आम आदमी राहत वितरण योजना की पहली क़िस्त जारी हुई, पुनर्वास में राहत मिलेगी

Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana – जैसे कि आप सभी जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के कारण काफी हानि हुई है हैं जिसके कारण पूरी तरह से लोग अपना घर खो चुके हैं। उनके पास रहने के लिए कोई टूटा-फूटा घर भी नहीं है। इसलिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पुनर्वासहेतु आम आदमी राहत वितरण योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से आपदा से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुनर्वास के लिए आपदा से प्रभावित परिवारों को 21 अक्टूबर को कुल्लू जिला से आम आदमी राहत वितरण योजना के तहत विशेष राहत पैकेज का लाभ प्रदान किया।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आम आदमी राहत वितरण योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप जानना चाहते हैं कि Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana 2024 के तहत कितने रुपए की सहायता राशि जारी की गई है? तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Aam

Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास हेतु आम आदमी राहत वितरण योजना का शुभारंभ कुल्लू में 21 अक्टूबर को किया। इस योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुल्लू के रथ मैदान से बटन दबाकर आपदा से प्रभावित 324 परिवारों को पहली किस्त के रूप में 9.72 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी की। आम आदमी रहता विवरण योजना के तहत 4500 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इसका ऐलान हिमाचल प्रदेश सरकार ने पहले ही किया था। यह मुआवजा राशि आपदा के दौरान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों के मालिकों को उनके पुनर्वास के लिए प्रदान की गई है। ताकि उन्हें पुनर्वास करने में राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि आम आदमी राहत विवरण योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के बाकी जिलों में भी सहायता राशि बांटी जाएगी। इस योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गत जुलाई माह में उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की शुरुआत कुल्लू से ही की थी और आज यहीं से राहत राशि बांटने के लिए योजना का शुभारंभ किया जा रहा हैं।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

#पुनर्वास #विशेष_राहत_पैकेज #welfaregovernment #disasterrecovery pic.twitter.com/xUbg23Dyrc — Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) October 21, 2023

हिमाचल प्रदेश आम आदमी राहत वितरण योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा
लाभार्थी आपदा से प्रभावित परिवार
उद्देश्य पुनर्वास हेतु सहायता राशि प्रदान करना
साल 2023
राज्य हिमाचल प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana 2024 का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आम आदमी राहत वितरण योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि उन्हें पुनर्वास करने में मदद मिल सके। जुलाई माह में आपदा से कुल्लू जिले में लगभग 4793 लोग प्रभावित हुए हैं और 522 पक्के कच्चे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि 1106 पक्के मकान में 960 कच्चे घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। इन सभी परिवारों को हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने खजाने से पहली किस्त का वितरण किया है। ताकि आम आदमी आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर राहत प्राप्त कर सके। जिससे वह पुनर्वास करने हेतु आत्मनिर्भर हो सके।

हिमाचल प्रदेश बेरोजगारी भत्ता

बाकी जिलों में भी बटेगी सहायता राशि

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि आपदा से प्रभाव 16000 परिवारों को आम आदमी राहत योजना की पहली किस्त प्रदेश सरकार ने अपने खजाने से जारी की है। प्रदेश में 35000 मकान त्रासदी में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि 13000 मकान को आंशिक हानि हुई है। सीएम ने कहा कि उन लोगों को पहली किस्त 3 लाख रुपए की सहायता राशि का ऑनलाइन वितरण किया गया है जिनके घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी राहत वितरण कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, शिमला, बिलासपुर, किन्नर और सिरमौर जिले में भी राहत राशि वितरण की जाएगी।

आपदा राहत शिविरों में हर महीने आर्थिक सहयोग मिलेगा

आम आदमी राहत वितरण योजना के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आपदा राहत शिविरों में रहने वाले लोगों को हर महीने आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को हर महीने 5000 रुपए का आर्थिक सहयोग किराए के मकान में रहने के लिए दिया जा रहा है इसी तरह शहरी क्षेत्र में आपदा राहत शिविरों में रहने वाले लोगों को 10,000 रुपए का मासिक आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। और यह आर्थिक सहायता हिमाचल प्रदेश सरकार 31 मार्च 2024 तक खुद वहन करेगी।

आम आदमी राहत वितरण योजना के लिए पात्रता

  • आम आदमी राहत वितरण योजना का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी को मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत आपदा से प्रभावित परिवार ही आवेदन कर सकते हैंं।
  • जिनके घर पूरी तरह से टूट गए हैं ऐसे परिवार आम आदमी राहत वितरण योजना के लिए पात्र होंगे।

Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना

आम आदमी राहत वितरण योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

Aam Aadami Rahat Vitaran Yojana के अंतर्गत आवेदन करने हेतु आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपना सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आपदा राहत शिविर में जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको संबंधित कर्मचारी से आम आदमी राहत वितरण योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु संपर्क करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेज और जानकारी कर्मचारियों को देनी होगी।
  • शिविर में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा आपका आवेदन फॉर्म भरा जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको रसीद दी जाएगी जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।
  • सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी।
  • आवेदन फॉर्म और दस्तावेज सत्यापित होने पर आपको आम आदमी राहत वितरण योजना का लाभ दिया जाएगा।

Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana FAQs

आम आदमी राहत वितरण योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है? आम आदमी राहत वितरण योजना को हिमाचल प्रदेश में शुरू किया गया है। Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana का शुभारंभ कब और किसने किया? Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana का शुभारंभ 21 अक्टूबर 2023 को कुल्लू जिले के रथ मैदान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया गया है। आम आदमी राहत वितरण योजना के तहत कितने रुपए की सहायता राशि जारी की गई है? आम आदमी राहत वितरण योजना के तहत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा कुल्लू जिले के आपदा से प्रभावित 324 परिवारों को एक क्लिक से पहली किस्त 9.72 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आम आदमी राहत वितरण योजना के तहत सहायता कब तक दी जाएगी? हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आम आदमी राहत वितरण योजना के तहत 31 मार्च 2024 तक सहायता राशि खुद अपने कोष से दी जाएगी।