अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना 2024 – ऑनलाइन आवेदन, पात्रता एवं लाभ

Antyodaya Shramik Suraksha Yojana – श्रमिकों के कल्याण और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए गुजरात सरकार ने अपने राज्य के श्रमिकों के लिए अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजना को शुरू किया है। इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने खेड़ा जिले में किया है। Antyodaya Shramik Suraksha Yojana के अंतर्गत श्रमिकों को मृत्यु या आंशिक विकलांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी यानी उन्हें बीमा कवर का लाभ दिया जाएगा। ताकि उन्हें दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिल सके। यह योजना श्रमयोगियों को सशक्त बनाने में लाभदायक सिद्ध होगी। कितने रुपए की आर्थिक सहायता का मिलेगा लाभ और किस प्रकार करना होगा आवेदन? इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Antyodaya Shramik Suraksha Yojana से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Antyodaya

Antyodaya Shramik Suraksha Yojana 2024

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल ने श्रमिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजना पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिकों को मृत्यु या आंशिक विकलांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि उन्हें दुर्घटना की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा मिल सके। श्रमिकों के योगदान एवं समर्पण को ध्यान में रखकर उन्हें गुजरात सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए बीमा किया जाएगा।

गुजरात श्रम भोगियों के लाभ के लिए इस अनूठी योजना को शुरू करने का पहला राज्य बन गया है। डाक विभाग, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से यह योजना शुरू की गई है। ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से 60 दिनों के भीतर करीब 1 लाख गरीब परिवारों को अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना का लाभ मिल सकेगा।

Atmanirbhar Gujarat Sahay Yojana

गुजरात अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Antyodaya Shramik Suraksha Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के द्वारा
संबंधित विभाग डाक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
लाभार्थी राज्य के श्रमिक
उद्देश्य श्रमिकों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना
राज्य गुजरात
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

Antyodaya Shramik Suraksha Yojana का उद्देश्य

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा अदनान सामी सुरक्षा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रम योगियों के कल्याण और सुरक्षा को प्राथमिकता देना है ताकि उन्हें दुर्घटना की स्थिति में वित्तीय सहायता मिल सके। क्योंकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण श्रमिक दुर्घटना होने पर अपना इलाज सही से नहीं करा पाते हैं जिसके कारण कभी-कभी उनकी मृत्यु भी हो जाती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए श्रमिकों को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए बीमा कवर का लाभ दिया जाएगा। ताकि बिना किसी आर्थिक समस्या के श्रमिक और उसके परिवारों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता का लाभ मिल सके। यह योजना राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देगी जो श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनका कल्याण करेंगी।

289 और 499 रुपए के प्रीमियम में श्रमिकों को मिलेगा बीमा कवर

Antyodaya Shramik Suraksha Yojana के अंतर्गत श्रमिकों को लाभ प्रदान करने के लिए केवल 289 और 499 रुपए के प्रीमियम में श्रमिकों को मृत्यु या आंशिक विकलांगता की स्थिति में सहायता मिलेगी। यदि किसी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसके उत्तराधिकारी को 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। वह इसके अलावा अगर श्रमिक की दुर्घटना में स्थाई विकलांगता की स्थिति में 10 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। साथ ही श्रमिकों की मौत होने पर उनकी संतानों को एक लाख रुपए की शिक्षा सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस प्रकार अत्यधिक श्रमिक सुरक्षा योजना श्रमयोगियों को सशक्त बनाने में कारागार साबित होगी।

अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 60 दिनों के भीतर ही 1 लाख सभी परिवारों को लाभ मिलेगा। इस योजना के माध्यम से कामगारों को राहत मिलेगी। श्रमिक आसानी से डाकघर/पोस्टमैन/ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से अत्यंत श्रमिक सुरक्षा योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैंं।

Gay Sahay Yojana Gujarat

Gujarat Antyodaya Shramik Suraksha Yojana की मुख्य विशेषताएं

  • किफायती प्रीमियम – अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 499 रुपए में वार्षिक प्रीमियम दर पर 10 लाख रुपए का बीमा कवर का लाभ मिलेगा। और 289 रुपए में 5 लाख रुपए के बीमा कवर का लाभ मिलेगा। जिससे सभी क्षेत्रों के श्रमिकों को आसानी से लाभ मिल सकेगा।
  • व्यापक कवरेज – इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को लाभ की एक विस्तृत शामिल होगी। जिसमें 10 लाख से 5 लाख का दुर्घटना बीमा भी शामिल है। सभी श्रमिकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकलांगता लाभ, अस्पताल में भर्ती लाभ आदि इस योजना के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।
  • आसान नामांकन प्रक्रिया – अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत आसानी से श्रमिक अपने निकटतम डाकघर/पोस्टमैन/ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैंं।
  • पैन इंडिया कवरेज– सफल पायलट लॉन्च के बाद यह योजना पूरे भारत में 28 करोड़ से अधिक श्रमिकों को कवर करने के लिए शुरू की जाएगी। राष्ट्रव्यापी कवरेज यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक श्रमिक चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो लाभ उठा सके।

अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के लाभ

  • केंद्र सरकार की अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना को गुजरात सरकार ने राज्य में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है।
  • इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को सुरक्षा देने के लिए औपचारिक तौर पर लांच किया गया है।
  • राज्य के श्रमिकों को इस योजना के माध्यम से दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराने के लिए 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • गुजरात सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 289 रुपए में बहुत सस्ती वार्षिक प्रीमियम दर पर 5 लाख रुपए का बीमा कवर और 499 रुपए में 10 लाख का कवर पेश किया जा रहा है।
  • इस योजना का लाभ प्रदान कर कामगारों को राहत मिलेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायता की जा सकेगी।
  • केवल ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
  • दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता गुजरात सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • दुर्घटना में स्थाई विकलांगता की स्थिति में श्रमिकों को सरकार द्वारा 10 लाखों रुपए की राशि देय होगी।
  • साथ ही श्रमिकों की मौत की स्थिति में उनके बच्चों को शिक्षा सहायता प्रदान करने हेतु 1 लाख रुपए का लाभ दिया जाएगा।
  • Antyodaya Shramik Suraksha Yojana शुरू होने से गुजरात देश का पहला राज्य बन गया है।
  • यह योजना सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।
  • अब श्रमिक के परिवारों को दुर्घटना होने पर आर्थिक स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के लिए पात्रता

  • Antyodaya Shramik Suraksha Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को गुजरात का मूल निवासी होना चाहिए।
  • केवल राज्य के श्रमिक ही इस योजना के लिए पास होंगे।
  • मजदूर के पास इस श्रमिक कार्ड या श्रमिक कार्ड होना आवश्यक है।
  • श्रमिक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंकहोना चाहिए।

Gujarat Vidhva Sahay Yojana

आवश्यक दस्तावेज

अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

अगर आप अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस योजना के अंतर्गत अपना बीमा कवर करवाने के लिए आवेदन करना होगा आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपनाकर आप आसानी अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना में आवेदन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी डाकघर/ग्रामीण डाक सेवक के कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको अंत्योदय सुरक्षा योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म नजदीकी डाकघर/ग्रामीण डाक सेवक के कार्यालय में जमा कर देना होगा। जहां से आप ने प्राप्त किया था।
  • फॉर्म जमा होने के बाद अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी।
  • आवेदन फॉर्म की सत्यापित होने पर आपको योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक Antyodaya Shramik Suraksha Yojana के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैंं।

Antyodaya Shramik Suraksha Yojana FAQs

Antyodaya Shramik Suraksha Yojana का उद्देश्य क्या है? अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को व्यापक कवरेज और सुरक्षा प्रदान करना है। अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना कितनी राशि कितनी है? Antyodaya Shramik Suraksha Yojana की प्रीमियम राशि वार्षिक प्रीमियम दर पर श्रमिकों को 499 रुपए में 10 लाख का कवर और 289 रुपए में 5 लाख का बीमा कवर दिया जाएगा। दुर्घटना में मृत्यु होने पर श्रमिकों के उत्तराधिकारी को इस योजना के अंतर्गत कितने रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी? दुर्घटना में मृत्यु होने पर श्रमिकों के उत्तराधिकारी को 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत किस प्रकार आवेदन किया जा सकता है? अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत केवल ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।