E Pramaan Portal

E Pramaan Portal – भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों की सरकारी योजना और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए E Pramaan Portal को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सिर्फ एक ही पोर्टल के माध्यम से आप सरकार की तरफ से आने वाली सभी योजना और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ई प्रमाण पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से E Pramaan Portal से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप ई प्रमाण पोर्टल पर पंजीकरण कर घर बैठे इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सके। तो आइए विस्तार से जानते हैं ई प्रमाण पोर्टल के बारे में।

E

ई प्रमाण पोर्टल क्या है

E Pramaan Portal को भारत सरकार सरकार द्वारा बनाया गया एक ऐसा पोर्टल है। जिसके अंदर सभी राज्यों के सरकारी सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से भारत के नागरिक न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं साथ ही आवेदन भी कर सकते हैंं। पहले अलग-अलग वेबसाइट के अंदर जाकर सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त करनी पड़ती लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि इन सबको एक ही वेबसाइट में दर्ज कर दिया गया है। ई प्रमाण पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए रजिस्टर कर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आप एक ही पोर्टल पर भारत के सभी राज्यों की सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैंं।

आपके आधार कार्ड पर कितने सिम एक्टिव है, चेक करें

चोरी या खोया हुआ फोन ढूंढें

मेरी पहचान पोर्टल

Jeevan Praman Patra

E Pramaan Portal 2024 के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम E Pramaan Portal
शुरू किया गया भारत सरकार द्वारा
संबंधित मंत्रालय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य सभी सरकारी सेवाओं सहित योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना
श्रेणी केंद्र सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://epramaan.gov.in/#

ई प्रमाण पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • ई प्रमाण पोर्टल एक मानक आधारित नेशनल सिंगल साइन ऑन (SSO) प्लेटफॉर्म है। जो विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंचने में सहायता करता है।
  • E Pramaan Portal के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे।
  • इस पोर्टल पर आप घर बैठे सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।
  • E Pramaan Portal का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको रजिस्टर करना होगा।
  • इसके बाद आप एक ही पोर्टल पर सरकार की तरफ से आने वाली सभी योजनाओं की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।
  • अलग-अलग सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अलग-अलग वेबसाइट पर नहीं जाना पड़ेगा।
  • ऑनलाइन सेवा उपलब्ध होने से आपके पैसों की बचत होगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से न सिर्फ जानकारी मिलेगी बल्कि योजनाओं में आवेदन की सुविधा भी प्राप्त होगी।

E Pramaan Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप ई प्रमाण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपना कर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको e Pramaan Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
ई
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको User Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
ई
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जैसे आपका नाम, यूजर नेम, पासवर्ड, लिंग, जन्मतिथि आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज पर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा जिसके माध्यम से आप पोर्टल पर लॉगिन करके सभी सरकारी सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।

ई प्रमाण पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको E Pramaan Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
E
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको User के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
E
  • अब आप इस पेज पर यूजरनेम, मोबाइल नंबर और अन्य के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैंं।
  • इसके बाद आपको User Name और Password दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार E Pramaan Portal पर लॉगिन कर सकते हैं।

FAQs

E Pramaan Portal क्या है? ई प्रमाण पोर्टल एक मानक आधारित नेशनल सिंगल साइन ऑन प्लेटफॉर्म है जो विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंचने में सहायता करता है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी घर बैठे प्राप्त की जा सकती है। E Pramaan Portal को किसने लांच किया? ई प्रमाण पोर्टल को भारत सरकार इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है। E Pramaan Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? ई प्रमाण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://epramaan.gov.in/# है।