झारखंड जमीन का खतियान कैसे निकाले ? Jharkhand Jamin Ka Khatiyan 2024

Jharkhand Jamin Ka Khatiyan – जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जमीन से जुड़ी किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमें तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब सरकार द्वारा सभी राज्य के नागरिकों को उनकी जमीन से जुड़ी जानकारी प्रदान करने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गई है। इसी प्रकार झारखंड सरकार द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा झारखंड जमीन का खसरा, मौजा, हल्का, अंचल, खतियान आदि की जानकारी घर बैठे प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक घर बैठे अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैंं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से झारखंड जमीन का खतियान से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप झारखंड के निवासी हैं और अपनी जमीन का खतियान चेक करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Jharkhand

Jharkhand Jamin Ka Khatiyan 2024

खतियान शब्द खतौनी शब्द से मिलकर बना है। इस कागजात पर अर्थात खतियान में जमीन मालिक का नाम, पिता का नाम, मौजा का नाम, थाना नंबर, अंचल का नाम, जिला का नाम, राज्य का नाम, खाता नंबर, प्लॉट नंबर, जमीन का दखल और दखल का स्वरूप, जमाबंदी नंबर आदि जानकारी उपलब्ध होती हैउसे जमीन का खतियान कहते हैं। प्रत्येक नागरिक की जमीन,प्लाट का क्षेत्रफल एकड़, डेसीमल और हेक्टेयर की जो भी जानकारी होती है वह खतियान पर उपलब्ध होती है। यानी जिस जमीन की सारी जानकारी किसी कागजात पर उपलब्ध हो तो उस कागजात को जमीन का खतियान कहते है। झारखंड जमीन का खतियान ऑनलाइन घर बैठे आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से चेक कर सकते हैंं। जिसके लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना

झारखंड जमीन का खतियान की पूरी जानकारी

आर्टिकल का नाम Jharkhand Jamin Ka Khatiyan
संबंधित विभाग राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग
लाभार्थी झारखंड के निवासी
उद्देश्य जमीन के खतियान की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
राज्य झारखंड
साल 2024
हेल्पलाइन नंबर 065 12401716
अधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/

Jharkhand Jamin Ka Khatiyan कितने तरीके से देख सकते हैंं?

झारखंड खतियान को 4 विकल्पों के माध्यम से देख सकते हैंं।

  • मौजा के संपूर्ण खातों को नाम अनुसार
  • खाता संख्या के माध्यम से
  • खाता धारी के नाम की सहायता से
  • मौजा के संपूर्ण खातों को खसरा संख्या के अनुसार

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट

राजस्व एवं भूमि सुधार झारखंड पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

झारखंड सरकार द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार पोर्टल पर राज्य के नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गई है जो कि निम्न प्रकार है।

  • सभी आम नागरिकों का भूमि रिकॉर्ड, खसरा और खाता संख्या का विवरण देखना
  • भूमि कर का ऑनलाइन भुगतान करना
  • खतियान या भू अभिलेख नकल निकालना
  • अपना खाता विवरण देखना
  • जमीन से जुड़ी किसी समस्या की शिकायत करना
  • जमीन का ऑनलाइन म्यूटेशन करना
  • झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2 में मौजूद भूमि मालिकों की जानकारी प्राप्त करना

झारखंड जमीन खतियान उपलब्ध जिलों की सूची 2024

कोडरमा (Koderma) खूंटी (Khunti)
जामताड़ा (Jamtara) हजारीबाग (Hazaribagh)
गुमला (Gumla) गोड्डा (Godda)
गिरिडीह (Giridih) गढ़वा (Garhwa)
दुमका पूर्व (Dumka) धनबाद (Dhanbad)
देवघर (Deoghar) चतरा (Chatra)
बोकारो (Bokaro) डब्लू सिंह भूम (West Singhbhum)
सिंहभूम (Singhbhum) सिमडेगा (Simdega)
सरायकेला (Saraikella) साहिबगंज (Sahibganj)
रांची (Ranchi) रामगढ़ (Ramgarh)
पलामू (Palamau) पाकुड़ (Pakur)
लोहरदगा (Lohardaga) लातेहार (Latehar)

भु नक्शा झारखण्ड

Jharkhand Jamin Ka Khatiyan ऑनलाइन कैसे निकाले?

  • सबसे पहले आपको झारखंड राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Jharkhand
  • होम पेज पर आपको खाता एवं रजिस्टर देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
Jharkhand
  • इस पेज पर आपको अपना खतियान चुनना होगा।
  • अब इसके बाद आपको अपना जिला, अंचल नाम, हल्का नाम, मैजा नाम, खाता नंबर, किस्म जमीन आदि का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको खतियान के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप खतियान पर क्लिक करके आपके सामने आपकी जमीन की पूरी जानकारी एवं जमीन का खतियान आपके सामने आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से झारखंड जमीन का खतियान ऑनलाइन देख सकते हैंं।

झारखंड जमीन से जुड़े आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको झारखंड राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने झारखंड जिले का नक्शा आ जाएगा।
झारखंड
  • अब आपको जिस भी जिले की जमीन के आवेदन की स्थिति चेक करना चाहते है उस जिले के नाम पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने ब्लॉक का नक्शा आ जाएगा जिसमें आपको अपने क्षेत्र के ब्लॉक का चयन करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने म्यूटेशन आवेदन की स्थिति का पेज खुल जाएगा।
झारखंड
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। जैसे जिला, अंचल और वर्ष का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको केस नंबर की जानकारी दर्ज कर Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने जमीन के आवेदन से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से झारखंड जमीन आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैंं।