हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट चेक करें 2024। Haryana Old Age Pension List

Haryana Old Age Pension List – हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन नागरिकों को हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजनाके माध्यम से हर महीने पेंशन राशि दी जाती है। वृद्धावस्था पेंशन के तहत 60 वर्ष की आयु की महिला एवं पुरुष दोनों को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना का लक्ष्य वृद्धावस्था के दौरान सभी वृद्धों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि वह अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कर सके। हरियाणा सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को बेहतर बनाने एवं आसान बनाने हेतु पोर्टल को लॉन्च किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से पेंशन सभी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैंं। अगर आपने भी हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया था तो आप अपना नाम हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट 2023 में चेक कर सकते हैंं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Haryana Old Age Pension List से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Haryana

Haryana Old Age Pension List 2024

सरकार द्वारा राज्य के वृद्ध नागरिक जो वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं उन लोगों के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी बिना किसी परेशानी के घर बैठे ऑनलाइन लाभार्थी सूची को चेक कर सकते हैंं साथ ही पेंशन से जुड़ी अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैंं। हरियाणा सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत हर महीने 2250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि पेंशन के रूप में दी जाती है यह पेंशन राशि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वृद्धाजन को प्रदान की जाती है इस योजना का लाभ महिलाओं एवं पुरुष दोनों को दिया जा रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना लिस्ट 2024 जारी कर दी गई है। जिन लोगों ने बुढ़ापा पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन किया था अब वह अपना नाम हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट में घर बैठे मोबाइल फोन के माध्यम से सामाजिक कल्याण विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते हैंं।

हरियाणा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना

हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना लिस्ट 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Haryana Old Age Pension List
विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
राज्य हरियाणा
लाभार्थी सभी वृद्धावस्था पेंशन के लाभ पात्र
उद्देश्य सभी वृद्धावस्था पेंशनर्स को ऑनलाइन पेंशन सूची में नाम उपलब्ध कराना
लिस्ट देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://pension.socialjusticehry
साल 2023

Haryana Old Age Pension List 2024 के लाभ

  • हरियाणा सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को बेहतर एवं आसान बनाने के लिए पोर्टल को लांच किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से अब पेंशनरों को पेंशन योजना से जुड़ी सभी तरह की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी।
  • हरियाणा के सभी पेंशनधारक वर्धन इस पोर्टल का लाभ ले सकते हैंं।
  • वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बुजुर्ग नागरिकों को पेंशन राशि का लाभ दिया जाता है।
  • पेंशन से जुड़ी जानकारी आप पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैंं।
  • अब पेंशन धारकों को पेंशन से जुड़ी जानकारी के लिए बैंकों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।
  • घर बैठे ही ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आप सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।
  • इस पोर्टल पर आप पेंशन लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देख कर सकते हैंं।
  • पेंशन लाभार्थी की सूची इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से देखी जा सकती है जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

हरियाणा अविवाहित पेंशन योजना

हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

  • Haryana Old Age Pension List चेक करने के लिए सबसे पहले आपको सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Haryana
  • होम पेज पर आपको आधार/पेंशन आईडी/खाता संख्या से पेंशन विवरण देखें के सेक्शन में लाभपात्रों की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
Haryana
  • अब आपको इस पेज मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • जैसे जिला, ब्लॉक, क्षेत्र, गांव और पेंशन आदि के नाम का चयन करना होगा।
  • इसके अलावा आप किस आधार पर अपना नाम देखना चाहते हैं उसके लिए आपको छांटने का क्रम का चयन करना होगा।
  • अंत में आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर लाभपात्रों की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने पेंशन पात्रों की सूची आ जाएगी जिसमें आपके गांव में किन-किन सदस्य को पेंशन मिल रही हो गांव की कुल कितने लोगों का नाम वृद्धावस्था पेंशन में जुड़ा हुआ है इन सभी से जुड़ी जानकारी आप देख सकते हैंं।
  • इस प्रकार आप आसानी से हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैंं।

वृद्धावस्था पेंशन के लाभ पात्र अपना आधार कैसे लिंक करें?

  • आपको अपना आधार लिंक करने के लिए सबसे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आधार/पेंशन आईडी/खाता संख्या से पेंशन विवरण देखें के सेक्शन में लाभ पात्र अपना आधार नंबर लिंक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
हरियाणा
  • अब आपको अगले पेज पर लाभपात्र आईडी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा जहां पर आपको दिशा निर्देश अनुसार अपनी आधार संख्या को दिए गए स्थान पर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी आधार लिंक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Haryana Old Age Pension List FAQs

हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट में नाम कैसे देखें? हरियाणा के नागरिक सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाभपात्रों की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक कर अपने जिले, तहसील, गांव, योजना का चयन कर हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैंं। Haryana Old Age Pension के तहत हर महीने कितने रुपए की राशि दी जाती है? हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थियों को हर महीने 2250 रुपए की धनराशि पेंशन के रूप में दी जाती है। Haryana Old Age Pension के अंतर्गत पेंशन कब आती है? हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत हर महीने के पहले सप्ताह में लाभार्थी के बैंक खाते में पेंशन आ जाती है। Haryana Old Age Pension List का लाभ कौन ले सकता हैं? हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट का लाभ व सभी बुजुर्ग उठा सकते हैंं जिन्होंने वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन किया है।