हरियाणा ई समीक्षा पोर्टल – लॉगइन करें at esamiksha.gov.in, लाभ देखें

Haryana e-Samiksha Portal – देश के विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजना के साथ कई प्रकार के पोर्टल भी लॉन्च किए जाते रहते है। ताकि इन सभी पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को सही जानकारी प्राप्त हो सके। इसी प्रकार हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा ई समीक्षा पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के विशिष्ट कार्यों को निर्धारित समय पर करने तथा उन कार्यों की प्रगति के बारे में किसी भी समय कोई भी नागरिक आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Haryana e-Samiksha पोर्टल क्या है? हरियाणा ई समीक्षा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें? और कैसे इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं? आदि से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Haryana

Haryana e-Samiksha Portal

हरियाणा ई समीक्षा पोर्टल को हरियाणा सरकार द्वारा प्रशासनिक प्रक्रियाओं में जवाबदेही और पारदर्शिता लाने के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रशासनिक सचिव और विभागों के प्रमुखों को उनकी बैठक और प्रस्तुतियों के दौरान किए गए निर्णय पर की गई अनुवर्ती कार्यवाही की निगरानी कर सकते हैंं। और आम जनता प्रशासनिक सचिव और विभागों द्वारा किए गए निर्णय की जानकारी Haryana e-Samiksha पोर्टल के माध्यम से किसी भी समय प्राप्त कर सकती है। e-Samiksha ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रोग्राम है। जिसके माध्यम से किसी भी विभाग और प्रशासनिक कार्यों के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है। यदि किसी अधिकारी की तरफ से कोई फाइल क्लियर किए जाने में देरी हो रही है तो ऐसी स्थिति में सरकार सीधे दखल दे सकती है।

हरियाणा ई समीक्षा पोर्टल आम जनता को बैठक की तारीख, फाइल नंबर, बैठक के अध्यक्ष, बैठक विवरण, बैठक के मिनट्स जैसे अन्य दस्तावेजों पर भी अपडेट प्रदान करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से विभाग में कार्य करने वाले कर्मचारियों का कार्य के प्रति उत्साह बढ़ा है और जवाबदेही और पारदर्शिता में भी वृद्धि हुई है।

Haryana Saral Portal

हरियाणा ई समीक्षा पोर्टल के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम Haryana e-Samiksha Portal
शुरू किया गया हरियाणा सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य बैठक और परिस्थितियों के दौरान किए गए निर्णय की निगरानी और ट्रैकिंग करना
राज्य हरियाणा
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://esamiksha.gov.in/haryana/

Haryana e-Samiksha पोर्टल पर शुरू होगी नई सुविधा

हरियाणा सरकार Haryana e Samiksha पोर्टल पर एक नई सुविधा शुरू करेगी। जिससे प्रशासनिक सचिव और विभाग अध्यक्ष अपनी बैठक और प्रस्तुतियों के दौरान किए गए निर्णयों पर की गई फॉलोअप एक्शन की निगरानी कर सके। और आम जनता किए गए निर्णय पर अपनी समीक्षा कर सके। मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा ई समीक्षा पोर्टल एक रियल टाइम ऑनलाइन सिस्टम है। जिसे हरियाणा सरकार द्वारा प्रशासनिक सचिवों और विभागों के प्रमुखों द्वारा प्रस्तुतियों के दौरान किए गए निर्णयों पर ‘फॉलोअप एक्शंस’ की निगरानी करने हेतु डिजाइन किया गया है। इसके अलावा यदि आवश्यक हो तो सिस्टम को अन्य मीटिंग से फॉलोअप एक्शंस की समीक्षा करने के लिए भी कॉन्फ़िगर किया जा सकता है। और मुख्य सचिव ने बताया कि कॉन्फ़िगर की यह नई सुविधा प्रशासनिक सचिवों और विभागों के प्रमुखों द्वारा बैठक और परिस्थितियों के दौरान किए गए महत्वपूर्ण निर्णय की निगरानी और ट्रैकिंग को बढ़ाएगा। जिससे आम जनता को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जवाबदेही को बढ़ाया जा सकेगा और ऑनलाइन कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम

हरियाणा ई समीक्षा पोर्टल से लाभ

  • फॉलो अप एक्शन की निगरानी
  • समीक्षा करने के लिए कॉन्फ़िगर
  • कर्मचारियों की कार्य क्षमता में वृद्धि
  • कार्य में पारदर्शिता
  • फाइल नंबर, बैठक की तारीख, बैठक के अध्यक्ष,
  • बैठक विवरण, बैठक के मिनट्स अपडेट
  • दस्तावेजों पर अपडेट
  • ऑनलाइन जमा करने से लेकर अनुपालन तक कार्य
  • बिंदु प्रस्तावों, मुद्दों, परियोजनाओं, योजनाओं और लक्ष्यों की स्वचालित ट्रैकिंग की सुविधा
  • कर्मचारियों में आपस में कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होगा
  • प्रोजेक्ट से संबंधित बिना किसी अवरोध के आगे बढ़ती रहेगी
  • किसी भी सरकारी कार्य के रुकने या फाइल रोकने पर उससे संबंधित अधिकारी को जवाब देना होगा।

Haryana- e Samiksha पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • हरियाणा e-Samiksha पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा ई समीक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Register का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म हो जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से Haryana e Samiksha पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।

हरियाणा ई समीक्षा पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Haryana e Samiksha पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर ही आपको लॉगिन पेज दिखाई देगा।
Haryana-
  • आपको लॉगइन पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे Login ID, Password और Captcha Code आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आप हरियाणा e-Samiksha पोर्टल लॉगिन हो जाएंगे।
  • इस प्रकार आप हरियाणा e-samiksha पोर्टल पर लॉगिन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैंं।

पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया

  • पासवर्ड रिसेट करने के लिए सबसे पहले आपको Haryana e Samiksha पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
हरियाणा
  • होम पेज पर आपको Login सेक्शन दिखाई देगा। जिसके नीचे Forgotten your password के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
हरियाणा
  • अब आपको इस पेज पर Login ID, Registered Email ID और Captcha Code दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपना पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं।