Bihar Krishi Vaniki Yojana 2024 मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना आवेदन फार्म, लाभ

Bihar Krishi Vaniki Yojana – बिहार सरकार ने जल जीवन हरियाली योजनाके अंतर्गत मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना को शुरु किया है। इस योजना के साथ जुड़कर किसान अपनी कृषि योग्य भूमि पर पॉप्लर के 150 लाख प्रजाति के वृक्ष का रोपण कर सकते हैंं। सरकार द्वारा किसानों को वृक्षारोपण करने के लिए हर तरहां की सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना राज्य में वृक्षारोपण करके पर्यावरण और जलवायु को सुरक्षित करने के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि करने के लक्ष्य से प्रदेश में लागू की गई है। अगर आप भी Bihar krishi Vaniki Yojana 2024 के साथ जुड़कर अपने खेत में वृक्षारोपण करना चाहते हैं तो आप इस समय बिल्कुल सही‌ आर्टिकल पढ़ रहे हैं। क्योंकि हमारा यह आर्टिकल आपको इस योजना के बारे में सभी आवश्यक जानकारियां बताने जा रहा है। जो आपको इस योजना को विस्तारपूर्वक समझने और इसका लाभ उठाने में बहुत ही सहायता प्रदान करेंगी।

Bihar

Mukhymantri Krishi Vaniki Yojana 2024

बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य के सभी किसान भाइयों के लिए मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को फसल के साथ-साथ अपने खेत की डोल पर या खाली जगह पर पॉप्लर का वृक्षारोपण करना है। जिसके लिए किसानों को सरकारी नर्सरी से एक पॉप्लर का पौधा₹ 10 में दिया जाएगा‌ और यह ₹10 भी किसानों को 3 साल बाद वापस कर दिए जाएंगे। इसके अलावा 3 साल बाद वन विभाग द्वारा खरीदे गए इन पौधों में से 50% या इससे अधिक पेड़ों की उत्तरजीविता होने पर प्रति पेड़ के अनुसार ₹60 की दर से ओर अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। किसानों द्वारा वृक्षारोपण करते समय पौधों की न्यूनतम ऊंचाई 10 फीट और गोला 2.5 इंच होना चाहिए।

  • krishi Vaniki Yojana 2024 के तहत बिहार के पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा किसानों को पौधों की देखभाल करने के लिए सभी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जाएगी और जब पौधे पेड़ का रूप ले लेंगे तो उनकी कटिंग भी वन विभाग के स्थानीय कार्यालय द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • आपको सबसे जरूरी बात बता दे कि पौधे बड़े होने पर किसानों को ही उसका पूर्ण लाभ प्रदान किया जाएगा यानी सरकार की लाभ में कोई हिस्सेदारी नहीं होगी।

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना

मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Bihar Krishi Vaniki Yojana
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के सभी किसान भाई
उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना और किसानों की आय में वृद्धि करना
साल 2024
राज्य बिहार
संबंधित विभाग पर्यावरण एवं वन विभाग
योजना की श्रेणी राज्य सरकारी योजना
अधिकारिक वेबसाइट forestonline.bih.nic.in

कृषि वानिकी (अन्य प्रजाति ) योजना में शामिल होने का सुनहरा अवसर
कृषि वानिकी योजना से जुड़कर अपनी आमदनी बढ़ाएं
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग#BiharEnvironmentForestClimateChangeDept #bihargovtinitiative #BiharFightsCorona #COVID19outbreak pic.twitter.com/DuupSGuP8L — IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) May 23, 2020

मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना का उद्देश्य

सरकार का इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य किसानों को पॉप्लर के पौधों का रोपण करवाकर उनकी आय में वृद्धि करना है। आप लोगों को मालूम ही होगा कि पॉप्लर के पेड़ 5-7 साल बाद बड़े हो जाने पर बहुत अच्छी कीमत पर बिकते हैं। जिससे किसानों को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता प्राप्त होती हैं। Krishi Vaniki Yojana Bihar 2024 के माध्यम से किसानों को पॉप्लर के पौधों की देखरेख करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित करने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा यह योजना राज्य में पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करेगी। बिहार में 2150 एकड़ निजी भूमि में पॉप्लर पौधशालाओ की स्थापना की जाएगी।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना

Bihar Krishi Vaniki Yojana 2024 के लाभ

  • इस योजना के तहत सभी किसान भाइयों को पर्यावरण एवं वन विभाग के स्थानीय कार्यालयों से पॉप्लर के पेड़ों की कटाई की सुविधा निशुल्क मुहैया करवाई जाएगी।
  • इसके अलावा किसानों को पॉप्लर के पौधों की देखरेख से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
  • krishi Vaniki Yojana Bihar 2024 के साथ जुड़कर किसान स्थानीय सरकारी पौधशालाओं से ₹10 प्रति एक पॉप्लर के पौधों को खरीदने का लाभ प्राप्त कर सकता है और यह ₹10 की राशि भी प्रति पेड़ के हिसाब से 3 साल बाद किसानों को वापस कर दी जाएगी।
  • इसके अलावा 3 साल बाद वन विभाग से खरीदे गए इन पौधों में से 50% पेड़ों की उत्तरजीविता होने पर प्रति पेड़ के अनुसार ₹60 की दर से ओर अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।
  • वृक्षारोपण किए गए पॉप्लर के पौधे जब बड़े हो जाएंगे तो उनका लाभ पूर्ण रूप से किसानों को ही मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों के ‌खेतो के डोल या खाली पड़ी जगह पर 150 लाख पॉप्लर प्रजाति के पेड़ों का रोपण किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना 2024 को हरियाली मिशन के अंतर्गत पॉप्लर के पेड़ों का वृक्षारोपण करने के लिए आरंभ किया गया है।
  • बिहार में 2150 एकड़ प्राइवेट भूमि पर पॉप्लर पौधशालाओ की स्थापना भी की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ सीधे बिहार के किसानों को मिलेगा। जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

बिहार कृषि वानिकी योजना के तहत पात्रता मानदंड

  • बिहार के सभी किसान भाई इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
  • आवेदक किसान की खुद की जमीन या लीज पर ली गई जमीन हो लेकिन लीज पर ली गई जमीन कम से कम 3 वर्षों के लिए होनी चाहिए।
  • पॉप्लर के पौधे लगाने के लिए जमीन समतल ऊंची जल जमाव मुक्त होनी चाहिए।
  • किसान के बैंक खाते में योजना के तहत पूंजी के रूप में ₹20000 जमा होने चाहिए।
  • किसान की जमीन में पॉप्लर के पौधे लगाने के लिए सिंचाई की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए।
  • इस योजना के माध्यम से आवंटन के लिए प्रति व्यक्ति के अनुसार भूमि को आधा एकड़ से 3 एकड़ रखा गया है।

Bihar Krishi Vaniki Yojana महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र
  • लीज डीड की फोटोकॉपी
  • अपडेट की गयी लगान की रसीद
  • 20 हजार रूपए की बैंक में जमा होने का प्रमाण बैंक पास बुक विवरण

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन

Bihar Krishi Vaniki Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक किसान को Environment & Forest Department की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
Bihar
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू के सेक्शन में ऑनलाइन अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको जनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप जनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • अब आप उसको ओटीपी को ओटीपी वाले कॉलम में दर्ज कर दें।
  • इसके बाद आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको आपके मोबाइल में 12 नंबर की रजिस्ट्रेशन आईडी प्राप्त होगी। इस आईडी के द्वारा आप आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक कर सकते हैंं।
  • इसके बाद आपको अगले पेज में पौधो की प्रजाति एवं पौधों की संख्या दर्ज करनी है।
  • सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको सेव ड्राफ्ट पर क्लिक कर देना है।
  • यदि आप Final Submit के विकल्प पर क्लिक करते हैं तो आपके द्वारा फॉर्म में कोई सुधार नहीं किया जा सकता है।
  • अगर आप Save as Draft के विकल्प पर क्लिक करते हैं तो आप आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैंं। इसके लिए आपको Already Registration के विकल्प पर क्लिक करके 12 नंबर के रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करना है।
  • अब आपको फॉर्म के साथ सभी डॉक्यूमेंट एवं पासपोर्ट साइज फोटो को अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • यदि आप आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना चाहते हैं तो प्रिंट एप्लीकेशन के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप बिहार कृषि वानिकी योजना के तहत अपना आवेदन कर सकते हैंं

अपने एप्लीकेशन स्टेटस को चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक किसान को Environment & Forest Department की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Check Application Status के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना एप्लीकेशन आईडी नंबर दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको Show के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।