जन्म प्रमाण पत्र में सुधार ऑनलाइन कैसे करें। Birth Certificate Correction

Birth Certificate Correction – जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज होता है। जिस की जरूरत बहुत से सरकारी कार्यों एवं निजी संस्थानों में भी होती है। कई बार हमारे जन्म प्रमाण पत्र मैं हमारा नाम माता पिता का नाम पता जन्म तिथि एवं अन्य प्रकार की गलतियां हो जाती है जिसके कारण ना सिर्फ हमारे कई काम अटक जाते हैं बल्कि हमें विभिन्न परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आपके भी जन्म प्रमाण पत्र में कोई त्रुटि हुई है तो आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों माध्यम से Birth Certificate Correction कर सकते हैं। अगर आप भी अपने बर्थ सर्टिफिकेट में करेक्शन कराना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Birth

Birth Certificate Correction 2024

जन्म प्रमाण पत्र व्यक्ति का प्रथम सरकारी दस्तावेज होता है। जिससे अन्य सरकारी दस्तावेज बनाए जाते हैं। जन्म प्रमाण पत्र शिशु के जन्म के समय बनाया जाता है। इस प्रमाण पत्र में शिशु का नाम, शिशु का लिंग, माता पिता का नाम, जन्मतिथि, जन्मदिन एवं अन्य जानकारियां दी गई होती है। अगर आपके जन्म प्रमाण पत्र में कोई त्रुटि होती है तो आपको विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए समय रहते ही आपको अपने Birth Certificate Correction कराना होगा। और प्रमाण पत्र में हुई गलती को सही कराना होगा। नहीं तो आपको कई जगह जैसे आवेदन करने, सरकारी दस्तावेजों को बनवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, छात्रवृत्ति लेने, एडमिशन लेने, योजना में आवेदन करने, पासपोर्ट बनवाने एवं अन्य कार्यों में समस्या हो सकती है। इसलिए आपको अपने जन्म प्रमाण पत्र में ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन संशोधन करवाना जरूरी है।

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Birth Certificate Correction
श्रेणी जन्म प्रमाण पत्र
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना
वर्ष 2024
जन्म प्रमाण पत्र सुधार मोड ऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट —-

Birth Certificate Correction का उद्देश्य

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करवाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है। जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कर किसी भी सरकारी कार्य के लिए जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग बिना किसी समस्या के किया जा सकता है। बर्थ सर्टिफिकेट का उपयोग स्कूल में एडमिशन लेने, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, दस्तावेजों को बनवाने एवं विभिन्न प्रकार के कार्यों में किया जाता है। जिसके लिए आवश्यक है कि जन्म प्रमाण पत्र में कोई गलती ना हो। अगर आपके जन्म प्रमाण पत्र में कोई गलती होगी तो आप इन सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे। इसलिए आवश्यक है कि आप अपने प्रमाण पत्र में किसी भी तरह की गलती हैं। तो जल्द से जल्द उस त्रुटि को ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन संबंधित विभाग में जाकर सही करवाए।

यूपी जन्म प्रमाण पत्र

जन्म प्रमाण पत्र में लिखित विवरण

जन्म प्रमाण पत्र में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी लिखी होती है जिसके बारे में विशेष सूचना को प्राप्त करने के लिए आप नीचे दी गई जानकारी पढ़ सकते हैंं।

  • शिशु का नाम
  • शिशु का लिंक
  • माता का नाम पिता का नाम
  • पूरा पता
  • शिशु की जन्म तिथि
  • जन्म का दिन

Birth Certificate के लाभ

जन्म प्रमाण पत्र सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जन्म प्रमाण पत्र को बहुत सारी जगह उपयोग किया जाता है। इसके मुख्य लाभ निम्न प्रकार है।

  • वोटर कार्ड में नाम जोड़ने के लिए।
  • सरकारी नौकरियों में भर्ती हेतु
  • आयु मानक की पहचान हेतु
  • विभिन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु।
  • आधार कार्ड बनाने हेतु।
  • आय प्रमाण बनवाने के लिए
  • शैक्षिक संस्थानों में दाखिला लेने हेतु
  • पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए।
  • विविध संस्थानों में आयु प्रमाणपत्र हेतु।
  • राशन कार्ड बनाने के लिए।
  • सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले विभिन दस्तावेजों को बनाने हेतु।

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र

जन्म प्रमाण पत्र में ऑफलाइन सुधार कैसे करें?

  • ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र संशोधन के लिए सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रीय नागरिकों को ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्रीय नागरिकों को नगर निगम जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको जन्म प्रमाण पत्र सुधार के लिए बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन फॉर्म लेना होगा।
  • अगर करेक्शन फॉर्म मौजूद ना हो तो आप एक सफेद कागज पर भी एप्लीकेशन लिख सकते हैंं।
  • इसके बाद आपको नौटरी के माध्यम से अपने जन्म प्रमाण पत्र में माता-पिता का नाम, जन्म तिथि से संबंधित जो भी संशोधन करवाना है।
  • उसके लिए आपको एफिडेविट तैयार करना होगा। एफिडेविट बन जाने के बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को उनके साथ संलग्न करना होगा।
  • आपके इस फॉर्म पर जज के हस्ताक्षर होने आवश्यक है। जिसके साथ आपको शपथ पत्र भी संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म को उसी विभाग में जाकर जमा कर देना है। जहां से आप ने प्राप्त किया था।
  • आपका करेक्शन फॉर्म प्राधिकारी द्वारा सत्यापित किए जाने के बाद आपको अपना नाम कानूनी तौर पर बदलने के आशय की घोषणा का विज्ञापन अखबार में देना होगा।
  • जिस का प्रारूप कुछ इस प्रकार है जैसे मैं XYZ ने निवास किया, मेरा नाम ABC के रूप में बदल दिया गया है और अब ABC के रूप में जाना जाएगा। मैंने इस आशय का शपथ पत्र प्रस्तुत किया है जिस पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • अब आपको इसके बाद संबंधित विज्ञप्ति को राज्य के किसी राजपत्र में प्रकाशित करवाना होगा।
  • इस प्रकार आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

Birth Certificate Correction Online कैसे करें?

ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन करने की प्रक्रिया मुख्यत: राजस्थान के निवासियों के लिए प्रदान की गई है। राजस्थान के निवासी इन चरणों के अनुसार अपने जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित त्रुटियों का निवारण ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट https://pehchan.raj.nic.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Birth
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन का पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर आपको अपनी आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको प्रवेश करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने प्रोफाइल संबंधित होम पेज खुल जाएगा।
जन्म
  • इस पेज पर आपको प्रशासकीय के ऑप्शन पर क्लिक कर संशोधन के लिए रिक्वेस्ट फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको जन्म, मृत्यु, जन्म, विवाह चार ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको पहले जन्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी ग्राम पंचायत का चयन वर्ष का चयन एवं जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन का कारण दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको प्रवेश करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेगे आपके सामने संशोधन करने से संबंधित अनेक ऑप्शन आ जाएगे।
  • आपको जिस भी चीज में संशोधन करना है उन पर क्लिक कर संशोधित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका संशोधन फॉर्म सफलतापूर्वक संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा।