अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) 2023 – आवेदन प्रकिर्या, लाभ एवं पात्रता

Atal Vayo Abhyudaya Yojana – वृद्धावस्था में अपने माता-पिता की देखभाल करना और उनका पालन पोषण करना हमारा परम कर्तव्य है। लेकिन आजकल के युवा पीढ़ी मां-बाप को दर बदर की ठोकरें खाने के लिए अलग छोड़ देते हैं या उनको छोड़कर बाहर निकल जाते हैं। ऐसी स्थिति में उन बूढ़े मां बाप के पास कोई सहारा नहीं होता। और उनमें इतनी ताकत नहीं होती है कि वह अपने लिए कुछ कर सके। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सीनियर सिटीजन को उचित स्वास्थ्य जीवन के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु अटल वयो अभ्युदय योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सभी बुजुर्गों की देखभाल की जाएगी। और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं दी जाएगी। कैसे वरिष्ठ नागरिकों को Atal Vayo Abhyudaya Yojana का लाभ मिलेगा? कौन होगा इस योजना के लिए पात्र और किस प्रकार ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है? इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Atal

Atal Vayo Abhyudaya Yojana 2024

देश के बुजुर्ग नागरिकों के लिए अटल वयो अभ्युदय योजना को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना का नाम वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना से बदलकर अटल वयो अभ्युदय योजना रखा गया है। यह एक जनहितकारी योजना है। जिसके तहत सीनियर सिटीजन के लिए ऐसे समाज का निर्माण करना है। ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक मदद मिल सके। केंद्र सरकार द्वारा देश में रह रहे सभी नागरिक जो कि अपने वृद्धावस्था में आ चुके हैं तथा उनकी आयु 60 साल या उससे अधिक है ऐसे बूढ़े लोगों की देखभाल करने हेतु स्वास्थ्य सेवा तथा सामाजिक सेवा प्रदान करने के लिए Atal Vayo Abhyudaya Yojana को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सभी वृद्ध व्यक्तियों को भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, मनोरंजन की सेवाएं तथा सामाजिक सेवाएं प्रदान की जाएगी। साथ ही आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। ताकि बूढ़े नागरिक अपने आप को अकेला महसूस ना करें और इस योजना का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर हो सके।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

अटल वयो अभ्युदय योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Atal Vayo Abhyudaya Yojana
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
नोडल मंत्रालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
लाभार्थी देश के सभी बुजुर्ग नागरिक
उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के साथ-साथ रहन-सहन और अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करना
बजट राशि 300 करोड़ रुपए
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट जल्द लांच होगी

Atal Vayo Abhyudaya Yojana का उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए अटल वयो अभ्युदय योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के साथ-साथ रहन-सहन और अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करना है। इस योजना के माध्यम से देश में ऐसा समाज बनाना है जिससे वृद्ध नागरिकों को स्वस्थ, सुखी, सम्मानजनक जीवन मिल सके। क्योंकि जो वरिष्ठ नागरिक अपनी वृद्धावस्था में लाचार हो जाते हैं या उनके पास पालन पोषण करने हेतु कोई सहारा नहीं होता है। ऐसे सभी वरिष्ठ नागरिकों को जीवन यापन करने के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान कर उन्हें सहारा देना है। इस योजना का लाभ देश के सभी बूढ़े व्यक्तियों या वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा।

वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना

अटल वयो अभ्युदय योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • देश के वरिष्ठ नागरिकों की सहायता करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से सभी भारतीय बुजुर्ग वरिष्ठ नागरिकों को मूलभूत आवश्यक सामग्री जैसे भोजन, पानी, स्वास्थ्य, मनोरंजन, देखभाल आदि की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • केंद्र सरकार द्वारा बेसहारा वरिष्ठ बुजुर्ग नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
  • इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा राज्य के सभी बुजुर्ग नागरिकों के भरण पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 की धारा 19 तथा 20 के तहत लागू किया गया है।
  • Atal Vayo Abhyudaya Yojana को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 300 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • राज्य के करीब 4 लाख से अधिक बुजुर्ग/वृद्धो को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के तहत देश के सभी राज्यों में वृद्ध आश्रम की स्थापना की गई है।
  • अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत देश के सभी राज्यों की राजधानियों में बुजुर्गों के इलाज के लिए केयर सेंटर स्थापित किए गए हैं।
  • इस योजना के संचालन हेतु राष्ट्रीय हेल्पलाइन की स्थापना की गई है।
  • Atal Vayo Abhyudaya Yojana के अंतर्गत सभी नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिसके माध्यम से वह अपनी समस्याओं का निवारण प्राप्त कर सकते हैंं।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर बुजुर्ग स्वयं सहायता समूह का निर्माण और सामाजिक पुनर्निर्माण किया जा सकेगा।

Atal Vayo Abhyudaya Yojana के लिए पात्रता

  • अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 60 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए बेसहारा वरिष्ठ/बुजुर्ग नागरिक पात्र होंगे जिनकी कोई संतान नहीं है और अगर संताने है तो उन्हें घर से निकाल दिया गया है।
  • सीनियर सिटीजन/बुजुर्ग महिलाओं को इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी।

अटल वयो अभ्युदय योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि अटल वयो अभ्युदय योजना को हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने हेतु अभी किसी प्रकार की अधिकारिक वेबसाइट को लांच किया गया है और ना ही सरकार द्वारा किसी दूसरे पोर्टल पर इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म जारी किए गए हैं। लेकिन जल्द ही सरकार द्वारा इस योजना के ऑनलाइन आवेदन की घोषणा की जाएगी। उसके बाद आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हैंं। फिलहाल अभी आपको अटल वयो अभ्युदय योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। जैसे ही सरकार द्वारा योजना के लिए आवेदन फॉर्म जारी होते हैं तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।

Atal Vayo Abhyudaya Yojana FAQs

Atal Vayo Abhyudaya Yojana क्या है? Atal Vayo Abhyudaya Yojana केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक सरकारी योजना है। जिसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य एवं वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। अटल वयो अभ्युदय योजना को किसने शुरू किया? अटल वयो अभ्युदय योजना को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शुरू किया गया है। Atal Vayo Abhyudaya Yojana का लाभ किसे मिलेगा? अटल वयो अभ्युदय योजना का लाभ देश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है। जिनके पास कोई संतान नहीं है या वह घर से बेघर हो गए हैं।