दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना से नागरिको को घर बैठे मिलेगा सरकारी सेवाओं का लाभ

Delhi Doorstep Delivery Scheme – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली वासियों के लिए डोर स्टेप डिलीवरी योजना 10 सितंबर 2018 को शुरू की गई थी। जिसके माध्यम से आम जनता को ऑफिसों के चक्कर लगाने से बचाना और बिचौलियों की भूमिका खत्म करना था। अरविंद केजरीवाल की सरकार अब डोर स्टेप डिलीवरी योजना का विस्तार करने जा रही है। अब सरकार आम लोगों को घर पर मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी की तैयारी में है। दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना के तहत 13 विभाग की 100 सेवाओं को डोर स्टेप डिलीवरी की जाती है।

राज्य का कोई भी आम नागिन विभिन्न सेवाओं जैसे जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, विवाह पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के लिए घर बैठे आवेदन कर सकता है। सरकार अब 58 सेवाओं को इस योजना में शामिल करने जा रही है। जिसमें से 29 सेवाएं परिवहन विभाग से संबंधित है। अगर आप भी दिल्ली के नागरिक है और दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इन सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Delhi Doorstep Delivery Scheme 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Delhi

Delhi Doorstep Delivery Scheme 2024

हम सभी जानते हैं कि किसी भी आवश्यक दस्तावेज को बनवाने के लिए हमें अतिरिक्त पैसे तो देने होते ही है लेकिन इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। दिल्ली सरकार द्वारा आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ घर पर ही प्रदान किया जा रहा है जिसके लिए दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना की शुरुआत की गई है इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य के नागरिकों को अनावश्यक सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। Delhi Doorstep Scheme के माध्यम से वर्तमान में 100 सार्वजनिक सेवाएं आम जनता तक पहुंचाई जा रही है। दिल्ली सरकार अब इस योजना के अंतिम और तीसरे चरण में 58 सेवाओं को जोड़ने की तैयारी में है। जिसमें से 29 सेवाएं परिवहन विभाग से संबंधित है।

अगस्त के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन नई सेवाओं को लॉन्च कर सकते हैंं। अब आप घर बैठे 158 सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। दिल्ली सरकार द्वारा इन सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी के लिए टेस्टिंग पूरी कर ली गई है। अब दिल्ली के लोग संबंधित विभागों का दौरा किए बिना 158 सेवाओं का लाभ घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैंं। दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से 31 मार्च 2023 तक 5.6 लाख लोग इन सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।

मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना

दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Delhi Doorstep Delivery Scheme
शुरू की गई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा
कब शुरू हुई 10 सितंबर 2018
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य विभिन्न सेवाओं का लाभ बिना सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाए घर पर ही उपलब्ध कराना
राज्य दिल्ली
हेल्पलाइन नंबर 1076

Delhi Doorstep Delivery Scheme का उद्देश्य

दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के आम नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ बिना सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाए घर पर ही उपलब्ध कराना है। ताकि आम को जनता बिना किसी समस्या के घर तक सार्वजनिक सेवाएं प्रदान की जा सके। दिल्ली सरकार की 158 सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदक टोल फ्री नंबर डायल कर लाभ उठा सकते हैंं इसके अलावा आवेदक की शिकायत के समाधान के लिए केंद्रीकृत कॉल सेंटर बनाया गया है।

Delhi

इन सेवाओं को किया जाएगा शामिल

दिल्ली डोरस्टेप डिलीवरी 31 मार्च 2023 तक दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना के माध्यम से 5.6 लाख लोग इन सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। योजना के अंतिम और तीसरे चरण में 58 नई सेवाओं को शामिल किया जाएगा। इन सेवाओं में परिवहन विभाग के 29 सेवाएं शामिल की गई है। जिसमें इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस नाम बदलना, वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को भी इन सेवाओं में शामिल किया गया है। साथ ही रेवेन्यू डिपार्टमेंट की 2, दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की 8, लेबर डिपार्टमेंट की 19 और 29 ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की सेवाओं को शामिल किया गया है।

दिल्ली मोहल्ला बस योजना

Delhi Doorstep Delivery Scheme के प्रथम और द्वितीय चरण के सेवाओं की सूची

दिल्ली सरकार द्वारा प्रथम चरण में लगभग 40 सार्वजनिक सेवाएं डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत नागरिकों को घर तक पहुंचाई जा रही है। जिनमें से 13 सरकारी सेवाओं की सूची नीचे दी गई है।

  1. आय प्रमाण पत्र
  2. विलंबित जन्म आदेश
  3. अधिवास/निवास प्रमाण पत्र
  4. विलंबित मृत्यु आदेश
  5. ओबीसी/एससी/एसटी सर्टिफिकेट
  6. भूमि की स्थिति पर रिपोर्ट
  7. आरओआर जारी करना
  8. सॉल्वेंसी सार्टिफिकेट
  9. लाल डोरा प्रमाण पत्र
  10. जीवित सदस्य प्रमाण पत्र
  11. विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
  12. विकलांग लोगों के लिए स्थाई पहचान पत्र
  13. नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकन

परिवहन विभाग सेवाएं

डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत परिवहन विभाग की 11 सेवाएं जोकि कुछ इस प्रकार है।

  1. लर्नर लाइसेंस वाहन के स्वामित्व का हस्तांतरण
  2. डुप्लीकेट आरसी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण
  4. ड्राइविंग लाइसेंस में पते का परिवर्तन
  5. हाइपोथैकेशन समाप्ति
  6. दृष्टिबंधक जोर स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस
  7. डीएल आरसी में पता बदलना
  8. अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करना
  9. डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस अस्थायी प्रति

दिल्ली जल बोर्ड सेवाएं

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना के प्रथम चरण में 5 सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है जो कि इस प्रकार है।

  1. नया पानी कनेक्शन
  2. पानी की आपूर्ति का विच्छेदन
  3. उत्परिवर्तन
  4. घर आदि के पुनर्निर्माण के बाद फिर से खोलना
  5. पानी की पूर्ति का विच्छेदन

समाज कल्याण विभाग में सेवाएं

  1. वृद्धावस्था पेंशन योजना
  2. दिल्ली परिवार लाभ योजना
  3. दिल्ली परिवार कल्याण
  4. विकलांग पेंशन योजना

राशन विभाग की सेवाएं

  1. विभिन्न कार्यों में सदस्य विवरण का अघतनीकरण
  2. प्राथमिकता वाले घरेलू कार्ड जारी करना

महिला एवं बाल विभाग की सेवाएं

  1. गरीब विधवा को बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता
  2. विधवा पेंशन योजना
  3. कानून और न्याय विभाग
  4. भारतीय ईसाइयों के विवाह के लिए लाइसेंस

श्रम विभाग में सेवाएं

  1. निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण-भवन निर्माण श्रमिक अधिनियम
  2. पंजीयन का नवीनीकरण-भवन निर्माण कर्मकार अधिनियम

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना

Delhi Doorstep Delivery Scheme के दूसरे चरण के 30 सेवाओं की सूची

दिल्ली सरकार द्वारा डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत दूसरे चरण में 9 विभाग की 30 सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को दिया जा रहा है। जिसका विवरण नीचे सूची में दिया गया है।

विभाग (कुल 9 विभाग) सेवाएं (कुल 30 सेवाएं)
श्रम विभाग (कुल 7 सेवाएं )
1.यात्री लिफ्ट के संचालन के लिए लाइसेंस प्रदान करना
2.ठेका श्रम ठेकेदार के लिए लाइसेंस का अनुदान
3.बीओसीडब्ल्यू (आरई एंड सीएस) अधिनियम, 1996 के भवन निर्माण श्रमिकों को नियुक्त करने वाले प्रतिष्ठान के पंजीकरण का अनुदान
4.लिफ्ट का आवधिक निरीक्षण
5.अनुबंध श्रम (विनियमन और उन्मूलन अधिनियम, 1970) की धारा 7 के तहत प्रधान नियोक्ता का पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान करना
6.योग्यता प्रमाण पत्र जारी करना कक्षा 1 (विद्युत पर्यवेक्षक)
7. विद्युत ठेकेदार लाइसेंस का अनुदान
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (कुल 7 सेवाएं )
1.राशन कार्ड में सदस्यों का जोड़
2.राशन कार्ड में सदस्यों का विलोपन
3.आवासीय पते में परिवर्तन
4.आवासीय पते में परिवर्तन
5.लाभार्थी के मोबाइल नंबर का अद्यतन
6.डुप्लीकेट राशन कार्ड जारी करना
7.परिवार के मुखिया में परिवर्तन
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग (कुल 5 सेवाएं)
1.कॉलेज / व्यावसायिक संस्थान के ओबीसी छात्र के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति
2.ओबीसी छात्र के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति (पीएमएस-ओबीसी)
3.ओबीसी छात्र (पीएमएस-ओबीसी) के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति
4.अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक योजना
5.अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक योजना
डीटीटीडीसी 1.टूर पैकेज की बुकिंग
परिवहन विभाग 1.मोटर वाहन कर
2. ड्राइविंग लाइसेंस में वाहन के नए वर्ग को जोड़ना
पर्यटन विभाग 1. बिस्तर और नाश्ता प्रतिष्ठानों का पंजीकरण
औषधि नियंत्रण 1. केमिस्ट को लाइसेंस प्रदान करना
2. होम्योपैथिक दवा की बिक्री के लिए लाइसेंस का अनुदान
3. शेड्यूल एक्स दवा की बिक्री के लिए लाइसेंस प्रदान करना
दिल्ली परिवहन निगम 1. दिल्ली-एनसीआर बस पास जारी करना
2. एसी और नॉन एसी बसों के लिए सामान्य ऑल रूट बस पास जारी करना
उच्च शिक्षा 1. दिल्ली उच्च शिक्षा सहायता ट्रस्ट की उच्च शिक्षा और कौशल विकास गारंटी योजना
2. दिल्ली शिक्षा सहायता ट्रस्ट की योग्यता-सह-साधन आय से जुड़ी वित्तीय सहायता योजना

दिल्ली डोरस्टेप डिलीवरी योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप दिल्ली सरकार की डोर स्टेप डिलीवरी सेवाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैंं। डोर स्टेप डिलीवरी योजना के अंतर्गत दी जाने वाली दिल्ली सरकार की सभी सेवाओं का लाभ आप हेल्पलाइन नंबर 1076 की सहायता से ले सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको आवेदन करने के लिए या इन सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करनी होगी।
  • घर पर मिलने के लिए आपको मोबाइल सहायक से अपॉइंटमेंट लेना होगा।
  • अब मोबाइल सहायक सरकारी प्रतिनिधि एक निश्चित समय पर आपके घर आएगा।
  • आप सेवाओं का लाभ लेने के लिए मोबाइल सहायक से सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक के बीच मिल सकते हैंं।
  • मोबाइल सहायक आपके समय के अनुसार आपके घर पर आकर आपसे जरूरी दस्तावेजों और जानकारी को हासिल करेगा
  • इसके बाद दस्तावेजों को संबंधित विभाग में जमा कराया जाएगा।
  • आवेदन जमा करने के लिए आपसे 50 रुपए की फीस ली जाएगी।
  • शुल्क हो जाने के बाद आपके पते पर आवेदन पत्र को पोस्ट के माध्यम से भेज दिया जाएगा।

Delhi Doorstep Delivery Scheme FAQs

Delhi Doorstep Delivery Scheme को कब शुरू किया गया? दिल्ली डोरस्टेप डिलीवरी योजना को दिल्ली सरकार द्वारा आम जनता को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए 10 सितंबर 2018 को शुरू किया गया था। डोरस्टेप डिलीवरी योजना के अंतर्गत इतनी नई सेवाओं को जोड़ने की तैयारी की जा रही है? डोर स्टेप डिलीवरी योजना के अंतिम तीसरे चरण में 58 नई सेवाओं को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसमें से 29 सेवाएं परिवहन विभाग से संबंधित है। Delhi Doorstep Delivery Scheme के अंतर्गत ये सेवाएं कितने विभागों द्वारा प्रदान की जा रही है? Delhi Doorstep Delivery Scheme के अंतर्गत ये सेवाएं 14 विभागों द्वारा मुहैया कराई जा रही है। डोर स्टेप डिलीवरी योजना का टोल फ्री नंबर क्या है? Delhi Doorstep Delivery Scheme का टोल फ्री नंबर 1076 है। जिस पर कॉल कर विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं।