द्वारा अब निराश्रित विधवा महिलाओं के लिए यूपी विधवा पेंशन लिस्ट को समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के एकीकृत पोर्टल पर पर ऑनलाइन प्रकाशित किया जाता है।
  • इस लिस्ट को ऑनलाइन प्रकाशित करने से विधवा महिलाओं को विधवा पेंशन लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होती है। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।
  • सरकार द्वारा इस लिस्ट को समय-समय पर संशोधित किया जाता रहता है। इस लिस्ट में से कभी कुछ पुरानी लाभार्थियों को बाहर किया जाता है तो कभी नई लाभार्थी महिलाओं को जोड़ा जाता है।
  • यूपी विधवा पेंशन लिस्ट के माध्यम से लाभार्थी महिला अपने घर बैठे ही यह देख सकती है कि उनके पेंशन के ट्रांजैक्शन की क्या स्थिति है।

सुकन्या समृद्धि योजना

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन लिस्ट में शामिल होने के लिए पात्रता

  • अवेदिका के पति की मृत्यु हो चुकी हो यानी वह विधवा और निराश्रित हो।
  • विधवा महिला उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी हो।
  • 18 से लेकर 60 वर्ष तक के बीच की निराश्रित विधवा महिलाएं ही इस योजना के तहत आवेदन करने की पात्र है।
  • अवेदिका के परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से ₹200000 या इससे कम की होनी चाहिए।
  • निराश्रित विधवा महिला अन्य किसी विधवा पेंशन का लाभ ना ले रही हो।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

UP Vidhwa Pension List देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदिका महिला को समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने पोर्टल का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
UP
  • पोर्टल के होमपेज पर आपको निराश्रित महिला पेंशन का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा जिस पर आपको पेंशनर सूची (2022-23) के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने सभी जिलों की सूची खुलकर आ जाएगी।
UP
  • इस सूची में से आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा जिस पर आपको ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र की सूची दिखाई देगी।
  • यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के है तो आप ग्रामीण क्षेत्र की सूची में से अपने विकासखंड का चयन करें।
  • अब आप अपने ग्राम का चयन करे। इसके बाद आपको अपने ग्राम के आगे दी गई कुल पेंशनर्स की संख्या पर क्लिक देना है।
  • इसके बाद आपके सामने सभी पेंशनर्स की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इस सूची में आप अपना नाम देख सकते हैंं। अगर आपका नाम इस सूची में शामिल होगा तो आपको यूपी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।

यूपी विधवा पेंशन लिस्ट में शामिल होने के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने पोर्टल का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • पोर्टल के होमपेज पर आपको निराश्रित महिला पेंशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है ‌
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा। जिस पर आपको ऑनलाइन आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।
यूपी
  • इस पत्र में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करके सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप यूपी विधवा पेंशन लिस्ट में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैंं।