E Shram Card Update Online

E Shram Card Update/ Correction – देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को केंद्र सरकार द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से e-Shram योजना के अंतर्गत ई श्रम कार्ड धारकों को समय-समय पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा अन्य प्रकार की कई सारी योजनाओं का लाभ भी ई श्रम कार्ड धारकों को दिया जाता है। E Shram Card के माध्यम से श्रमिकों को बीमा कवर भी प्रदान किया जाता है। श्रम कार्ड में दर्ज संख्या एक जीवन भर मान्य संख्या है जिसे श्रमिकों को एक बार बनाने के बाद पूरे जीवन काल में कभी बदलना नहीं पड़ता है। ई श्रम कार्ड बनवाने के हर 1 साल बाद E Shram की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसको अपडेट करना होता है। हर 1 वर्ष बाद E Shram Card Update करना अनिवार्य है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ई श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

E

E Shram Card Update 2024

भारत सरकार द्वारा देश के असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों के लिए E Shram Yojana को शुरू किया गया है जिसमें श्रमिकों को श्रम कार्ड बना करके उनका डेटाबेस एकत्रित किया जाता है। श्रमिकों का ई श्रम कार्ड उनके जीवन भर के लिए मान्य होता है। भारत सरकार द्वारा ई श्रम योजना के तहत अनेक प्रकार के सांप का जो रोजगार से संबंधित योजनाओं का लाभ e Shram Card धारकों को दिया जाता है। लेकिन ई श्रम कार्ड के माध्यम से इन योजनाओ का लाभ लेने के लिए राष्ट्रीय डेटाबेस के आधार पर ई श्रम कार्ड को हर वर्ष अपडेट करना होता है।

हर वर्ष e-Shram Card Update करने के लिए मजदूरों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ता है। ई श्रम की अधिकारिक वेबसाइट पर पर जाकर ई श्रम कार्ड को आसानी से अपडेट कराया जा सकता है। यदि आप E-Shram Card अपडेट नहीं कराते हैं तो आपको ई श्रम कार्ड से मिलने वाली योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।

E Shram Card Download

ई श्रम कार्ड अपडेट से जुड़ी जानकारी

आर्टिकल का नाम E Shram Card Update
योजना का नाम E Shram Yojana
विभाग श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार
लाभार्थी देश के असंगठित श्रमिक
उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना
अपडेट करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/
साल 2024

E Shram Card Payment Status Check

e Shram Card Update/ Correction करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय e-Shram की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
e
  • होम पेज पर आपको Register के नीचे Already Registered? Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
e
  • अब आपको इस पेज पर UAN नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिससे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर Valid के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर Profile Update और Download UAN Card के दो ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से आपको Profile Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको नए पेज पर 6 ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से आपको Address Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपका श्रम कार्ड खुल जाएगा जिसमें आपको अपना वर्तमान पता अपडेट करना होगा।
  • अंत में आपको Save के ऑप्शन पर क्लिक कर ई श्रम कार्ड अपडेट कर दोबारा ई श्रम कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैंं।
  • इस प्रकार आपकी ई श्रम कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

E Shram Card Balance Check

सीएससी से ई श्रम कार्ड अपडेट कैसे कराएं?

  • सीएससी के माध्यम से ई श्रम कार्ड अपडेट कराने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होगा।
  • आपको अपने साथ अपने दस्तावेजों को सीएससी सेंटर ले जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने ई श्रम कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर और जन्म दिनांक की जानकारी सीएससी सेंटर संचालक को देनी होगी।
  • सीएससी संचालक द्वारा आपका ई श्रम कार्ड अपडेट किया जाएगा।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिससे आपको संचालक बताना होगा।
  • इसके बाद आप अपने ई श्रम कार्ड में जो भी जानकारी अपडेट करना चाहते है उसकी जानकारी देकर अपने ई श्रम कार्ड को सीएससी सेंटर से अपडेट करा सकते हैंं।
  • इस प्रकार आप सीएससी सेंटर के माध्यम से अपना ई श्रम कार्ड अपडेट करा सकते हैंं।