दिल्ली श्रमिक मित्र योजना 2024 – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभ

Delhi Shramik Mitra Yojana – सरकार द्वारा श्रमिकों का कल्याण करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं का सही ढंग से प्रचार प्रसार ना होने के कारण या किसी अन्य कारण वश श्रमिकों तक इन योजनाओं से संबंधित जानकारी नहीं पहुंच पाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली श्रमिक मित्र योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली के 6 लाख से अधिक दिल्ली निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों तक सरकार द्वारा आरंभ की गई योजनाओं का लाभ श्रमिक मित्र के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। आपको इस लेख के माध्यम से Delhi shramik Mitra Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे लाभ, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एवं पात्रता प्राप्त की जा सकती है।

Delhi Shramik Mitra Yojana 2024

दिल्ली सरकार द्वारा 8 नवंबर को दिल्ली श्रमिक मित्र योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली के श्रमिकों तक दिल्ली निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा आरंभ की गई सरकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक पहुंचाया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा 800 श्रमिक मित्रों की नियुक्ति की जाएगी। जो कि निर्माण श्रमिकों के घर तक जाकर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेंगे। श्रमिक मित्रों द्वारा श्रमिकों के लिए आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को प्रदान की जाएगी। जिससे कि वह इन सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई कि इस योजना के अंतर्गत 700 से 800 श्रमिक मित्रों की नियुक्ति की जाएगी जो कि जिला, विधानसभा और वार्ड कोऑर्डिनेटर के रूप में काम करेंगे।

Delhi

प्रत्येक वार्ड में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कम से कम तीन से चार श्रम मित्र उपलब्ध हो। श्रमिक मित्रों द्वारा ना केवल योजनाओं की जानकारी श्रमिकों तक पहुंचाई जाएगी बल्कि श्रमिकों का आवेदन करवाना और योजनाओं का लाभ प्राप्त होने तक श्रमिकों की सहायता करने का कार्य किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों का विकास हो सकेगा एवं ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा यह योजना श्रमिकों को जागरूक करने में भी कारगर साबित होगी।

दिल्ली मजदूर सहायता योजना

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना का उद्देश्य

Delhi Shramik Mitra Yojana का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के सभी निर्माण श्रमिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जिसके लिए सरकार द्वारा श्रमिक मित्रों की नियुक्ति की जाएगी। यह श्रमिक मित्र निर्माण श्रमिकों को योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। जिससे कि वह सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। श्रमिक मित्रों द्वारा न केवल योजनाओं से संबंधित जानकारी सभी श्रमिको तक पहुंचाई जाएगी बल्कि उनको आवेदन करने में भी सहायता प्रदान की जाएगी। श्रमिकों द्वारा योजना का लाभ प्राप्त होने तक श्रमिक मित्र उनकी सहायता करेंगे। यह योजना श्रमिकों के विकास करने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा श्रमिको तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं सकेगा। इस योजना के माध्यम से श्रमिक जागरूक भी होंगे एवं उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

दिल्ली में काम कर रहे निर्माण मज़दूरों की मदद के लिए @ArvindKejriwal सरकार ने श्रमिक मित्र योजना बनाई है. दिल्ली में निर्माण मज़दूरों को केजरीवाल जी द्वारा दिए जा रहे विभिन्न फ़ायदों के बारे में जानने के लिए यह विडीओ ज़रूर देखें – https://t.co/Z4ixbwKFMQ https://t.co/VHRq1tuJHQ — Manish Sisodia (@msisodia) November 9, 2021

e Shram Card Yojana

Details Of Delhi Shramik Mitra Yojana

योजना का नाम दिल्ली श्रमिक मित्र योजना
किसने आरंभ की दिल्ली सरकार
लाभार्थी दिल्ली के श्रमिक
उद्देश्य सभी श्रमिकों तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च की जाएगी
साल 2023
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन/ऑफलाइन

श्रमिक मित्र योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • दिल्ली सरकार द्वारा 8 नवंबर को Delhi Shramik Mitra Yojana का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से दिल्ली के श्रमिकों तक दिल्ली निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा आरंभ की गई सरकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक पहुंचाया जाएगा।
  • जिसके लिए सरकार द्वारा 800 श्रमिक मित्रों की नियुक्ति की जाएगी।
  • श्रमिक मित्रों निर्माण श्रमिकों के घर तक जाकर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेंगे।
  • श्रमिक मित्रों द्वारा श्रमिकों के लिए आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को प्रदान की जाएगी।
  • जिससे कि वह इन सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी के द्वारा भी यह जानकारी प्रदान की गई है कि इस योजना के अंतर्गत 700 से 800 श्रमिक मित्रों की नियुक्ति की जाएगी।
  • यह श्रमिक मित्र जिला, विधानसभा और वार्ड कोऑर्डिनेटर के रूप में काम करेंगे।
  • प्रत्येक वार्ड में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कम से कम 3 से 4 श्रमिक मित्र उपलब्ध हो।
  • श्रमिक मित्रों द्वारा न केवल योजनाओं की जानकारी श्रमिकों तक पहुंचाई जाएगी बल्कि श्रमिकों का आवेदन करवाने और योजनाओं का लाभ प्राप्त होने तक श्रमिकों की सहायता करने का कार्य किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से श्रमिकों का विकास हो सकेगा एवं ज्यादा से ज्यादा श्रमिको तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सकेगा।
  • यह योजना श्रमिकों को जागरूक करने में भी कारगर साबित होगी।

Delhi Labour Card Online

Delhi Shramik Mitra Yojana पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक दिल्ली का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

सरकार द्वारा अभी केवल दिल्ली श्रमिक मित्र योजना आरंभ करने की घोषणा की गई है। जल्द सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। जैसे ही सरकार इस योजना के अंतर्गत आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान करती है हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे। तो यदि आप दिल्ली श्रमिक मित्र योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।