bor.up.nic Certificate Verification – उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद खसरा खतौनी

bor.up.nic Certificate Verification:- सरकार द्वारा नागरिकों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। अलग-अलग विभागों द्वारा विभिन्न सेवाएं नागरिकों को प्रदान की जा रही है। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी एक नए पोर्टल का निर्माण किया गया है। जिसका नाम bor.up.nic पोर्टल (Board Of Revenue) है। इस पोर्टल के माध्यम से राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य के नागरिकों को डिजिटल माध्यम से सुविधा मुहैया कराई जाएगी। राज्य के आम नागरिक इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपने दस्तावेजों के लिए आवेदन के साथ साथ दस्तावेजों का सत्यापन भी करा पाएंगे। राज्य के नागरिक जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के अलावा खसरा, खतौनी, भूलेख, भू नक्शा आदि सुविधाओं का लाभ भी यूपी राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैंं।

bor.up.nic"

bor.up.nic राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश

यूपी राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को डिजिटल भारत के पथ पर लाने के लिए BOR UP पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश विभाग की सभी सुविधाएं जारी की गई है। bor.up.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राज्य के सभी नागरिक अब घर बैठे राजस्व विभाग की सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैंं। इस पोर्टल के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन करने के साथ-साथ उनका सत्यापन भी किया जा सकता है। इसके अलावा राज्य के नागरिक अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी भी इस पोर्टल पर हासिल कर सकते हैंं।

BOR UP पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से राज्य के नागरिकों को अब किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी वह घर बैठे ही इस पोर्टल के माध्यम से भूलेख खसरा खतौनी भू नक्शाआदि जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। जिससे उनके समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी। राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश से जुड़ी हर प्रकार की सुविधा इस पोर्टल पर उपलब्ध की गई है।

IGRSUP Property Registration

UP BOR Portal 2024 के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम bor.up.in Portal
आरंभ की गई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
विभाग उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन माध्यम से सत्यापन के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://bor.up.nic.in/

उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद Portal का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP BOR पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को प्रमाणपत्रों एवं दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है। ताकि राज्य के सभी नागरिक बिना किसी परेशानी के एक ही पोर्टल के माध्यम से अपने सभी दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं उनका सत्यापन कर सकें। जिससे नागरिकों को किसी भी असुविधा का सामना ना करना पड़े और घर बैठे ही bor.up.in यूपी राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट प्रमाण पत्र का सत्यापन करा सके। विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों एवं भूमि से संबंधित जैसे भूलेख खसरा खतौनी भू नक्शा आदि जैसी सुविधाओं का लाभ भी इस पोर्टल पर उपलब्ध किया गया है। राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश से जुड़ी हर प्रकार की सुविधा राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

UP e-Pension Portal

UP BOR पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

  • भूलेख (खतौनी)
  • भूलेख (खसरा)
  • भूलेख (भू नक्शा/शजरा)
  • वसूली प्रमाण पत्र
  • बीमा योजना कंप्यूटरीकरण
  • राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली
  • उत्तराधिकार विरासत हेतु आवेदन
  • गैर कृषि भूमि हेतु आवेदन
  • एंटी भू माफिया पोर्टल नामांतरण हेतु आवेदन
  • आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र हेतु आवेदन
  • हैसियत प्रमाण पत्र हेतु आवेदन
  • भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत

bor.up.nic पोर्टल पर मौजूद महत्वपूर्ण लिंक्स

  • रेवेन्यूसॉफ्ट
  • भू-मानचित्र कंम्प्यूटरीकृत प्रबन्धन प्रणाली
  • मिलान खसरा
  • अभिलेखों का आधुनिकरण
  • ई-ऑफिस/ई-मेल
  • सरकारी मुकदमों का अनुश्रवण
  • तहसील की सूची
  • तहसीलदार (ज्येष्ठता सूची)
  • नायब तहसीलदार (ज्येष्ठता सूची) भू-लेख कंप्यूटरीकरण नियमावली।
  • भूलेख लॉगिन
  • सीमा स्तम्भों का चिन्हांकन
  • मानव सम्पदा
  • Government e Marketplace
  • E Tender विशेष भूमि विवाद निस्तारण अभियान माह

उपलब्ध सुविधा

  • उत्तर प्रदेश सरकार
  • प्रमाण पत्र का सत्यापन
  • सूचना का अधिकार
  • मंडलायुक्त जिलाधिकारी की सूची

यूपी राशन कार्ड

उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP BOR पोर्टल को लांच किया गया है।
  • पोर्टल के ऑनलाइन हो जाने से राज्य के नागरिकों को अपने दस्तावेजों के लिए आवेदन करना होगा तो उन्हें कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • राज्य के नागरिक घर बैठे ही इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके अपने दस्तावेजों को प्राप्त कर सकेंगे।
  • राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश की संपूर्ण सुविधाओं की जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
  • आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के आवेदन के साथ-साथ इस पोर्टल पर प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
  • ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा प्राप्त होने से राज्य के नागरिक घर बैठे ही किसी भी प्रमाण पत्र का आवेदन करने के बाद उसका सत्यापन भी कर सकेंगे।
  • bor.up.in पोर्टल पर राहत कार्य हेतु ग्रामवार लेखपालों की जानकारी भी मुहैया कराई गई है।
  • यदि किसी अन्य विभाग की जानकारी चाहिए तो इस पोर्टल के माध्यम से अन्य विभागों के लिंक का उपयोग किया जा सकता है।

प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए पात्रता

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु आवेदक के दस्तावेज वर्ष 2015 के बाद का बना होना चाहिए।
  • आवेदक के पास प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए आवेदन फॉर्म का एप्लीकेशन नंबर या सर्टिफिकेट का प्रमाण पत्र संख्या उपस्थित होनी चाहिए।

bor.up.nic यूपी राजस्व विभाग पर प्रमाण पत्र ऑनलाइन सत्यापन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
"
  • होम पेज पर आपको आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने उत्तर प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी।
"
  • अब आपको उत्तर प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल के होम पेज पर आपको नीचे की ओर प्रमाण पत्र सत्यापन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप उस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन का बॉक्स आ जाएगा।
"
  • अब आपको इस पेज पर Application Number और Certificate ID को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको नीचे दिए गए Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सर्च करते ही आपके सामने आपके प्रमाण पत्र का विवरण आ जाएगा।
  • इस प्रकार आपकी राजस्व विभाग (BOR) उत्तरप्रदेश प्रमाण पत्र ऑनलाइन सत्यापन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।