Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana में मिल रहे है ₹60 प्रति पेड़ लगाने पर

Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana – पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ पौधों का होना अति आवश्यक है। बिहार सरकार द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना है। इस योजना के माध्यम से आप पेड़ लगाकर 60 रुपए प्रति पेड़ की दर से आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। बिहार सरकार कृषि वानिकी योजना के तहत किसानों को खेतों में फसल उगाने के साथ-साथ पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित कर रही है। अगर आप भी पेड़ लगाकर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana के तहत आवेदन करना होगा। तभी आप इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे इसके उद्देश्य, विशेषताएं, लाभ, पात्रता, एवं आवेदन प्रक्रिया आदि

Bihar

Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana 2024

बिहार में पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना को लांच किया गया है। पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना के तहत वन विभाग खेत में फसल के अनुकूल पौधों के बीज उपलब्ध कराएगा। और 10 रूपए प्रति पौधा उपलब्ध कराया जाएगा। कम से कम 50 फ़ीसदी पौधों के संरक्षण पर 3 वर्ष बाद पेड़ लगाने वाले नागरिक को सरकार द्वारा प्रति पेड़ की दर पर 60 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जो भी नागरिक वृक्ष लगाना पसंद करते हैं वह इस योजना के तहत पेड़ लगाकर पैसा कमा सकते हैंं।

Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए 25 पौधे खरीदना आवश्यक है। तभी आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे। और योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। बिहार सरकार द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाई गई इस योजना को पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है। बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना के तहत पेड़ लगाकर आप आर्थिक लाभ अर्थात पैसे कमा सकते हैंं।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना

बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना
लाभार्थी राज्य के नागरिक
आर्थिक सहायता 60 रुपए प्रति पेड़ की दर से
साल 2023
राज्य बिहार
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की किसानों की आय में वृद्धि करना और साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है। इसके अलावा Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana के माध्यम से कृषि योग्य जमीन बल फसल के साथ पेड़ लगाने पर भी जोर दिया गया है। जिससे फसल को भी कोई नुकसान नहीं होगा। जिन किसानों के पास भूमि कम है उन्हें भी योजना का लाभ मिल सकता है। फसल खराब होने की स्थिति में इस योजना के तहत पेड़ों से आर्थिक लाभ कमाया जा सकता है। जिसके लिए आवश्यक है कि किसानों को कम से कम 25 पौधे इस योजना के तहत खरीदने होंगे। बिहार सरकार द्वारा पौधे खरीदने की अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

Pashu Shed Yojana Bihar

Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना के मुख्य विशेषता यह है कि बिहार के जिन किसानों के पास बेहद कम भूमि है या फिर पर्याप्त भूमि नहीं है। वह भी इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैंं।
  • राज्य के सभी नागरिक जो प्रकृति से प्रेम करते हैं इस योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैंं।
  • लाभार्थी अपने जिले के वन विभाग से इस योजना के तहत मात्र 10 रूपए के हिसाब से प्रति पौधा खरीद सकते हैंं।
  • वन विभाग से खरीदे गए पौधे 3 साल के बाद पेड़ का रूप ले लेंगे। तब अगर 50% पर उनमें से सुरक्षित रह जाते हैं। तो सरकार द्वारा लाभार्थी को 60 रुपए प्रति पेड़ की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षण मिलेगा राज्य में हरियाली को बढ़ावा मिलेगा।
  • यदि किसानों की फसल खराब हो जाती है। तो ऐसी स्थिति में पेड़ों से आर्थिक लाभ कमाया जा सकेगा।
  • इस योजना के माध्यम से ना केवल प्राकृतिक सुंदरता का विकास होगा बल्कि राज्य के सभी किसानों का भी सामाजिक, आर्थिक विकास होगा।

बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना के लिए पात्रता एवं मापदंड

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक को बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना के तहत किसान को कम से कम 25 पौधे खरीदने अनिवार्य है।
  • इस योजना के तहत राज्य का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है।

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना

Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana 2023 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने जिले के वन विभाग कार्यालय में जाना होगा।
  • वन विभाग कार्यालय में जाकर आपको योजना हेतु आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको ध्यान पूर्वक पूछी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों के साथ संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को जिले के वन विभाग में जहां से अपने आवेदन फॉर्म प्राप्त किया था। वही जाकर जमा करना होगा। और उसकी रसीद प्राप्त करनी होगी।
  • इस प्रकार आप बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैंं।