DigiLocker क्या है ? डिजिटल लॉकर का उपयोग कैसे करें, डॉक्युमेंट्स अपलोड करें

DigiLocker Kya Hai – जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। लेकिन आज के समय में किसी भी दस्तावेज को सुरक्षित रखा जाना एक परेशानी भरा काम है। कई बार हम अपने दस्तावेजों को भूलवश खो देते हैं। तो ऐसे परेशानी और भी बढ़ जाती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए भारत सरकार द्वारा देश के सभी नागरिकों के लिए DigiLocker को लॉन्च किया गया है। डिजी लॉकर के माध्यम से आप अपनी दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकते हैंं जिसके लिए आपको अपने डॉक्यूमेंट को कहीं भी ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आप अपने जरूरी दस्तावेजों को डिजिटल लॉकर पर ऑनलाइन अपलोड कर सेव करके सुरक्षित रख सकते हैंं। अगर आप भी अपने दस्तावेजों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको डिजिटल लॉकर पर डिजिटल अकाउंट बनाना होगा।

DigiLocker

DigiLocker Kya Hai

डिजिटल लॉकर या Digi Locker एक वर्चुअल लॉकर होता है। जिसमें आप अपने जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकते हैंं। जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड इत्यादि दस्तावेजों को अपलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं। भारत सरकार द्वारा Digilocker भारतीय नागरिकों को प्रदान की गई एक ऐसी सर्विसेज है जिसमें कोई भी नागरिक अपने दस्तावेजों को अपलोड करके सुरक्षित रख सकता है। डिजी लॉकर पर दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना आवश्यक है। आधार कार्ड के बिना आप डिजिलॉकर का उपयोग नहीं कर सकते हैंं। Digi Locker का उपयोग करना बहुत ही आसान और सुरक्षित है। डिजी लॉकर पर आप अपने जरूरी दस्तावेजों को आवश्यकता पड़ने पर डाउनलोड भी कर सकते हैंं और किसी दूसरे के साथ शेयर भी आसानी से कर सकते हैंं। इस सर्विस का उपयोग आप निशुल्क कर सकते हैंं। इसके लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।

CIBIL Score चेक करें ऑनलाइन फ्री

डिजिटल लॉकर के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम DigiLocker Kya Hai
संबंधित मंत्रालय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय
लॉन्च किया गया भारत सरकार द्वारा
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य देश के नागरिकों को दस्तावेजों को सुरक्षित रखने साझा करना और सत्यापन हेतु डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना
लाभ आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन सुरक्षित रख सके और जरूरत पड़ने पर उपयोग कर सकें
डिजिलॉकर आधिकारिक वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/
DigiLocker

पेट्रोल पंप कैसे खोले

DigiLocker के लाभ

  • डिजी लॉकर पर दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको अपने दस्तावेजों को इधर-उधर करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • आप कभी भी अपने दस्तावेजों को Digi Locker की सहायता से शेयर और डाउनलोड कर सकते हैंं।
  • Digi Locker एक प्रकार का लॉकर है जो आपके कीमती दस्तावेजों को सुरक्षित रखेगा।
  • डिजिलॉकर फ्री सेवा है इसके लिए आपको कोई भी पैसा खर्च नहीं करना होगा।
  • इस सर्विस के माध्यम से आप के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • डिजिलॉकर का उपयोग कहीं भी कभी भी आसानी से कर सकते हैं।

Digital Locker Account कैसे बनाएं?

अगर आप भी अपने दस्तावेजों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आप डिजिलॉकर में अपना अकाउंट आसानी से बना सकते हैंं। Digilocker पर अकाउंट बनाने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसके माध्यम से आप आसानी से अकाउंट बना सकेंगे।

  • सबसे पहले आपको DigiLocker की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
"
  • होम पेज पर आपको Sign Up का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
"
  • इस पेज अब आपको अपना अकाउंट बनाने के लिए पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। जैसे
  • अपना नाम (आधार कार्ड के अनुसार),
  • जन्मतिथि (आधार के अनुसार),
  • लिंग,
  • मोबाइल नंबर,
  • 6 अंकों का OTP,
  • ईमेल आईडी,
  • आधार संख्या आदि दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिससे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपसे कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसका उत्तर आपको देना होगा और आपका अकाउंट बन जाएगा।
  • अब आप आसानी से अपने डिजिलॉकर अकाउंट पर Sign in कर अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर सकते हैंं और उन्हें सुरक्षित रख सकते हैंं।

DigiLocker Login कैसे करें?

अगर आपने डिजिलॉकर पर अपना अकाउंट बना लिया है तो उसके बाद आपको लॉगिन करना होगा। तभी आप अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर सकेंगे। लॉगिन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले आपको डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन करने के लिए Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप साइनइन पर क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर पूछी गई जानकारी जैसे आधार/मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको साइन अप करते हुए प्राप्त 6 अंको ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप डिजिलॉकर वेबसाइट पर लॉगिन हो जाएंगे।

Digital Locker पर ऑनलाइन दस्तावेज कैसे अपलोड करें?

  • अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए सबसे पहले आपको डिजिलॉकर की अधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपको पर्सनल अकाउंट में दो ऑप्शन मिलेंगे।
  • पहले ऑप्शन में आपको सरकारी एजेंसी द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र, उनके URL लिंक, उनके जारी होने की तारीख और शेयर करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • दूसरे ऑप्शन में आपको जो सर्टिफिकेट अपलोड करना चाहते हैं। उसके लिए अपलोड डॉक्यूमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अब आप जिस भी दस्तावेज को अपलोड करना चाहते हैं। उसे अपने मीडिया से सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपको My Document के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको कुछ मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको Upload के ऑप्शन पर क्लिक करना।
  • इस प्रकार आप अपने सारे डॉक्यूमेंट डिजिटल लॉकर में सुरक्षित तरीके से अपलोड कर सकते हैंं।