गैप सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं, पूरी जानकारी। Gap Certificate Online Apply

Gap Certificate – जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कई बार हमें विभिन्न कारणों से अपनी पढ़ाई के बीच में गैप लेना पड़ जाता है। जिसके बाद अपनी पढ़ाई को दोबारा आरंभ करने के लिए Gap Certificate की आवश्यकता होती है। अगर आप अपनी पढ़ाई को आरंभ करने के लिए किसी कॉलेज या संस्थान में प्रवेश लेते हैं तो आपको उसके लिए पहले अपना गैप सर्टिफिकेट दिखाना होता है। गैप सर्टिफिकेट में आपकी पढ़ाई को बीच में छोड़ने का कारण दिया गया होता है। अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ने का क्या कारण था इसे बताने के लिए आपको गैप सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है। अगर आप भी अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ चुके हैं। और अब अपनी पढ़ाई को जारी करना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको गैप सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Gap Certificate से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Gap

Gap Certificate क्या है?

गैप सर्टिफिकेट आपका एक प्रमाण होता है। जिसमें आपने अपनी एजुकेशन में जो गेप लिया है। उसमें क्या किया उसका कारण दर्ज होता है। Gap Certificate एक तरह का non-judicial स्टैंप पेपर स्वयं का लिखा हुआ एक स्टेटमेंट होता है। जिसमें आपको यह बताना होता है कि आपने जो अपनी शिक्षा में गैप लिया है। उसका क्या कारण है यदि किसी आर्थिक समस्या के कारण आपने अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ा है या कहीं जॉब या दोबारा एडमिशन लेने के लिए आपने ईयर गैप लिया है। तो आपको गैप ईयर सर्टिफिकेट बनवाना पड़ता है। गैप सर्टिफिकेट की सहायता से आप अपनी पढ़ाई को फिर से जारी रख सकते हैंं। Gap Certificate आप किसी वकील या किसी रजिस्ट्रार से बनवा सकते हैंं। चाहे तो आप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी गैप सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते हैंं।

उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र

गैप सर्टिफिकेट बनवाने के कारण

Gap Certificate बनवाने के विभिन्न कारण हो सकते हैंं। कुछ कारणों का विवरण निम्न प्रकार है।

  • आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा में गैप लेना पड़ जाता है।
  • कभी-कभी फैमिली इमरजेंसी होने के कारण भी पढ़ाई को बीच में छोड़ना पड़ जाता है।
  • कुछ मां-बाप जल्दी शादी कर देते हैं। जिसके कारण शादी भी पढ़ाई को छोड़ने का एक बड़ा गैप हो सकता है।
  • Job मिलने के बाद भी एजुकेशन पूरी नहीं हो पाती जिसके कारण एजुकेशन में गैप हो जाता है।
  • कई बार देखा जाता है कि मेडिकल या हेल्थ इमरजेंसी के कारण भी पढ़ाई में गैप हो जाता है।
  • कुछ लोग पढ़ाई पूरी होने से पहले ही अपना व्यापार शुरू कर लेते है। जो बीच में पढ़ाई छोड़ने की बड़ी वजह होती है।

12वीं के बाद Gap Certificate कैसे बनाएं?

यदि आपने अपनी बारहवीं कक्षा के बाद 1 या 2 साल का गैप लिया है तो उसके बाद आप कोई कोर्स करना चाहते हैं तो आपको कॉलेज के एडमिशन के समय गैप सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ सकती है ऐसे में जब आप किसी कॉलेज या किसी भी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको ग्रुप का रीजन देना होगा। कि आखिरकार आपने क्यों पढ़ाई को बीच में छोड़ा। गैप सर्टिफिकेट के लिए आप किसी भी वकील से 100 या 200 रुपए में गैप ईयर के लिए स्टाम्प पेपर बनवा सकते हैंं। और उस स्टाम्प पेपर पर का कारण दर्ज करा सकते हैंं। गैप सर्टिफिकेट बनवाते समय आपको सभी एजुकेशन दस्तावेज भी देने पड़ते हैं ताकि एडमिशन देने वाली अथॉरिटी जान सके कि आपने जो भी जानकारी दी है वह सही है। जिसके बाद आपको कॉलेज में एडमिशन के समय गैप सर्टिफिकेट जमा करना होता है। गैप सर्टिफिकेट के माध्यम से आपको आसानी से एडमिशन मिल जाएगा।

गैप सर्टिफिकेट के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मार्कशीट
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • डिग्री का प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र

National Scholarship Portal

ऑफलाइन गैप सर्टिफिकेट कैसे बनाएं?

अगर आपके सर्टिफिकेट बनाना चाहते हैं तो आपको उसके लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से गैप सर्टिफिकेट बनवा सकते हैंं। ऑफलाइन गैप सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको 50 से 100 रुपए के स्टाम्प पेपर की जरूरत होगी। आप चाहे तो गैप सर्टिफिकेट के लिए 10 रुपए के स्टाम्प पेपर को भी ले सकते हैंं। आप ऑफलाइन सार्टिफिकेट वकील से बनवा सकते हैंं। गैप सर्टिफिकेट के लिए आपको स्टाम्प पेपर पर किसी टाइप राइटर से टाइपिंग करवानी होगी। आपको स्टाम्प पेपर पर गैप का क्या कारण रहा है। उसका उचित कारण दर्ज करवाना होगा। स्टाम्प पेपर पर टाइप कराने के बाद आपको वकील द्वारा टिकट और उसकी मोहर लगवानी होगी। यानी आपको स्टाम्प पेपर पर नोटरी करा लेनी है। जिसके लिए आपको 50 से 100 रुपए वकील को देने पड़ सकते हैंं। इसके बाद आपका ऑफलाइन तरीके से Gap Certificate बन जाएगा।

Online Gap Certificate कैसे बनाए?

  • ऑनलाइन बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर की सहायता से https://www.edrafter.in/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको गैप सर्टिफिकेट का फॉर्म दिखाई देगा।
Online
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गई जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी। जैसे कि
  • आपको अपने राज्य का चुनाव,
  • पिता का नाम,
  • पता,
  • शिक्षा का विवरण,
  • पास होने की तिथि,
  • अन्य जानकारी,
  • स्टाम्प पेपर की कीमत आदि
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको फॉर्म में नीचे दिए गए Add to Cart के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी ऑनलाइन पेमेंट हो जाएगी।
  • इसके बाद आपकी गैप सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • गैप सर्टिफिकेट बनने के बाद आपके पते पर आपको भेज दिया जाएगा।