Bhavishya Portal लांच हुआ, रिटायर्ड पेंशन धारी आसानी से पेंशन ट्रैक कर सकेंगे

Bhavishya Portal – भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने पेंशन धारियों के लिए पोर्टल लॉन्च किया है। जिसका नाम भविष्य पोर्टल 9.0 है। इज ऑफ लिविंग बढ़ाने के मकसद से केंद्र सरकार के पेंशन धारियों के लिए ऐसा किया गया है। भविष्य पोर्टल पर रिटायरमेंट फंड के बैलेंस की इलेक्ट्रॉनिक प्राइस इन रियल टाइम ट्रैकिंग की जा सकेगी। इसके अलावा रिटायर हुए लोगों की समस्त जानकारी एवं पेंशन की फाइल आपको इस पोर्टल पर दिखेगी। अगर आप भी सरकार द्वारा लॉन्च किए गए bhavishya.nic.in Portal से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Bhavishya

Bhavishya Portal 2024

18 अक्टूबर 2022 को केंद्रीय राज्य मंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय राज्य मंत्री पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से एकीकृत पेंशन भोगियों के लिए भविष्य पोर्टल लॉन्च किया है। इस रिटायरमेंट फंड के बैलेंस की इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेसिंग रियल टाइम ट्रैकिंग होगी। सभी रिटायर हुए पेंशन धारियों की पेंशन भुगतान और ट्रैकिंग प्रणाली के लिए एसबीआई के पेंशन सेवा पोर्टल के साथ भविष्य पोर्टल को एकीकृत किया जा रहा है। यह पोर्टल पेंशनभोगियों को एकल लॉगिन के साथ सभी जानकारियों सेवाएं प्राप्त करने में एक ही स्थान पर सक्षम बनाएगा। Bhavishya Portal पर पेंशन वितरण करने वाले समस्त 16 बैंकों से जानकारी एकत्रित करके रखी जाएगी।

UP Vidhwa Pension List

भविष्य पोर्टल के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम Bhavishya Portal
लॉन्च किया गया केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश के सभी पेंशनभोगी
उद्देश्य पेंशन भोगियों के लिए जीवन सुगमता बनाना
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://bhavishya.nic.in/

भविष्य पोर्टल पर मिलेगी सभी सर्विसेस

केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च किए गए भविष्य पोर्टल पर पेंशन भोगियों को सारी जानकारी उपलब्ध होगी। सरकारी सेवाओं से रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों के लिए भविष्य पोर्टल सरकारी सेवा में रिटायर होने वाले सरकारी अधिकारियों के लिए उनके अनुभव का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक मंच और पेंशनर्स के लिए पोर्टल बनाया गया है। जिससे कि पेंशनर्स के लिए सारी जानकारी एक ही जगह एक पोर्टल पर एकत्रित की जा सकेगी। Bhavishya Portal पर लोग पेंशन वितरण से जुड़ी सभी जानकारी देख सकेंगे। इस पोर्टल पर पेंशन वितरण करने वाले समस्त 16 बैंकों से जानकारी एकत्रित करके रखी जाएगी। इसके अलावा पेंशन पेमेंट ट्रैकिंग प्रणाली के लिए भी यहां पर ईपोर्टल होगा। जिसमें पेंशनर्स को एक ही स्थान पर जाकर एक लॉगइन के साथ सारी सर्विस देने की क्षमता होगी।

अटल पेंशन योजना

Bhavishya Portal का उद्देश्य

भारतीय स्टेट बैंक की सहायता से भविष्य पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य पेंशन भोगियों के लिए जीवन सुगमता बनाना है। तथा पेंशनर को भविष्य पोर्टल पर एकल लॉगिन के साथ सारी जानकारी उपलब्ध कराना है। सरकारी सेवाओं से रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए उनके अनुभव का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक मंच और पेंशनर्स के लिए इस पोर्टल को बनाया गया है। जिससे कि पेंशनर्स के लिए सारी जानकारी एक जगह एकत्रित की जा सके। इस पोर्टल पर रिटायरमेंट फंड के बैलेंस की इलेक्ट्रॉनिक प्राइस इन रियल टाइम ट्रैकिंग की जा सकती है।

भविष्य पोर्टल पर रिटायर लोग कर सकेंगे ये काम

पेंशन पेमेंट ऑर्डर ट्रैकिंग प्रणाली के लिए भविष्य पोर्टल एसबीआई के पेंशन सेवा पोर्टल के साथ एकीकृत किया जा रहा है। Bhavishya Portal के माध्यम से रिटायर लोग एक बैंक और शाखा का चयन कर ऑनलाइन पेंशन खाता खोल सकते हैंं। और साथ ही अपनी मासिक पेंशन पर्ची, फॉर्म 16 जीवन प्रमाण पत्र की स्थिति आदि की जांच कर सकते हैंं। और इसके अलावा भविष्य के माध्यम से पेंशन देने वाले अपने बैंक को भी बदल सकते हैंं।

Bhavishya Portal सिंगल विंडो पोर्टल

भारत सरकार के सभी सेवा पोर्टल में भविष्य पोर्टल को राष्ट्रीय गवर्नर्स सर्विस डिलीवरी एसेसमेंट द्वारा तीसरे सर्वश्रेष्ठ पोर्टल के रूप में दर्जा दिया गया है। डॉ सिंह ने कहा है कि पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने इस एंड टू एंड डिजिटाइज्ड पोर्टल को भविष्य के साथ एकीकरण करने के लिए आधार पोर्टल के रूप में चुना है। जो सभी केंद्र सरकार के पेंशन भोगियों के लिए एक सिंगल विंडो में मिलेगा। भविष्य पोर्टल को निम्नलिखित पोर्टल के साथ मिला दिया गया है। जैसे-

  • CPENGRAMS
  • ANUBHAV
  • ANUDAAN
  • SANKALP And
  • PENSION DASHBOARD

Old Pension vs New Pension Scheme

Bhavishya Portal 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से लांच किए गए भविष्य पोर्टल से देश भर के करोड़ों पेंशनर्स को बड़ी सौगात मिलेगी।
  • इस पोर्टल पर रिटायरमेंट फंड के बैलेंस की इलेक्ट्रॉनिक प्राइस इन रियल टाइम ट्रैकिंग की जा सकती है।
  • और इसके अलावा रिटायर हुए लोगों की पेंशन की फाइल और समस्त जानकारी आप इस पर देख सकते हैंं।
  • Bhavishya Portal पर आपको सारी जानकारी प्राप्त होगी।
  • पेंशन वितरण से जुड़ी समस्त जानकारी आप इस पोर्टल पर आसानी से देख पाएंगे।
  • इस पोर्टल पर पेंशन वितरण करने वाले समस्त 16 बैंकों से जानकारी एकत्रित करके रखी जाएगी।
  • पेंशन पेमेंट ट्रैकिंग प्रणाली के लिए भी ई पोर्टल होगा जिसमें पेंशनर्स को एक लॉगइन के साथ ही एक ही जगह पर सारी सर्विस देने की क्षमता होगी।
  • Bhavishya Portal के माध्यम से रिटायर लोग एक बैंक और शाखा का चयन कर ऑनलाइन पेंशन खाता खोल सकते हैंं।
  • साथ ही अपनी मासिक पेंशन पर्ची, फॉर्म 16 जीवन प्रमाण पत्र की स्थिति आदि की जांच कर सकते हैंं।
  • इसके अलावा भविष्य के माध्यम से पेंशन देने वाले अपने बैंक को भी बदल सकते हैंं।

Portal पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • पैन कार्ड
  • जो काम कर चुके हैं उसकी जानकारी से जुड़ा प्रमाण पत्र

यूपी विवाह पंजीकरण

भविष्य पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भविष्य पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको REGISTRATION का ऑप्शन दिखाई देगा।
Bhavishya
  • आपको Registration Form के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी। जैसे-
  • अपना नाम, जन्मतिथि, रिटायरमेंट की तिथि दर्ज करनी होगी।
Bhavishya
  • आपको Ministry, Department, Attach Office/Subordinate, Division/Office का चुनाव करना होगा।
  • फिर आपको ऑफिस Details, State, District, City, Pin Code, Phone Number, Email ID दर्ज करनी होगी।
  • अंत में आपको Security Code दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी भविष्य पोर्टल के तहत Registration करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Bhavishya Portal 2024 के तहत लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भविष्य पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको LOGIN के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
Bhavishya
  • अब आपको इस पेज पर Login ID/User ID और Security Code दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी लॉगइन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

नोडल ऑफिसर लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भविष्य पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Nodal Officers List का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नोडल ऑफिसर की लिस्ट आ जाएगी।
नोडल
  • अब आप इस लिस्ट में Organization Name, Office Name, Designation, Contact No. देख सकते हैंं।
  • इस प्रकार आपकी भविष्य पोर्टल के तहत नोडल ऑफिसर लिस्ट देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।