मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना उत्तर प्रदेश 2024 – ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ

UP Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana – उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी 2024 को विधान मंडल में वित्तीय वर्ष 2024 -25 का बजट पेश कर दिया गया है। भाजपा के एजेंट के अनुरूप लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत सरकार ने बजट के माध्यम से खासतौर पर किसानों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। जिसका नाम मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना 2024 है। इस योजना के संचालन हेतु सरकार ने 50 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश के किसानों को इस योजना के माध्यम से फसलों और पशुओं दोनों की सुरक्षा हो सकेगी।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना में फसलों का आवारा पशुओं से बचाने के लिए इलेक्ट्रिक सोर्स बाड़ लगाने हेतु किसानों को प्रति हेक्टेयर 1.43 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। सोलर फेंसिंग के माध्यम से राज्य में किसानों के खेतों को आवारा पशुओं से बचाया जा सकेगा। अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के किसान है और चाहते है आवारा पशुओं से अपने खेतों को बचाना है तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैंं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना 2024 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Khet

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुख्यमंत्री खेल सुरक्षा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए सरकार द्वारा सोलर फेंसिंग लगाने के लिए अनुदान दिया जाएगा। जानवरों से फसलों को बचाने के लिए केवल 12 वोल्ट के करंट से चलने वाली सोलर फेंसिंग बाड़ लगाई जाएगी। इससे केवल जानवरों को हल्का सा झटका लगेगा जिससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा एक छोटे से करंट/ सायरन की आवाज भी सुनाई देगी। जिससे कोई भी जानवर खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा। मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के तहत सरकार द्वारा छोटे और सीमांत किसानों को प्रति हेक्टेयर 1.43 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य के किसानों के लिए यह योजना एक वरदान साबित होगी। जोकि कृषि विभाग द्वारा संचालित की जाएगी।

यूपी नि:शुल्क बोरिंग योजना

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना उत्तर प्रदेश 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
संबंधित विभाग कृषि विभाग उत्तर प्रदेश
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
अनुदान राशि 60% या 1.43 लाख रुपए
बजट राशि 50 करोड़ रुपए
राज्य उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

UP CM Khet Suraksha Yojana का उद्देश्य

जैसे कि आप सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में खुला हुआ पशुपालन एक बड़ी समस्या है जो किसानों की फसलों को हर दिन बर्बाद करता है किसान भाई अपने खेतों में कटीले तार लगाकर पशुओं से फसलों की सुरक्षा करते हैं। जिससे पशुओं को चोट लग जाती है इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके लिए सरकार ने आवारा पशुओं से फसलों को सुरक्षा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुरक्षा योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से किसानों के खेतों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग बाड़ लगाने के लिए अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से किसानों को राहत मिलेगी और जिससे वह केवल पशुओं को हल्का सा झटका देकर अपनी फसलों को नुकसान होने से बचा सकेंगे।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लिए 50 करोड़ रुपए की बजट राशि प्रस्तावित

योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2024 -25 में अपना आठवां बजट पेश किया है। इस बजट में किसानों को लाभ देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लिए 50 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। इस योजना के माध्यम से किसानों का आवारा पशुओं से बचने हेतु आर्थिक सहायता दी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के छोटे लघु और सीमांत किसान भाइयों को दिया जाएगा। जिससे आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान होने की समस्या से किसानों को छुटकारा मिलेगा साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि होगी। सरकार द्वारा इस योजना को पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना के माध्यम से आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए अनुदान राशि का लाभ प्राप्त कर सके।

उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी सूची

Mukhymantri Khet Suraksha Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के छोटे लघु एवं सीमांत किसानों का आवारा पशुओं से सुरक्षा प्रदान करने के लिए खेतों के चारों ओर सोलर फेंसिंग लगाने हेतु आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • फसलों को जानवरों से बचने के लिए केवल 12 वोल्ट करंट लगने वाली सोलर इलेक्ट्रिक बाड़ लगाई जाएगी।
  • इससे जानवरों को कोई नुकसान नहीं होगा। और सायरन बजने से नीलगाय, बंदर जंगली जानवर आदि खेतों से दूर भाग जाएंगे जिससे खेतों को कोई नुकसान नहीं होगा।
  • UP Khet Suraksha Yojana के तहत किसान भाइयों को प्रति हेक्टेयर पर 60% या 1.43 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
  • इस योजना के संचालन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2024 -25 के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को संपूर्ण राज्य में लागू किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक किसान भाइयों को आवारा पशु से फसलों को बचाने के लिए वित्तीय सहायता मिल सके।
  • यह योजना किसानों की फसलों को सुरक्षा प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि करेगी।
  • मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के माध्यम से फसल उत्पादन में वृद्धि होगी जिससे किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • केवल उत्तर प्रदेश के किसान भाई इस योजना का लाभ उठा सकते हैंं।
  • राज्य के लघु एवं सीमांत किसान ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक कृषक के पास खुद की भूमिका होना आवश्यक है।
  • आवेदक किसान भाई का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Mukhymantri Khet Suraksha Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • किसान कार्ड
  • भूमि से संबंधित दस्तावेज
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

UP Agriculture Token Generate

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना उत्तर प्रदेश 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लिए आवेदन से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा Mukhymantri Khet Suraksha Yojana के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके।

FAQs

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है? मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना को उत्तर प्रदेश राज्य में शुरू किया गया है। Mukhymantri Khet Suraksha Yojana 2024 के लिए कितने रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है? Mukhymantri Khet Suraksha Yojana 2024 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के माध्यम से कैसे लाभ मिलेगा? मुख्यमंत्री खेल सुरक्षा योजना के माध्यम से राज्य के छोटे, लघु और सीमांत किसानों को नई तकनीक अपनाने पर प्रति हेक्टेयर लागत का 60 प्रतिशत या 1.43 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा।