वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2024 – LIC Varishtha Pension Bima ऑनलाइन फॉर्म, लाभ

Varishtha Pension Bima Yojana – जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं भारतीय जीवन बीमा निगम समय-समय पर देश के सभी नागरिकों के लिए तरह-तरह की इंश्योरेंस स्कीम आरंभ करता रहता है। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा संचालित आज हम आपको ऐसी एक पॉलिसी से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना है। हम आपको इस बीमा योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे LIC Varishtha Pension Bima Yojana क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि। तो दोस्तो यदि आप इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।

LIC Varishtha Pension Bima Yojana 2024

एलआईसी वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना एक प्रकार की इंश्योरेंस पॉलिसी है। जिसके माध्यम से लाभार्थी एक बार प्रीमियम का भुगतान करके पेंशन का ज़िन्दगी भर लाभ उठा सकता है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी प्रीमियम का भुगतान प्रतिमाह, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या फिर वार्षिक कर सकता है। LIC Varishtha Pension Bima Scheme 2024 के अंतर्गत भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा 9.3 प्रतिशत की प्रतिफल दर निर्धारित की गई है। इस पॉलिसी के अंतर्गत 15 दिन का लॉक पीरियड भी रखा गया है। इस लोक पीरियड के अंतर्गत यदि आवेदक पॉलिसी से संतुष्ट ना हो तो 15 दिन के अंदर अंदर अपने पैसे वापस ले सकता है। Pradhanmantri Vaya Vandana Yojana से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

Varishtha

वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के अंतर्गत लोन

किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर लाभार्थी वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के अंतर्गत 75% तक की निवेश पर लोन ले सकता है। यह लोन लाभार्थी पॉलिसी लेने के 3 साल बाद ही ले सकता है। LIC Varishtha Pension Bima Yojana के अंतर्गत लिए हुए लोन पर इंटरेस्ट रेट भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।

अटल पेंशन योजना

पॉलिसी का आत्मसमर्पण

यह पॉलिसी 15 वर्ष के लिए है। यदि पॉलिसी होल्डर पूरे 15 वर्ष तक इस पॉलिसी से पैसे नहीं निकालता है तो उसे पूरी खरीद मूल्य वापस कर दी जाएगी। पर यदि किसी कारणवश पॉलिसी होल्डर को 15 वर्ष से पहले पैसे निकालने की आवश्यकता पड़ती है तो उन्हें केवल 98% ही खरीद मूल्य की राशि वापस की जाएगी।

Details Of LIC Varishtha Pension Bima Yojana 2024

योजना का नाम वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना
किस ने लांच की भारत सरकार
लाभार्थी भारत के वरिष्ठ नागरिक
उद्देश्य पेंशन प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट https://www.licindia.in/Home
साल 2024

एलआईसी वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना का उद्देश्य

LIC Varishtha Pension Bima Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य देश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन का लाभ प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से भारत में रहने वाला कोई भी नागरिक इस योजना में निवेश करके प्रतिमाह पेंशन प्राप्त कर सकता है। इस योजना के माध्यम से वृद्धि नागरिकों के आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा और वह आत्मनिर्भर बनेंगे।

नेशनल पेंशन स्कीम

Varishtha Pension Bima Yojana कैसे काम करती है?

  • पेंशनर द्वारा वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना खरीद मूल्य पर खरीदी जा सकती है।
  • पॉलिसी धारक को यह वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना खरीदने के लिए एकमुश्त भुगतान करना होगा।
  • पेंशनर को पेंशन की राशि मासिक, त्रैमासिक, छमाही या वार्षिक रूप से प्रदान की जाएगी।
  • पॉलिसी धारक के परिवार को भी पेंशन देय होगी।
  • पॉलिसी की न्यूनतम तथा अधिकतम राशि की एक सीमा तय कर दी गई है।
  • यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो खरीद मूल्य वापस कर दिया जाता है।
  • पॉलिसी की 3 वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद पॉलिसी धारक को लोन मिल सकता है।
  • लोन पर ब्याज का भुगतान पॉलिसी धारकों करना होगा।
  • यदि पॉलिसी धारक इस योजना को आगे चालू नहीं रखता है तो इस पॉलिसी से बाहर निकलने से पहले पॉलिसी धारक को लोन की राशि का पूरा भुगतान करना होगा।

LIC Varishtha Pension Bima Yojana का खरीद मूल्य

पेंशन की आवृत्ति न्यूनतम खरीद मूल्य अधिकतम खरीद मूल्य
मासिक ₹ 63,960 ₹ 6,39,610
त्रैमासिक ₹ 65,430 ₹ 6,54,275
अर्धवार्षिक ₹ 66,170 ₹ 6,61,690
वार्षिक ₹ 66,665 ₹ 6,66,665

वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली पेंशन

पीरियड अमाउंट
न्यूनतम पेंशन मासिक ₹ 500
त्रैमासिक ₹ 1500
अर्धवार्षिक ₹ 3000
वार्षिक ₹ 6000
अधिकतम पेंशन मासिक ₹ 5000
त्रैमासिक ₹ 15000
अर्धवार्षिक ₹ 30000
वार्षिक ₹ 60000

LIC Varishtha Pension Bima Yojana के कुछ मुख्य तथ्य

  • खरीद मूल्य: वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना को एक मुश्त खरीद मूल्य का भुगतान करके खरीदा जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खरीद मूल्य हैं। पेंशनर द्वारा खरीद मूल्य की तथा पेंशन की राशि का चयन अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार किया जा सकता है।
  • पेंशन भुगतान: इस योजना के अंतर्गत पेंशन का भुगतान चयनित पेंशन भुगतान के मोड के आधार पर किया जाएगा। पहली पेंशन का भुगतान पॉलिसी खरीदने के 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने या 1 साल के बाद किया जाएगा।
  • पारिवारिक लाभ: इस योजना के अंतर्गत पॉलिसी की राशि पति या पत्नी या फिर आश्रित परिवार के सदस्य द्वारा प्राप्त की जा सकती है।
  • लोन: पॉलिसी की अवधि के 3 साल पूरे होने के बाद खरीद मूल्य का अधिकतम 75% ऋण प्राप्त किया जा सकता है। इस ऋण पर ब्याज का भुगतान करना होगा।
  • मृत्यु कि स्थिति में: यदि पेंशनर की मृत्यु हो जाती है तो उस योजना के अंतर्गत प्रदान किया गया खरीद मूल्य वापस कर दिया जाएगा।
  • सरेंडर वैल्यू: पॉलिसी की अवधि के 15 साल पूरे होने के बाद पेंशनर इस योजना से बाहर निकल सकता है। इस स्थिति में पेंशनर को खरीद मूल्य का 100% पैसा वापस किया जाएगा। पर यदि पेंशनर 15 साल से पहले इस योजना से बाहर निकलता है इस स्थिति में खरीद मूल्य का 98% पैसा ही वापस किया जाएगा।
  • फ्री लुक पीरियड: इस योजना के अंतर्गत 15 दिन का फ्री लुक पीरियड है। यदि पॉलिसी धारक इस पॉलिसी के दिशा-निर्देशों से संतुष्ट नहीं है तो वह 15 दिन के अंदर अंदर इस पॉलिसी से बाहर निकल सकता है। इस स्थिति में उन्हें खरीद मूल्य का पूरा पैसा स्टांप शुल्क की कटौती करके वापस कर दिया जाएगा।
  • आयु सीमा: इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम आयु सीमा 60 वर्ष तथा अधिकतम कोई आयु सीमा नहीं है।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

वरिष्ठ पेंशन योजना से संबंधित कुछ नियम व शर्तें

  • यदि फ्री लुक पीरियड के दौरान पेंशनर योजना के दिशा-निर्देशों से संतुष्ट नहीं है इस स्थिति में वह पॉलिसी वापस कर सकता है। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा पॉलिसी वापस करने पर खरीद मूल्य की राशि वापस कर दी जाएगी। यह राशि स्टैंप ड्यूटी के मूल्य को काट कर वापस की जाएगी।
  • पॉलिसी धारकों पॉलिसी खरीदते समय नॉमिनी से संबंधित जानकारी प्रदान करनी अनिवार्य है।
  • यदि पॉलिसी धारक द्वारा कोई गलत जानकारी प्रदान की गई है तो इस स्थिति में पॉलिसी जप्त भी की जा सकती है।
  • पॉलिसी के नियम व शर्तों को समय-समय पर बदला जा सकता है।
  • भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा दावे का भुगतान उसी कार्यालय द्वारा किया जाएगा जहां से पॉलिसी की सेवा दी जा रही है। लेकिन निगम किसी भी समय कोई वैकल्पिक स्थान निर्धारित भी कर सकता है।
  • दवा जमा करते समय लाभार्थी को क्लेम फॉर्म जमा करना अनिवार्य है।
  • क्लेम फॉर्म के साथ ओरिजिनल पॉलिसी डॉक्युमेंट, एनईएफटी आदेश, स्वामित्व का प्रमाण पत्र, मृत्यु का प्रमाण आदि भी जमा करना होगा।
  • पेंशन प्राप्त करने के लिए पेंशन करता को निगम द्वारा निर्धारित समय अवधि में तय किए गए परफॉर्मा में विधमानता का प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
  • यदि पॉलिसी धारक पॉलिसी को सरेंडर करता है तो इस स्थिति में पॉलिसी धारक को अपना या अपने जीवन साथी का डिस्चार्ज फॉर्म के साथ मूल पॉलिसी दस्तावेज भी जमा करने होंगे।
  • पेंशन प्राप्तकर्ता की घोषित उम्र के आधार पर पॉलिसी जारी की जाएगी।
  • पॉलिसी आरंभ होने की तिथि के 3 वर्षों के पश्चात पॉलिसी पर ऋण लिया जा सकता है।
  • ऋण की राशि खरीद मूल्य का 75% है।
  • पॉलिसी को पॉलिसी खरीदने की 15 वर्ष की अवधि पूरी होने के पश्चात सरेंडर किया जा सकता है।
  • यदि पॉलिसी धारक को 15 वर्ष से पहले पॉलिसी सरेंडर करने की आवश्यकता पड़ती है तो इस स्थिति में पॉलिसी धारक को खरीद मूल्य की 98% राशि प्रदान की जाएगी।

LIC Varishtha Pension Bima Yojana 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना के माध्यम से सभी पॉलिसी होल्डर को निवेश पर पेंशन की राशि प्रदान की जाएगी।
  • वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2024 के अंतर्गत 9.3 प्रतिशत की प्रतिफल दर निर्धारित की गई है।
  • इस योजना को प्राप्त करने के लिए आवेदक को कोई मेडिकल चेकअप कराने की आवश्यकता नहीं है।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदक को निवेश 15 साल के लिए करना होगा। यदि आवेदक को 15 साल से पहले पैसों की आवश्यकता पड़ती है तो वह 98% खरीद मूल्य का पैसा निकाल सकता है।
  • LIC Varishtha Pension Bima Yojana 2024 के अंतर्गत निवेश का 75% तक लोन भी 3 साल बाद मिल सकता है।
  • निवेश की राशि को ईसीएस या फिर एनईएफटी के माध्यम से जमा करना होगा।
  • इस पॉलिसी का लॉक पीरियड 15 दिन है।
  • इस योजना के अंतर्गत पेंशन की राशि सीधे पॉलिसी होल्डर के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
  • यदि पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को खरीद मूल्य की राशि दी जाएगी।
  • आयकर अधिनियम के सेक्शन 80 CCC के अंतर्गत कर में छूट भी प्रदान की जाएगी।

वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना न्यूनतम तथा अधिकतम प्रीमियम

पेंशन न्यूनतम प्रीमियम अधिकतम प्रीमियम
वार्षिक ₹ 63,960 ₹ 6,39,610
आरधावार्शिक ₹ 65,430 ₹ 6,54,275
त्रैमासिक ₹ 66,170 ₹ 6,61,690
प्रतिमाह ₹ 66,665 ₹ 6,66,665

एलआईसी वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको भारत का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपकी आयु 60 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

Varishtha Pension Bima Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी एलआईसी ऑफिस जाना होगा।
  • अब आपको वह से इस योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  • इसके पश्चात आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म से अटैच करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको यह आवेदन फॉर्म एलआईसी ऑफिस में जमा करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म के साथ आपको प्रीमियम की राशि भी जमा करनी होगी।

शिकायत समाधान प्रणाली

  • ग्राहकों की शिकायतों का समाधान करने के लिए ब्रांच/मंडल/क्षेत्रीय/केंद्रीय कार्यालय में शिकायत समाधान अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
  • इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा कस्टमर पोर्टल पर कस्टमर फ्रेंडली इंटीग्रेटेड कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया गया है। जिसके माध्यम से पॉलिसी धारक अपनी शिकायत सीधे दर्ज कर सकता है एवं उसकी स्थिति भी चेक कर सकता है।
  • इसके अलावा ग्राहकों द्वारा अपनी समस्या का समाधान करने के लिए co_crmgrv@licindia.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।
  • यदि दावेदार मृत्यु के दावे को अस्वीकार किए जाने के निर्णय से संतुष्ट नहीं है तो इस स्थिति में वह अपने मामले की समीक्षा के लिए क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विवाद समाधान समिति या केंद्रीय कार्यालय द्वारा विवाद समाधान समिति से संपर्क कर सकता है।
  • इसके अलावा दावेदार भारत सरकार द्वारा नियुक्त बीमा लोकपाल से भी शिकायत से संबंधित दावे के समाधान करने के लिए संपर्क कर सकता है।

Contact Information

हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको एलआईसी वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैंं। हेल्पलाइन नंबर 022 6827 6827 है।