बिहार तालाब निर्माण योजना – ऑनलाइन आवेदन करें अनुदान पाएं, पात्रता देखें

Bihar Talab Nirman Yojana – बिहार सरकार द्वारा ऐसे लोगों के लिए जो मत्स्य पालन कर रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। उनके लिए पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार की ओर से एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम बिहार तालाब निर्माण योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के ऐसे किसानों को तालाब निर्माण करने हेतु अनुदान दिया जाएगा। जो मछली पालन करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अगर आप भी बिहार के किसान हैं और इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Bihar Talab Nirman Yojana 2024 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Bihar

Bihar Talab Nirman Yojana 2023 क्या है?

बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए और मछली पालन को बढ़ावा देने हेतु बिहार तालाब निर्माण योजना 2024 को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को मत्स्य पालन करने के लिए तालाब निर्माण हेतु अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। जिससे किसान अपनी अतिरिक्त आय का स्रोत प्राप्त कर सकेंगे। पशु और मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा इस योजना को संचालित किया जा रहा है। बिहार सरकार द्वारा इस योजना के तहत अनुदान राशि एकड़ के हिसाब से दी जाएगी। तालाब निर्माण करने पर सरकार द्वारा इस योजना के तहत 16.70 लाख/एकड़ का 80% अनुदान दिया जाएगा। जिसके लिए लाभार्थी के पास स्वयं की भूमि या लीज पर भूमि होना अति आवश्यक है। Bihar Talab Nirman Yojana के अंतर्गत 20 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana

बिहार तालाब निर्माण योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Bihar Talab Nirman Yojana
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
विभाग पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार
लाभार्थी राज्य के मत्स्य किसान
उद्देश्य तालाब निर्माण कर मछली पालन को बढ़ावा देना
अनुदान राशि 16.70 लाख रुपए
राज्य बिहार
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट http://fisheries.bihar.gov.in/

Bihar Talab Nirman Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा बिहार तालाब निर्माण योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के उन तमाम जिले जहां पर पठार है वहां पर तालाब निर्माण और संबद्ध इकाइयों की स्थापना कर मछली पालन को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को सरकार द्वारा मत्स्य पालन करने के लिए तालाब निर्माण हेतु अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। राज्य के जो भी इच्छुक किसान मत्स्य पालन कर रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं तो वह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैंं।

समग्र अलंकारी मत्स्यिकी योजना

बिहार तालाब निर्माण योजना के लाभ और विशेषताएं

  • Bihar Talab Nirman Yojana की शुरुआत बिहार सरकार द्वारा की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मत्स्य कृषकों को तालाब निर्माण हेतु सरकार द्वारा 16.70 लाख रुपए अनुदान राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • बिहार सरकार द्वारा इस योजना के लिए एकड़ के हिसाब से लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के पठारी बाहुल्य जिला में तालाब निर्माण एवं संबद्ध सहायक इकाइयों का अधिष्ठान कर मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत पैकेज इकाई लागत 16.70 लाख रुपए प्रति एकड़ है।
  • पैकेज इकाई के रूप में इस योजना के अंतर्गत विभिन्न 5 अवयव शामिल होंगे। जिसमें एक अवयव अधिकतम 1 एकड़ एवं न्यूनतम 0.5 एकड़ का होगा।
  • एकड़ रकबा में तालाब का निर्माण, सोलर पंप सेट, ट्यूबवेल, उन्नत इनपुट तथा तालाब पर एक शेड निर्माण किया जा सकेगा।
  • दक्षिणी बिहार के चिन्हित पठार बाहुल्य जिला यथा बांका, गया, औरंगाबाद, कैमूर, जमुई, नवादा, मुंगेर एवं रोहतक में तालाब निर्माण किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • राज्य सरकार द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि जारी कर दी गई है।

तालाब निर्माण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन

  • बिहार तालाब निर्माण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी के पास निजी या लीज पर भूमि होनी चाहिए।
  • तलाब के निजी स्वामी हेतु भूस्वामी प्रमाण पत्र या अघतन मालगुजारी रसीद, इसके भूमि में जुडिशल स्टांप पर इकरारनामा न्यूनतम 9 वर्ष का होना आवश्यक है।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन उप मत्स्य निर्देशक की अध्यक्षता में कमेटी द्वारा किया जाएगा।

Bihar Talab Nirman Yojana के लिए पात्रता

  • Bihar Talab Nirman Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मत्स्य कृषक ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैंं।
  • इस योजना के तहत किसानों को एकड़ के हिसाब से अनुदान राशि दी जाएगी।
  • आवेदक का बैंक में खाता होना आवश्यक है।

Pashu Shed Yojana Bihar

बिहार तालाब निर्माण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक का भू स्वामित्व प्रमाण पत्र

Bihar Talab Nirman Yojana 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Directorate Of Fisheries, Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Bihar
  • होम पेज पर आपको मत्स्य योजनाओं हेतु आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक कर मत्स्य योजनाओं में आवेदन हेतु पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
Bihar
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • जैसे व्यक्तिगत विवरण, स्थाई पता, बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको ओटीपी भेजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से बिहार तालाब निर्माण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मत्स्य निदेशालय बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने लॉगिन पैनल खुल जाएगा।
Bihar
  • अब आपको इस पेज पर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर इन तीनों में से किसी एक को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।