CG E District 2024 – छत्तीसगढ़ आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाएं

CG E District – दोस्तों आज हम आपको CG E District पोर्टल के बारे में बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल क्या है और इस पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें इसके अलावा हम यह भी बताएंगे कि इसमें लॉगिन कैसे करते हैं। छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है और हम आपको यह भी बताएंगे कि यह पोर्टल आपकी मदद किस तरीके से कर सकता है छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा यह पोर्टल आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है ताकि छत्तीसगढ़ राज्य का आम नागरिक किसी भी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं इसी के हम आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

CG

CG E District Portal 2024

जैसे आपको पता होगा कि अभी तक छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक अपने आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र और निवासी प्रमाण पत्र जैसे कागजात को बनवाने के लिए सरकारी ऑफिसों के चक्कर लगाते थे लेकिन अब CG E District Registration के शुरू हो जाने से वह किसी भी लोक सेवा केंद्र या खुद अपने आप इन दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं। आप घर पर ही रह कर किसी भी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन सुविधा मुहैया करवाना है।

इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।और साथ ही किये हुए आवेदन की स्थिति की जांच भी कर सकते हैं। इससे आपके समय की भी बचत होगी।आप छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की प्रमाणपत्र सेवा के माध्यम से सरकारी विभाग द्वारा प्रदान किये गए सभी प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप इस पोर्टल पर अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, जन्म पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र और मूल निवासी प्रमाण पत्र जैसे विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सर्विस प्लस पोर्टल

CG E District के अंतर्गत सेवाएं

यहां पर हम आपको ई-डिस्ट्रिक्ट
पोर्टल की कौन-कौन सी सेवाएं हैं यह बता रहे हैं जो निम्नलिखित है।

प्रमाण पत्र सेवायें

आप CG E District के सहायता से सरकारी विभाग द्वारा जारी किए गए सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं जो निम्नलिखित है।

  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म पंजीकरण
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

इन सभी प्रमाणपत्रों को आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं इस प्रक्रिया को पूरा होने में 20 से 25 दिन लग जाते हैं।

CSC Digital Seva

लाइसेंस सेवायें

छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल के द्वारा आप अपने व्यवसाय से मुतालिक सभी तरह के लाइसेंस
बनवा सकते हैंं जो कि सभी ऑनलाइन हैं।

  • कीटनाशक का लाइसेंस,
  • कृषि-उर्वरक लाइसेंस,
  • वज़न और माप- निर्माता नया लाइसेंस
  • दुकान और स्थापना पंजीकरण लाइसेंस
  • ड्राइविंग लाइसेंस

इस तरह के सभी लाइसेंस आप इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण
करके बनवा सकते हैंं। इस ऑनलाइन लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में 1 महीने से देड़
महिना तक लग सकता है।

राजस्व सेवाए

आप छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल के माध्यम से राजस्व सेवाओं से जुड़े लाइसेंस भी ऑनलाइन बनवा
सकते हैंं।

  • छत्तीसगढ़ केरोसिन मर्चेंट लाइसेंस
  • कृषि भूमि / परिवर्तित आरबीसी 6
  • राहत सहायता प्राकृतिक आपदाएँ
  • कोर्ट ऑर्डर सर्टिफिकेट रेवेन्यू कोर्ट

इस तरह के सभी लाइसेंसों और सर्टिफिकेट आप इस पोर्टल के द्वारा
ऑनलाइन बनवा सकते हैंं इसकी प्रक्रिया में कम से कम 3 महीने तक लग सकते हैंं।

छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन
आवेदन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल पर
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा।

  • छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इस की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
CG
  • इसलिए पर क्लिक करने के बाद आपको इस वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा।
  • इस होम पेज पर आपको ‘नागरिक‘ का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है।
CG
  • अगर आप पहली बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो आपको Click Here for New Registration पर क्लिक करना है।
छत्तीसगढ़
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म को ध्यान पूर्वक भरना होगा।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद इस पोर्टल पर आप लॉग इन कर सकते हैंं।
  • लॉग इन करने के बाद आपको ‘प्रमाण पत्र सेवा’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने प्रमाण पत्र सेवाओं की सूची दिखाई देगी।
  • इस सूची में से आपको जो प्रमाण पत्र बनवाना है उस पर क्लिक करके उससे संबंधित जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद इससे संबंधित कागजातों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

तो दोस्तों इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया जाएगा।

CG E District Registration की स्थिति चैक करना

  • ऑनलाइन आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए आपको दोबारा इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको इसके होम पेज पर आवेदन की स्थिति जांच’ वाले विकल्प पर क्लिक करना होता है।
छत्तीसगढ़
  • इसके बाद आपको एंटर रजिस्ट्रेशन नंबर के ऑप्शन पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा। इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैंं।

ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्रमाण पत्र सेवाओं की सूची कैसे देखे?

  • सबसे पहले आपको ई डिस्ट्रिक्ट की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको सेवाएं का सेक्शन दिखाई देगा आपको इस सेक्शन में से प्रमाण पत्र सेवाएं का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
छत्तीसगढ़
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको सेवाओं की सूची दिखाई देगी।

Contact us

कोई परेशानी होने पर आप इस पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर (0771) 2533-350 पर कॉल कर सकते हैंं इसके अलावा इस पोर्टल की ईमेल आईडी edistricthd.cg@gmail.com पर ईमेल भी कर सकते हैंं।