ABC ID Card – विद्यार्थियों के लिए जरूरी है एबीसी कार्ड, रजिस्ट्रेशन के लिए करना होगा यह काम

ABC ID Card – भारत सरकार द्वारा देश में शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि करने और समय के साथ-साथ शिक्षा में बदलाव या नवीनीकरण किया जा रहा है। इसी के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति को लागू किया गया है। जिसके माध्यम से शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी तो होगी ही साथ ही गुणवत्ता में भी सुधार होगा। नई शिक्षा नीति के तहत Academic Bank of Credit को लागू किया गया है। इसे ABC ID Card के नाम से जाना जाता है। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए एबीसी आईडी कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह एक व्यक्तिगत छात्र द्वारा अपने सीखने के दौरान अर्जित क्रेडिट का भंडार है। ABC ID Card में छात्र द्वारा किसी भी संस्थान में की गई पढ़ाई, उसके प्रदर्शन मुख्य रूप से छात्र द्वारा अर्जित क्रेडिट का लेखा-जोखा होता है। जिसका प्रयोग विद्यार्थी विभिन्न प्रकार से अपनी पढ़ाई के दौरान कर सकते हैंं। इस कार्ड के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

अगर आप भी ABC ID Card के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एबीसी आईडी कार्ड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

ABC

ABC ID Card 2024

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा ABC ID Card को लागू किया गया है। जिसका पूरा नाम Academic Bank Of Credit Card है। इस कार्ड के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके उच्च शैक्षणिक गतिविधियों तक आसान और स्वतंत्र पहुंच प्रदान करना है। यह स्टोर हाउस वर्चुअल या डिजिटल है। जिसमें छात्र द्वारा किसी भी संस्थान में की गई पढ़ाई, उसके प्रदर्शन और मुख्य रूप से छात्र द्वारा अर्जित क्रेडिट का लेखा-जोखा होता है। यह 12 अंकों की विशेष पहचान संख्या होती है। एबीसी आईडी कार्ड नंबर के माध्यम से कोई भी शैक्षणिक संस्थान छात्र के शैक्षणिक क्रेडिट डेटा तक पहुंच सकता है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार उच्च शिक्षा संस्थानों में एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम तक क्रेडिट ट्रांसफर तंत्र के साथ छात्रों के अध्ययन की स्वतंत्रता को सुविधाजनक के लिए एबीसी आईडी कार्ड रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। ABC पंजीकृत संस्थाओं द्वारा दिए गए क्रेडिट को छात्रों के खाते में जमा करेगा। केवल संस्थाओं से ही एबीसी आईडी कार्ड साझा किया जा सकता है।

APAAR ID क्या है

एबीसी आईडी कार्ड 2023 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम ABC ID Card
संबंधित मंत्रालय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार
लाभार्थी देश के विद्यार्थी
श्रेणी केंद्र सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://www.abc.gov.in/

ABC ID Card के लाभ

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार ABC ID Card के माध्यम से छात्रों को विभिन्न लाभ मिलेंगे।
  • जब भी एडमिशन फॉर्म या परीक्षा फॉर्म भरना होता है तो छात्रों से एबीसी आईडी कार्ड की मांग की जाती है।
  • ABC ID Card के तहत छात्रों को उनकी सुविधा अनुसार पढ़ाई पूरी करने पर छूट दी जाती है।
  • छात्राओं को इस कार्ड के माध्यम से संबंधित संस्थान द्वारा उनके पाठ्यक्रम के लिए क्रेडिट प्रदान किया जाता है।
  • जिन विद्यार्थियों को एबीसी खाता है उन्हें पढ़ाई छोड़ने के बाद फिर से पढ़ाई शुरू करने का अवसर मिलता है।
  • यह कार्ड छात्रों के लिए एकाधिक प्रवेश और एकाधिक निकास की अनुमति देता है।
  • इस कार्ड में स्टोर क्रेडिट की अधिकतम सेल्फ लाइफ 7 वर्ष की होती है। 7 साल पूरे होने के बाद इसका फायदा नहीं मिलता है।
  • Academic Bank Of Credit एक कमर्शियल बैंक की तरह कार्य करता है जिसके ग्राहक विद्यार्थी होते हैं।
  • ABC ID Card का लाभ उन छात्रों को प्राप्त होगा जो बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं।
  • केवल अधिकृत संस्थान द्वारा प्रस्तुत किए गए एबीसी कार्ड द्वारा भंडारा सत्यापन के लिए स्वीकार किए जाते हैं।

वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी

कौन बनवा सकता है एबीसी आईडी कार्ड ?

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार एबीसी कार्ड व्यावसायिक डिग्री या डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिप्लोमा या प्रमाण पत्र कार्यक्रम की पेशकश सामने वाले पंजीकृत उच्च शिक्षा संस्थानों से कौशल पाठ्यक्रम प्रवेश पाने के इच्छुक सभी छात्र बनवा सकते हैंं। इसके लिए छात्र आसानी से ऑनलाइन ABC ID Card के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं। एबीसी आईडी कार्ड बनवाने के बाद ही छात्रों को पढ़ाई के दौरान लाभ मिलेगा।

ABC ID Card के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप भी अपना ABC ID Card बनवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। एबीसी कार्ड आप खुद घर बैठे ऑनलाइन बना सकते हैंं। ABC ID Card बनाने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले आपको Academic Bank Of Credit के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
एबीसी
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको My Account के ऑप्शन पर क्लिक कर Students के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने Digilocker की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी।
एबीसी
  • जिन विद्यार्थियों का डिजिलॉकर पर पहले से अकाउंट है तो उन्हें Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो आपको Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
ABC
  • इसके बाद आपको अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, यूजरनेम, पिन और कंफर्म पिन दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको फिर से होम पेज पर जाकर स्टूडेंट लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • डिजिलॉकर पर लॉगिन करने के बाद ABC ID के ऑप्शन क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर Academy Year, Institute Type, Institute Name, Identity Type, Identity Value एवं पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Get Document के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका एबीसी कार्ड बन जाएगा। जिसके बाद आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैंं।

FAQs

ABC ID Card का लाभ किसे मिलेगा? एबीसी आईडी कार्ड का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। Academic Bank Of Credit क्या है? Academic Bank Of Credit एक तरह का वर्चुअल स्टोर हाउस है। जिसमें सभी विद्यार्थियों का डेटा रिकॉर्ड दर्ज होता है। यह ऑथेंटिक रेफरेंस है जिसे विद्यार्थी के बारे में जानने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कार्ड के आधार पर 7 साल के अंदर छात्र अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू कर सकते हैंं। एबीसी आईडी कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है? एबीसी आईडी कार्ड के के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://www.abc.gov.in/ है।