(upssb.in) यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2024 – ऑनलाइन आवेदन, लॉगिन व स्टेटस

UP Asangathit Kamgar Registration – असंगठित क्षेत्र के कामगारों का कल्याण करने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जाते हैं। सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं भी खासतौर से असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए संचालित की जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों यह पंजीकरण करवाकर विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से UP Asangathit Kamgar Registration से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। आपको इस लेख को पढ़कर ऑनलाइन आवेदन, उद्देश्य, पात्रता, विशेषताएं, स्टेटस आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त होगी। तो यदि आप रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो आपको हमारे इस लेख को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।

UP

UP Asangathit Kamgar Registration 2024

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Asangathit Kamgar Registration प्रक्रिया सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए आरंभ कर दी गई है। सभी असंगठित क्षेत्र के कामगार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैंं। यह पंजीकरण कामगारों द्वारा खुद भी किया जा सकता है एवं सीएससी केंद्र के माध्यम से भी करवाया जा सकता है। यह रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस पोर्टल का शुभारंभ 9 जून 2021 को किया गया है। पोर्टल पर 45 प्रकार के कामगार अपना पंजीकरण करवा सकते हैंं। पंजीकरण करवाने के लिए कामगार को पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा जो कि ₹60 है। इसमें ₹10 पंजीकरण शुल्क एवं ₹10 प्रति वर्ष की दर से अंशदान शामिल है। यह पंजीकरण केवल वही कामगार करवा सकते हैंं जिनकी वार्षिक आय ₹180000 से कम है।

E Shram Card Registration

पंजीकरण करवाकर प्राप्त करें इन योजनाओं का लाभ

सभी पंजीकृत कामगारों को शासन की दो योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा जो कि मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना है। मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के माध्यम से दुर्घटना में मृत्यु होने पर या फिर दिव्यांग होने पर अधिकतम ₹200000 तक सहायता प्रदान की जाएगी एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से पंजीकृत कामगार एवं उसके परिवार को ₹500000 तक के कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं संगठनों से अपील की गई है कि वह जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण करवा लें और योजनाओं का लाभ उठाएं। यदि किसान योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो उनके पास ढाई एकड़ से कम भूमि होनी चाहिए।

पंजीकरण के लिए कामगारों की श्रेणी

  • दर्जी
  • माली
  • बुनकर
  • नाई
  • रिक्शा चालक
  • घरेलू कामगार
  • कूड़ा बीनने वाले कर्मकार
  • ठेला चलाने वाले
  • फल सब्जी बेचने वाले
  • फूल विक्रेता फुटपाथ व्यापारी
  • कुली
  • मोची
  • जनरेटर उठाने वाले
  • ऑटो चालक
  • साइकिल व मोटरसाइकिल मिस्त्री
  • ढोल एवं बाजा बजाने वाले
  • टेंट हाउस एवं केटरिंग में कार्य करने वाले
  • टांगा बैल गाड़ी चलाने वाले कामगार
  • अगरबत्ती कुटीर उद्योग चलाने वाले कामगार
  • नाव चलाने वाले
  • सूत रंगाई
  • कढ़ाई बुनाई करने वाले कामगार
  • चूड़ी बनाने वाले
  • कपड़े धोने का कार्य करने वाले कामगार
  • दरी कंबल जरी कार्य करने वाले कामगार
  • चरवाहा
  • दूध धोने का कार्य करने वाले
  • कांच उत्पादन करने वाले कामगार
  • चिकन मीट शॉप या पोल्ट्री फार्म पर कार्य करने वाले कामगार आदि

यूपी प्रवासी राहत मित्र एप

Details of UP Asangathit Kamgar Registration 2024

योजना का नाम यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन
किसने आरंभ की उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के कामगार
उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट https://upssb.in/Hi_Home.aspx
साल 2024
पोर्टल आरंभ होने की तिथि 9 जून 2021
आवेदन शुल्क ₹60
राज्य उत्तर प्रदेश
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन/ऑफलाइन

UP Asangathit Kamgar Registration का उद्देश्य

असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2024 का उद्देश्य प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। यह रजिस्ट्रेशन करवाकर असंगठित क्षेत्र के कामगारों सामाजिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे एवं वह सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं का लाभ भी समय से प्राप्त कर सकेंगे। जिससे कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। यह रजिस्ट्रेशन करवाकर वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे। इसके अलावा सरकार के पास सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ब्यौरा भी मौजूद रहेगा। जिससे कि सरकार को असंगठित क्षेत्र के कामगारों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित करने में आसानी होगी।

यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2024 की लाभ तथा विशेषताएं

  • UP Asangathit Kamgar Registration उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए आरंभ की गई है।
  • यह रजिस्ट्रेशन सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
  • पंजीकरण कामगार खुद भी कर सकते हैंं एवं सीएससी केंद्र के माध्यम से भी करवा सकते हैंं।
  • रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
  • इस पोर्टल का आरंभ 9 जून 2021 को किया गया था।
  • 45 क्षेत्रों के कामगार इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैंं।
  • पंजीकरण करवाने के लिए कामगारों को पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • यह पंजीकरण शुल्क ₹60 है।
  • केवल वही कामगार इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवा सकते हैंं जिनकी वार्षिक आय ₹180000 से कम है।
  • सभी पंजीकृत कामगारों को 2 योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा जो कि मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना है।
  • सरकार द्वारा सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों एवं संगठनों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

UP Asangathit Kamgar Registration की पात्रता

  • कामगार उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक असंगठित क्षेत्र का कामगार होना चाहिए।
  • कामगार की वार्षिक आय ₹180000 से कम होनी चाहिए।
  • ईएससी एवं पीएफ से कामगार आवर्तन होना चाहिए।
  • ऐसे किसान जिनके पास 2.5 एकड़ से कम भूमि है वह अपना पंजीकरण करवा सकते हैंं।

UP Asangathit Kamgar Registration के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • कामगार एवं आश्रितों का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक की छायाप्रति
  • फोटो एवं माता का नाम
  • शैक्षिक योग्यता का विवरण
  • मोबाइल नंबर

यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होमपेज खुलकर आएगा।
UP
  • होम पेज पर आपको कामगार पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
UP
  • इसके पश्चात आपको नया श्रमिक पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
कामगार
  • अब आपको कार्य की प्रकृति का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अग्रसर करना कि विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको यस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल कर आएगा।
  • आपको इस पेज पर पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आप के आधार कार्ड संख्या, आवेदन/पंजीयन संख्या, मंडल, जनपद, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको आवेदन/संशोधन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

UP Asangathit Kamgar Registration पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होमपेज खुलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको कामगार पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
पोर्टल
  • अब आपको अपना यूजरनेम तथा पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

विभागीय लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होमपेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको विभागीय लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
विभागीय
  • अब आपको अपना यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप विभागीय लॉगिन कर पाएंगे।

डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होमपेज खुलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
यूपी
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आप डैशबोर्ड देख सकते हैंं।

संपर्क विवरण

  • पता : कमरा नंबर – 752, 753, 754 7 वीं मंजिल इंदिरा भवन, हजरतगंज लखनऊ, उत्तर प्रदेश पिन – 226001
  • फोन नंबर : 0522-2977711