Bihar Vidhwa Pension Yojana 2024 – बिहार विधवा पेंशन ऑनलाइन आवेदन

Bihar Vidhwa Pension Yojana – जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पति के मरने के बाद महिलाओं को अपने जीवन में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो जाती हैं। बिहार सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु बिहार विधवा पेंशन को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से उन सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी जिनके पति की मृत्यु हो गई है और वह निराश्रित है। Bihar Vidhwa Pension के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं को प्रतिमाह पेंशन राशि प्रदान की जाएगी ताकि वह आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर अपना जीवन यापन कर सके।

अगर आप भी बिहार विधवा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं। तो आप इस योजना के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम Bihar Vidhwa Pension Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Bihar

Bihar Vidhwa Pension Yojana 2024

विधवा महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा बिहार विधवा पेंशन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से 18 से 60 वर्ष आयु की विधवा महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि के रूप में पेंशन दी जाएगी। बिहार सरकार द्वारा इस योजना के तहत हर महीने विधवा महिलाओं को 500 रुपए की पेंशन का लाभ दिया जाएगा। यह पेंशन राशि सरकार द्वारा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत बिहार राज्य की वहीं महिला आवेदन कर सकती है जो आर्थिक रूप से कमजोर है तथा उनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है। इस पेंशन राशि का लाभ प्राप्त कर विधवा महिलाएं अपना जीवन यापन कर सकेगी। जिसके लिए उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर नहीं देना पड़ेगा। यह योजना विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में सहायता करेगी।

लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना

बिहार विधवा पेंशन योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Bihar Vidhwa Pension Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा
संबंधित विभाग सामाजिक कल्याण विभाग बिहार सरकार
लाभार्थी राज्य की विधवा महिलाएं
उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन प्रदान करना
पेंशन राशि 500 रुपए प्रतिमाह
राज्य बिहार
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/

Bihar Vidhwa Pension Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना राज्य की गरीब एवं निराश्रित विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन प्रदान करना है। ताकि विधवा महिलाएं पेंशन राशि का लाभ प्राप्त अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके। बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को हर महीने 500 रुपए की पेंशन दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना बिहार

बिहार विधवा पेंशन योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार सरकार द्वारा विधवा महिलाओं के आर्थिक कष्टों को दूर करने के लिए विधवा पेंशन योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन दी जाएगी।
  • बिहार सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को प्रति महीने 500 रुपए की पेंशन राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी विधवा महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली पेंशन सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • बिहार पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपने जरूरी खर्चो को पूरा कर सकेंगी।
  • यह योजना विधवा महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने एवं जीवन के प्रति नकारात्मक विचारों को दूर करने में सहायता करेगी।
  • अब राज्य की विधवा महिलाओं को अपना जीवन यापन करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • इस योजना की सहायता से अपनी छोटी-छोटी जरूरत की पूर्ति के लिए महिलाओं को दूसरों के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।
  • Bihar Vidhwa Pension Yojana को पूरे राज्य में लागू किया गया है। ताकि अधिक से अधिक विधवा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके।

Bihar Vidhwa Pension Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत के विधवा महिलाएं ही पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आर्थिक रूप से कमजोर निराश्रित एवं BPL श्रेणी की महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत प्राथमिकता दी जाएगी।
  • राजकीय कार्यों से जुड़ी या सरकारी नौकरी कर रही विधवा महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
  • किसी अन्य पेंशन योजना या सरकारी सहायता का लाभ प्राप्त कर रही महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

बिहार विधवा पेंशन योजना 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक

बिहार राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक कैसे करें

Bihar Vidhwa Pension Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

बिहार विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। बिहार सरकार द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक महिलाएं अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से बिहार विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपना कर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको लोक सेवाओं का अधिकार एवं अन्य सेवाएं बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Bihar
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर अपना अकाउंट बनाना होगा।
  • लॉगिन हो जाने के बाद आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर विधवा पेंशन योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपका आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • जैसे आवेदक का नाम, पिता या पति का नाम, पता, पंचायत, डाकघर, थाना, पेंशन अर्हता संबंधी जानकारी, मोबाइल नंबर बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से बिहार विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन के सत्यापित होने पर आपके बैंक खाते में बिहार विधवा पेंशन योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि भेज दी जाएगी।

बिहार विधवा पेंशन योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी कल्याण विभाग कार्यालय जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से विधवा पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपको पूरी करने के बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वहीं जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार आप आसानी से Bihar Vidhwa Pension Yojana के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैंं।

Bihar Vidhwa Pension Yojana आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार RTPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Bihar
  • होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति देखें का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
बिहार
  • आपको इस पेज पर आवेदन की स्थिति देखने के लिए मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

बिहार विधवा पेंशन योजना 2024 FAQs

बिहार विधवा पेंशन योजना के तहत कितने रुपए की पेंशन राशि मिलेगी? बिहार विधवा पेंशन योजना के तहत राज्य की विधवा महिलाओं को हर महीने 500 रुपए की पेंशन राशि मिलेगी। Bihar Vidhwa Pension Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की आयु कितनी होनी चाहिए? Bihar Vidhwa Pension Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। बिहार विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? बिहार विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। जिसकी जानकारी ऊपर आर्टिकल में दी गई है