पंजाब सरकार तुहाडे द्वार

Punjab Sarkar Tuhade Dwar Yojana – आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह द्वारा लोगों को उनके घरों तक नागरिक केंद्रीय सेवाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार तुहाडे द्वार योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के शुभारंभ पर दोनों नेताओं ने डोर स्टेप ऑपरेटर को झंडी दिखाकर 10 दिसंबर को रवाना किया। इस योजना के माध्यम से पंजाब के नागरिकों को घर बैठे ही सरकारी सेवाएं मुहैया कराई जाएगी। अब लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस योजना के तहत राज्य के नागरिक जन्म, मृत्यू, विवाह, आय, निवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमा क्षेत्र व अन्य प्रमाण पत्र सहित कई सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।

अगर आप भी पंजाब के नागरिक और घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि Sarkar Tuhade Dwar Yojana Punjab के तहत कितनी सेवाएं उपलब्ध होगी। तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से भगवत मान सरकार तुहाडे द्वार योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Punjab

Punjab Sarkar Tuhade Dwar Yojana 2024 -24

सरकार तुहाडे द्वार योजना पंजाब को 10 दिसंबर को लुधियाना से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुरू किया। इन दोनों नेताओं ने डोर स्टेप ऑपरेटर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत प्रदेश भर में लगभग 4000 ऑपरेटर की भर्ती की गई है। इस योजना के तहत पंजाब की जनता को 43 प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकार तुहाडे द्वार योजना के तहत लोगों को जन्म, विवाह, मृत्यु, आय, निवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमा क्षेत्र, पिछड़ा वर्ग, पेंशन के प्रमाण पत्र जारी करने, बिजली बिल के भुगतान और भूमि सीमांकन समेत विभिन्न सेवाओं का लाभ घर बैठे उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि हथियारों के लाइसेंस, आधार कार्ड व स्टांप पेपर जैसी सुविधाएं इस योजना के अंतर्गत शामिल नहीं होगी। पंजाब सरकार के इस कदम से अब लोगों को सरकारी काम के लिए दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि 43 सरकारी सेवाएं लोगों को उनके घर पर ही मिल जाएगी।

पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना

ਅੱਜ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਇੱਕ ਨਵੀਂ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ..
ਸਾਡੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਖੱਜਲ ਖੁਆਰੀ ਨੂੰ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਦੀ ਹੈ ਜਿਸ ਲਈ ਅੱਜ ਤੋਂ ਮੈਂ ਤੇ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਕਨਵੀਨਰ @ArvindKejriwal
ਜੀ ਇੱਕ ਸਕੀਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਹੁਣ ਅਫ਼ਸਰ ਤੁਹਾਡੇ ਘਰ ਆਕੇ ਕੰਮ ਕਰਨਗੇ…43 ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਹੁਣ ਤੁਹਾਨੂੰ ਘਰ… pic.twitter.com/lDJ5ObEVHc — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) December 10, 2023

पंजाब सरकार तुहाडे द्वार योजना 2024-25 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Punjab Sarkar Tuhade Dwar Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह द्वारा
योजना का शुभारंभ 10 दिसंबर
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य लोगों को घर बैठे नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराना
लाभ 43 सरकारी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराई जाएगी
राज्य पंजाब
हेल्पलाइन नंबर 1076

पंजाब किसान कर्ज माफी लिस्ट

Sarkar Tuhade Dwar Yojana Punjab का उद्देश्य

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सरकारी काम करवाने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालय में लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता है, छुट्टियां लेनी पड़ती है, खेत का काम छोड़ना पड़ता और यहां तक की दलालों को भी पैसे देने पड़ते हैं। इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु पंजाब सरकार ने लोगों को उनके घरों तक नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से द्वार योजना की शुरुआत की है ताकि भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके। इस योजना के माध्यम से अब लोगों को काम के लिए दफ्तर में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि आपका काम आपके घर पर ही होगा। 43 सरकारी सेवाएं लोगों को घर पर ही मिल जाएगी। जिसमें राज्य सरकार की लगभग 99% सेवाएं शामिल होगी। पंजाब के लोगों को अब न लाइन में लगने की झंझट होगी और न ही समय की बर्बादी होगी।

सरकार तुहाडे द्वार योजना 2024-25 के लाभ एवं विशेषताएं

  • भगवंत सरकार ने पंजाब के लोगों को बड़ी राहत देने के लिए 10 दिसंबर को सरकार तुहाडे द्वार योजना पंजाब को शुरू किया है।
  • इस योजना के माध्यम से 43 सरकारी सेवाएं जनता के द्वार पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।
  • पंजाब में रहने वाले लोगों के कई काम आसान हो जाएंगे और वह भी अपने काम घर बैठे आराम से निपटा सकेंगे।
  • लोगों को सिर्फ 1076 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के लोग घर बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, मृत्यु, आवास, जाति, सीमावर्ती, पेंशन, बिजली बिल भुगतान, ग्रामीण क्षेत्र और भू सीमांकन जैसे कई काम की सुविधा प्राप्त होगी।
  • हथियार के लाइसेंस आधार और स्टांप पेपर को छोड़कर इस योजना के दायरे में सभी सरकारी सेवाएं आएगी।
  • अब पंजाब के लोगों को काम के लिए सरकारी दफ्तरों में जाने की जरूरत नहीं होगी।
  • 45 सरकारी सेवाओं का लाभ लोगों घर पर ही मिल जाएगा जिसमें राज्य सरकार की लगभग 99% सेवाएं शामिल होगी।
  • सरकार द्वारा इस योजना के संचालन हेतु 4000 ऑपरेटर की भर्ती की गई है जो डोर टू डोर सेवाएं प्रदान करेंगे।
  • आवेदक अपनी सुविधा के मुताबिक अपने काम की जानकारी देकर घर बैठे ही सरकारी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।
  • अब लोगों को अपने नियमित प्रशासनिक कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों में उत्पीड़न का शामिल नहीं करना पड़ेगा।
  • इस योजना के माध्यम से भ्रष्टाचार भी कम होगा। यह योजना पंजाब सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है। जिसके माध्यम से पंजाब के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल

कैसे ले सकते हैंं भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार योजना का लाभ

सरकार तुहाडे द्वार योजना पंजाब का लाभ कैसे उठाया जा सकता है इस संबंध में खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने बताया है कि आपको हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करनी होगी। इसके बाद आप अपनी सुविधा के अनुसार अपने काम की जानकारी देकर सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। एक

सरकारी प्रतिनिधि आपके घर आएगा और आपका काम करेगा। आपको संबंधित सेवा प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों, शुल्क और अन्य शर्तों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में आवेदक को उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस मिलेगा जिसमें जरूरी दस्तावेज और तारीख के साथ समय के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

FAQs

पंजाब सरकार तुहाडे द्वार योजना का शुभारंभ किसने किया? सरकार तुहाडे द्वार योजना पंजाब का शुभारंभ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में 10 दिसंबर को किया गया। Sarkar Tuhade Dwar Yojana Punjab क्या है? Sarkar Tuhade Dwar Yojana Punjab के माध्यम से घर बैठे ही पंजाब की जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के नागरिक जन्म,मृत्यू, विवाह, आय,जाति, निवास, ग्रामीण क्षेत्र, सीमा क्षेत्र, पेंशन के प्रमाण पत्र, बिजली बिल और भूमि सीमांकन सहित विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। Sarkar Tuhade Dwar Yojana Punjab के तहत कितने प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा? पंजाब की जनता को सरकार तुहाडे द्वार योजना के माध्यम से 43 प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा। सरकार तुहाडे द्वार योजना पंजाब का लाभ प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा? सरकार तुहाडे द्वार योजना पंजाब का लाभ प्राप्त करने के लिए लोगों को सिर्फ 1076 नंबर पर कॉल करनी होगी। पंजाब सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए कितने डोर स्टेप ऑपरेटर्स की भर्ती की गई है? पंजाब सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 4000 डोर स्टेप ऑपरेटर की भर्ती की गई है।