छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना 2024 – आवेदन कैसे करें, पात्रता एवं लाभार्थी सूची

CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana – जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आर्थिक तंगी के कारण श्रमिक अपने घरों का निर्माण नहीं कर पाते हैं जिसके कारण उन्हें झुग्गी झोपड़िया में रहना पड़ता है। ऐसे श्रमिकों को आवास निर्माण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिक परिवारों को उनके आवास निर्माण हेतु सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि बिना किसी आर्थिक तंगी के श्रमिक अपने घर का निर्माण कर सके।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana 2024 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को कितनी आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा और आवेदन करने हेतु पात्रता क्या होनी चाहिए एवं किन-किन आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। तो आईए विस्तार से जानते हैं छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के बारे में।

CG

CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana 2024

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के पंजीकृत श्रमिकोंको आवास की सुविधा प्रदान करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना का लाभ श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को ही प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। जिसका उपयोग वह अपना घर बनाने के लिए कर सकेंगे। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक ऑनलाइन में ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैंं।

छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा
संबंधित विभाग श्रम विभाग छत्तीसगढ़
लाभार्थी राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिक
उद्देश्य आवास निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना
वित्तीय सहायता राशि 1 लाख रुपए
राज्य छत्तीसगढ़
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://cglabour.nic.in/

CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य के सभी पंजीकृत श्रमिकों को आवास निर्माण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि बिना किसी परेशानी के सभी श्रमिक अपने घर का निर्माण कर सके। इसलिए इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा पात्र श्रमिकों को 1 लाख रुपए की एकमुश्त राशि दी जाएगी। छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना का लाभ प्राप्त कर अब श्रमिक बिना किसी आर्थिक समस्या के अपने आवास का निर्माण कर सकेंगे। जिससे वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त होकर अपना जीवन यापन कर सकेंगे। और उनके जीवन स्तर में भी बदलाव हो सकेगा।

छत्तीसगढ़ जॉब कार्ड लिस्ट

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के निर्माण श्रमिकों को आवास निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को उनके आवास निर्माण हेतु 1 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी।
  • यह सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी।
  • सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता राशि श्रमिक अपने घर बनाने के लिए उपयोग कर सकेगा।
  • अब छत्तीसगढ़ के निर्माण श्रमिकों को अपने आवास निर्माण की चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana 2024 को पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों को आवास सहायता योजना का लाभ मिल सके।
  • अब बिना किसी आर्थिक समस्या के श्रमिक अपने घर का निर्माण करने में सक्षम हो सकेंगे।
  • राज्य के निर्माण श्रमिकों को अब कच्चे मकान एवं झुग्गी झोपड़ियां में अपना जीवन यापन नहीं करना पड़ेगा जिससे वह आत्मनिर्भर हो सकेगा।
  • इस योजना का लाभ पंजीकृत श्रमिकों को उनके जीवन काल में केवल एक बार ही मिलेगा।
  • CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana 2024 के लिए पात्रता

छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कुछ पात्रता एवं मापदंड निर्धारित किए गए हैं जिनका पूरा करने के बाद ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है। पात्रता से संबंधित जानकारी नीचे दी गई है।

  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही पात्र होंगे।
  • इस योजना के लिए राज्य के श्रमिक लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे।
  • राज्य के केवल भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिक ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक श्रमिक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक श्रमिक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना

छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिक आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • श्रमिक पंजीयन कार्ड
  • स्वघोषणा प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक

CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

राज्य के जो भी इच्छुक निर्माण श्रमिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो वह ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैंं। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के अंतर्गत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों आवेदन प्रक्रियाओं के बारे में नीचे जानकारी दी गई है जिसकी सहायता से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैंं।

छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिक आवास योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

अगर आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपना कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
CG
  • वेबसाइट का होम पेज पर आपको भवन एवं अन्य संनिर्माण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
CG
  • इसके बाद आपको योजना एवं सेस (उपकर) के सेक्शन में आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको नीचे योजना हेतु रिकॉर्ड खोजें के सेक्शन में जाना होगा।
CG
  • इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करना होगा और पंजीयन क्र./पंजीयन सदस्य क्र. को दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको विवरण देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रम एक आवास सहायता योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको श्रम विभाग कार्यालय जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें सभी जानकारी को सही-सही से दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस श्रम विभाग के कार्यालय में जमा कर देना होगा।
  • इसके बाद आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापित होने पर आपके बैंक खाते में लाभ राशि भेज दी जाएगी।

आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको भवन एवं अन्य संनिर्माण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
"
  • इसके बाद आपको योजना के सेक्शन में योजना की स्थिति देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर योजना के नाम का चयन करना होगा।
छत्तीसगढ़
  • इसके बाद आपको आवेदन क्रमांक संख्या दर्ज कर स्थिति देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैंं।

CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana 2024 FAQs

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना क्या है? छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना के माध्यम से राज्य के असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आवास निर्माण हेतु सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana के अंतर्गत कितने रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी? इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों को आवास निर्माण हेतु 1 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana का उद्देश्य क्या है? CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिकों को आवास निर्माण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें? छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के अंतर्गत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। जिसकी जानकारी ऊपर आर्टिकल में दी गई है।