Free Dish TV Yojana 2024 – फ्री डिश टीवी योजना के लिए आवेदन कैसे करें

Free Dish TV Yojana – केंद्र सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए मनोरंजन संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु फ्री डिश टीवी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों को सूचना और मनोरंजन की सुविधा निशुल्क प्राप्त हो सकेगी। सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों के नागरिकों के घरों में फ्री डिश टीवी लगवाये जाएंगे। जिसके लिए उन्हें किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना होगा। दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में सुधार करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से न केवल मनोरंजन की सुविधा प्राप्त होगी बल्कि सूचना भी मिल सकेगी। जिससे लोगों में जागरूकता पैदा होगी। इस योजना का दूसरा नाम BIND Scheme भी है अगर आप भी Free Dish TV Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Free DTH Scheme से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Free

Free Dish TV Yojana 2024

Free Dish TV Yojana के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी प्रदान की गई। फ्री डिश टीवी योजना के माध्यम से देश के नागरिकों को 2026 तक फ्री डिश टीवी योजना का लाभ दिया जाएगा। जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा एडवांस तकनीक, एडवांस और मॉडर्न स्टूडियो बनाए जाएंगे। फ्री डिश टीवी योजना के माध्यम से 8 लाख घरों में निशुल्क डिश टीवी लगाई जाएगी। इस योजना के माध्यम से देश के सीमावर्ती और जनजाति, नक्सली इलाकों में विशेष तौर पर निशुल्क डिश टीवी का लाभ दिया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा Free DTH Scheme का कार्यान्वयन करने के लिए 2539 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है। दूरदर्शन और रेडियो की स्थिति में सुधार लाने के लिए इस योजनाओं को संचालित किया जाएगा। फ्री डिश टीवी योजना के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा 80 फीसदी से अधिक जनसंख्या तक रेडियो और डीडी चैनल की आवाज पहुंचाना है। बिना किसी खर्च के सभी नागरिक अपनी पसंद का चैनल देख सकेंगे जो कि इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध किए गए होगे।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin

फ्री डिश टीवी योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Free Dish TV Yojana
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य मुफ्त मनोरंजन की सुविधा प्रदान करना
डिश टीवी की सुविधा 8 लाख घरों में
श्रेणी केंद्र सरकार योजना
खर्च किए जाएंगे 2539 करोड़ रुपए

Free DTH Scheme का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा फ्री डिश टीवी योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य देश के सभी नागरिकों को फ्री में सेटअप बॉक्स उपलब्ध कराना है। ताकि देश के जितने भी दूरदराज और सीमावर्ती इलाके हैं उन सभी इलाकों में डीटीएच की सुविधा प्रदान कर नागरिकों को वर्तमान समय की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। भारत सरकार द्वारा 8 लाख घरों में फ्री डिश टीवी लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। AIR FM भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार ट्रांसमीटर के कवरेज को 59% से बढ़ाकर 66% कर दिया जाएगा। आबादी के हिसाब से ट्रांसमीटर के कवरेज को 68% से बढ़ाकर 80% कर दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों को दूरदर्शन के सभी चैनल निशुल्क देखने को मिल सके। इसके अलावा अन्य चैनल का लाभ भी मिलेगा। फ्री डिश टीवी योजना के माध्यम से देश के सभी नागरिकों को शिक्षा सूचना और मनोरंजन के क्षेत्र में आसानी से जानकारी प्राप्त हो सकेगी। मनोरंजन की सुविधा प्राप्त करने के लिए नागरिकों को कोई भी पैसा खर्च नहीं करना होगा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान

PM Free Dish TV Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा भारत के नागरिकों के लिए शिक्षा सूचना के क्षेत्र में लाभ प्रदान करने हेतु फ्री डिश टीवी योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों को मुफ्त में सेटअप बॉक्स प्रदान किए जाएंगे।
  • फ्री डिश टीवी योजना के माध्यम से 8 लाख घरों में निशुल्क डिश टीवी लगाई जाएगी।
  • देश के नागरिक बिना किसी खर्च किए अपने सभी पसंदीदा चैनल को फ्री डिश टीवी पर देख सकेंगे।
  • इस योजना के माध्यम से DD पर दिखने वाले शो की क्वालिटी और बेहतर की जाएगी।
  • भारत के सुदूर, सीमावर्ती और जनजातीय, नक्सली इलाकों में सरकार द्वारा फ्री डिश लगवाए जाएंगे।
  • डायरेक्ट टू होम यानी DTH का विस्तार किया जाएगा।
  • फ्री डिश टीवी योजना के माध्यम से 80 फ़ीसदी से अधिक लोगों तक रेडियो की आवाज और डीडी के चैनल पहुंचाए जा सकेंगी।
  • दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो में इस योजना के माध्यम से बदलाव नजर आएंगे।
  • डिश टीवी योजना के लिए सरकार द्वारा एडवांस तकनीक एडवांस और मॉडर्न स्टूडियो को तैयार किया जाएगा। जिससे हाई डेफिनेशन ब्रॉडकास्टिंग की जा सकेगी।
  • AIR FM भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार ट्रांसमीटर के कवरेज को 59% से बढ़ाकर 66% कर दिया जाएगा।
  • आबादी के हिसाब से ट्रांसमीटर के कवरेज को 68% से बढ़ाकर 80% कर दिया जाएगा।
  • केंद्र सरकार द्वारा फ्री डिश टीवी योजना को 2026 तक का रूप से संचालित किया जाएगा।
  • गरीब और जरूरतमंद लोगों को मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फ्री डिश टीवी योजना संचालित की जा रही है।
  • ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में भी इस योजना के माध्यम से सुधार किया जाएगा।
  • Free Dish TV Yojana के तहत 36 चैनल मुफ्त में देख सकेंगे।

फ्री डिश टीवी योजना के लिए पात्रता

  • Free Dish TV Yojana के लिए आवेदक को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • देश के सभी नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं।
  • फ्री डिश टीवी योजना के लिए आवेदक को कोई भी पैसा खर्च नहीं करना होगा।
  • Free Dish TV Scheme का लाभ 2026 तक मिलेगा।

Free Dish TV Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

Gati Shakti Sanchar Portal

फ्री डिश टीवी योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको फ्री डिश टीवी योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको फ्री डिश आवेदन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे आपका नाम, पता, ग्राम, जिला, तहसील, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप फ्री डिश टीवी योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे।