राशन कार्ड को आधार से लिंक करें

Ration Card Aadhar Link – जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज के दौर में सभी दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड लिंक होना आवश्यक हो गया है। फिर चाहे आपका फोन नंबर हो या बैंक खाता या फिर कोई अन्य दस्तावेज उन में आपका आधार कार्ड नंबर लिंक होना जरूरी है। इसी प्रकार अब सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे राशन का लाभ प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड से भी आधार कार्डलिंक होने के लिए निर्देश जारी किया गया हैं। सरकार द्वारा मुहैया कराए जा रहे फ्री राशन का लाभ प्राप्त करने के लिए आप सभी नागरिकों को अपना Ration Card Aadhar Link कराना होगा। अगर आप अपना आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं कराते हैं तो सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त करने से आप वंचित रह जाएंगे। इसलिए जरूरी है कि आप अपने आधार को राशन कार्ड से लिंक कराएं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से राशन कार्ड से आधार लिंक कैसे करें? से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Ration

Ration Card Aadhar Card Link 2024

राशन कार्डएक सरकारी दस्तावेज होता है जो हमें कम दर पर राशन उपलब्ध कराता है। केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करने के लिए अब लिंक करने की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। जिन लोगों ने अभी तक अपना आधार कार्ड राशन कार्ड लिंक नहीं कराया वह जल्द से जल्द करा ले। क्योंकि सरकार द्वारा राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। अगर आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा तो आपको सरकार द्वारा दी गई किसी भी सुविधाओं का लाभ प्राप्त नहीं होगा। इसलिए सरकार द्वारा नागरिकों को अपने आधार कार्ड से राशन कार्ड को जोड़ने का अनुरोध किया गया है ऐसा करने से धोखाधड़ी के मामलों और एक घर के लिए कई राशन कार्ड, अन्य मुद्दों को रोकने में सहायता मिलेगी। आप घर बैठे ही अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड के साथ लिंक कर सकते हैंं।

बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक कैसे करें

राशन कार्ड से आधार लिंक के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Ration Card Aadhar Card Link
विभाग उपभोक्ता मामले मंत्रालय
लाभार्थी राशन कार्ड धारक
उद्देश्य भ्रष्टाचार को कम करना
लाभ सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त करना
लिंक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट

Ration Card Aadhar Link करने के फायदे

  • गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल परिवारों को राशन राशन कार्ड के माध्यम से लाभ उपलब्ध कराने के लिए फर्जी राशन कार्ड धारकों को सुनिश्चित करना है।
  • आधार कार्ड लिंक होने से राशन में होने वाली धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा।
  • बायोमेट्रिक के माध्यम से राशन बांटने वाली पीडीएस दुकाने वास्तविक लाभार्थियों की पहचान कर सकेगी।
  • जिन लोगों ने गैरकानूनी तरीके से अपने राशन कार्ड बनवाए हैं वह आधार कार्ड के लिंक होने की सहायता से बंद हो जाएंगे।
  • देश के गरीब लोगों को सही मात्रा में राशन का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
  • राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाने पर कोई भी परिवार एक से अधिक राशन कार्ड नहीं बनवा सकेगा।
  • आधार कार्ड लिंक होने से राशन में होने वाली चोरी को रोका जा सकेगा।
  • इसके माध्यम से देश में भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा क्योंकि आधार कार्ड पीडीएस में एक निशान छोड़ देता है।

पैन आधार कार्ड से लिंक कैसे करें

आवश्यक दस्तावेज

  • परिवार के मुखिया के आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • परिवार के मुख्य की पासपोर्ट साइज फोटो
  • ओरिजिनल राशन कार्ड और राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो बैंक खाता पासबुक

आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया

  • राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पीडीएस केंद्र जाना होगा।
  • आपको अपने साथ परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड की फोटो कॉपी और परिवार के मुखिया का फोटो और अपना राशन कार्ड साथ ले जाना होगा।
  • इन सभी दस्तावेजों को पीडीएस केंद्र में जमा करना होगा और आपको बताना होगा कि आप अपना राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कराना चाहते हैं।
  • केंद्र के अधिकारी द्वारा आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा।
  • आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक होने पर आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज भेज दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप ऑफलाइन अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करा सकते हैंं।

Change Photo in Aadhaar Card Online

ऑनलाइन Ration Card Aadhar Link कैसे करें?

अलग अलग राज्यों का आधार कार्ड से राशन कार्ड लिंक करने क लिए अलग तरीका है Ration Card Aadhar Link West bengal हम आपको बता रहे हैं

  • सबसे पहले आपको खाद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Ration
  • होम पेज पर आपको नीचे की ओर Special Services के सेक्शन में Link Aadhar With Ration Card के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
आधार
  • इस पेज पर पहले आपको अपने राशन कार्ड की Category का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आप के राशन कार्ड की जानकारी आ जाएगी। जैसे आपका नाम, परिवार के मुखिया का नाम और आधार कार्ड नंबर आदि दिखाई देगा।
  • आपको इस पेज पर Link aadhar and mobile number के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिए गए बॉक्स में अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • जिससे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको Do-eKYC के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा जिस पर आपको आधार कार्ड की जानकारी दिखाई देगी।
  • आपको सभी जानकारी ध्यान पूर्वक चेक कर राशन कार्ड को आधार से जोड़ने के लिए Verify and Save के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका राशन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।