बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक कैसे करें। Aadhaar Link Bank Account

Bank Account Aadhaar Card Link – पैसों का लेनदेन करना हो या सरकारी योजनाओं का लाभप्राप्त करना इन सभी सेवाओं के लिए बैंक खाते की आवश्यकता होती है। ऐसे में जरूरी है कि आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक हो। तभी आप को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। क्योंकि सरकार द्वारा बैंक खाता से आधार को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया। अगर आपका भी बैंक में अकाउंट है और आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है। तो आपका बैंक खाता बंद कर दिया जाएगा। अगर आपने अभी तक अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं किया है तो आप घर बैठे ही अपने बैंक अकाउंट को कई तरीकों से आधार से लिंक कर सकते हैं। जिसके लिए आपको बैंक जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप अपना Bank Account Aadhaar Card Link करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंतर पढ़ना होगा।

Bank

Bank Account Aadhaar Card Link

सरकार द्वारा बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करने के कई तरीके हैं। उम्मीदवार एटीएम, आधिकारिक वेबसाइट, SMS, मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैंं। इसके अलावा आप अपनी ब्रांच में जाकर आधार को बैंक खाते से लिंक करवा सकते हैं। Bank Account Aadhaar Card Link होने पर आपको सरकार द्वारा भेजी गई किसी भी प्रकार की सरकारी योजना का पैसा, सब्सिडी का पैसा आसानी से आपके बैंक खाते में आ सकेगा। अगर आप अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं और सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे। क्योंकि सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाएं चलाई जाती है जिसमें डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं।

पैन आधार कार्ड से लिंक कैसे करें

बैंक अकाउंट आधार कार्ड लिंक के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Bank Account Aadhaar Card Link
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना
साल 2023
लिंक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://www.onlinesbi.sbi/

Bank Account Aadhaar Card Link करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर

ATM द्वारा बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करें

खाताधारक अपने बैंक अकाउंट को ATM में जाकर भी आधार कार्ड से लिंक कर सकता है। जिसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको अपने बैंक शाखा के नजदीकी ATM में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना एटीएम कार्ड स्वाइप करना होगा।
  • अब आपको अपना ATM पिन दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Services मेन्यू में Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Aadhaar Registration के ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको खाते का प्रकार करंट या सेविंग अकाउंट का चयन करना होगा।
  • फिर इसके बाद आपको अपने 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • आधार नंबर को कंफर्म करने के लिए आपको फिर से दर्ज कर Ok के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • बैंक अकाउंट से आपका आधार लिंक होते ही आपके मोबाइल पर सूचना संदेश आ जाएगा।
  • इस प्रकार आपकी एटीएम से आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

राशन कार्ड आधार लिंक कैसे करें

बैंक अकाउंट से आधार कार्ड ऑनलाइन कैसे लिंक करें?

अगर आप अपने बैंक अकाउंट को ऑनलाइन आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं। तो इसके लिए आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैंं। हम आपको यहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बारे में बताने जा रहे हैं इस प्रक्रिया के माध्यम से आप ऑनलाइन बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको अपने बैंक शाखा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको Continue To Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज में मांगी गई जानकारी को दर्ज कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर Aadhaar Link का ऑप्शन दिखाई देगा। उसमे आपको Update Aadhaar With Bank Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना खाता नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज कर Confirm के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने कुछ नियमों दिशा निर्देश आयेगे जिससे आप को पढ़कर टिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी बैंक खाते से ऑनलाइन आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ऑफलाइन मोड में Bank Account Aadhaar Card Link करने की प्रक्रिया

अगर आप अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को ऑफलाइन मोड में लिंक करना चाहते हैं तो नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से ऑफलाइन मोड में बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैंं। जो कि निम्न प्रकार है।

  • आपको अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर अपनी बैंक शाखा में जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको आधार से बैंक अकाउंट लिंक कराने के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको आधार कार्ड की फोटोकॉपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करनी होगी।
  • अब आपको यह फॉर्म बैंक के अधिकारी के पास जमा कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपका आधार वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • आधार वेरिफिकेशन होने के बाद आपका आधार आपके बैंक अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा।
  • आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से आपको सूचित कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आपकी बैंक अकाउंट से आधार लिंक करने की ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

SMS के द्वारा बैंक खाते को आधार से कैसे लिंक करें?

यहां हम आपको एसएमएस के माध्यम से बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने से संबंधित जानकारी बताने जा रहे हैं जिसे आप फॉलो कर आसानी से बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में मैसेज ऐप में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको इनबॉक्स में UIDAadhaar Numberटाइप करना होगा।
  • टाइप करने के बाद आपको इस नंबर 567676 पर मैसेज भेजना होगा।
  • आपका आधार नंबर पर बैंक अकाउंट से लिंक होने पर आपको मैसेज मिल जाएगा।
  • इस प्रकार आप एसएमएस के माध्यम से बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैंं।
  • अगर किसी कारणवश आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं होता है तो आपको अपनी बैंक शाखा में जाकर संपर्क करने के लिए मैसेज द्वारा सूचित कर दिया जाएगा।

Mobile App के माध्यम से बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करें

मोबाइल के माध्यम से बैंक अकाउंट में आधार लिंक करने के लिए हम आपको एसबीआई ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्रक्रिया को अपनाकर आप अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में Google Play Store में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको SBI Banking & Lifestyle ऐप इंस्टॉल करना होगा।
  • अब आपको ऐप को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको Request के ऑप्शन पर क्लिक कर Aadhaar के ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • अब आपको आधार लिंकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको ड्राप लिस्ट में CIF Number का चयन करना होगा।
  • अब आपका अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने कुछ दिशा निर्देश आएंगे आपको उन्हें पढ़कर टिक का निशान लगाना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा कि आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक हो गया है।