हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल 2024 – Haryana Property Verification Portal, Verification at ulbhryndc.org

Haryana Property Verification Portal – हरियाणा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को रोकने के लिए और नागरिकों को भूमि संबंधी सुविधा प्रदान करने के लिए हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी भूमि का सत्यापन ऑनलाइन कर सकेंगे। घर बैठे ही राज्य के नागरिक अब अपनी प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से कर सकते हैंं। जिसके लिए किसी सरकारी कार्यालय चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Haryana Property Verification Portal से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल क्या है, पोर्टल का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं लॉगिन करने की प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Haryana

Haryana Property Verification Portal 2024

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 को Haryana Property Verification Portal को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा टैक्स चोरी पर रोक लगाई जा सकेगी। हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल पर 88 शहरी निकायों की प्रॉपर्टी का डाटा उपलब्ध किया गया है। राज्य का कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर घर बैठे ही अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से अपनी संपत्ति का सत्यापन आसानी से कर सकता है। इसके अलावा प्रॉपर्टी के डाटा का वेरिफिकेशन भी कर सकते हैंं। हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल पर प्रॉपर्टी डाटा में सुधार करने का विकल्प दिया गया है। जो भी प्रॉपर्टी मालिक अपनी प्रॉपर्टी टाटा में सुधार करना चाहते हैं वह 15 मई तक अपनी प्रॉपर्टी को सत्यापित करा सकते हैंं। इस पोर्टल का लाभ डायरेक्ट क्यूआर कोड स्कैन करके उठाया जा सकता है या डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैंं।

हरियाणा जमाबंदी नकल

हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम Haryana Property Verification Portal
शुरू किया गया मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
लाभार्थी भूमि धारक
उद्देश्य राज्य के नागरिकों को प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना और टैक्स चोरी को रोकना
राज्य हरियाणा
साल 2024
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट ulbhryndc.org

Haryana Property Verification Portal का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है। इसके अलावा टैक्स कर चोरी को रोकना है ताकि लोगों को प्रॉपर्टी के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार से बचाया जा सके। इस पोर्टल के माध्यम से संपत्ति के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सकेगी। हरियाणा राज्य के लोग अब घर बैठे अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से अपनी प्रॉपर्टी का वेरिफिकेशन कर सकेंगे। हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल पर सरकार द्वारा 88 नगर निकायों की प्रॉपर्टी को ऑनलाइन दर्ज कर दिया गया है। आप आसानी से Haryana Property Verification Portal Login करके नए प्रॉपर्टी आईडी भी बना सकते हैंं। जिसके बाद आप अपनी प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन कर सकते हैंं।

Haryana Saral Portal

Haryana

हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल हरियाणा के लाभ

  • राज्य के लोगों को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल की शुरूआत की गई है।
  • प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल के माध्यम से प्रॉपर्टी सत्यापन के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है।
  • राज्य के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल पर अपनी प्रॉपर्टी का सत्यापन कर सकेंगे।
  • क्यूआर कोड स्कैन करके इस पोर्टल का लाभ उठाया जा सकता है।
  • हरियाणा राज्य के सभी 88 नगर निकायों की प्रॉपर्टी का डाटा एक ही पोर्टल पर उपलब्ध करवाना है।
  • इस पोर्टल पर भूमि धारा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन में सुधार कर सकता है।
  • Haryana Property Verification Portal के माध्यम से टैक्स चोरी को रोका जा सकेगा।
  • इस पोर्टल के लांच होने से राज्य के लोगों को नगर निकायों तथा नगर विकास प्राधिकरण के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • Property Verification Portal हरियाणा के सभी जिलों में शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन सेंटर का लाभ मिल सके।
  • हरियाणा प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल के माध्यम से राज्य में ई गवर्नेंस प्रक्रिया को जोर दिया जाएगा।

हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल के लिए पात्रता

  • प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल के लिए आवेदक को हरियाणा का मूल निवासी में चाहिए।
  • केवल हरियाणा के प्रॉपर्टी मालिक इस पोर्टल का लाभ लेने हेतु पात्र होंगे।
  • आवेदक के पास प्रॉपर्टी होनी चाहिए।
  • भूमि मालिक द्वारा प्रॉपर्टी का NDC पर रजिस्ट्रेशन किया होना चाहिए।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र

आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मकान नंबर
  • प्रॉपर्टी दस्तावेज
  • शपथ पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर

Haryana Property Verification Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको हरियाणा सरकार की आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Haryana
  • होम पेज पर आपको New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
Haryana
  • अब आपको इस पेज पर अपना नाम, पिता या पति का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आप को सत्यापित करना होगा।
  • इस प्रकार आप की प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हरियाणा प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको हरियाणा की आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
हरियाणा
  • अब आपको इस पेज पर लॉगिन करने हेतु मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जैसे Login Type और Mobile No. दर्ज करना होगा।
  • बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आप इस पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

Haryana Property Verification Portal पर नई प्रॉपर्टी आईडी कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब आपको इस पोर्टल पर यूजर नेम और मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगइन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर Search Property के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको अपने जिले और नगरपालिका का चयन करना होगा।
  • अब आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक लिस्ट खुल जाएगी। अब आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैंं। अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपको सबसे नीचे Please Click Here के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको टर्म्स एंड कंडीशन को अप्रूव कर के Click Here to Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। जिसमें आपको अपने जिले का नाम, नगर पालिका का नाम और कॉलोनी का नाम का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने मैप खुल जाएगा। इस मैप में जो ग्रीन बाउंड्री वाला एरिया होगा। वह आप की प्रॉपर्टी का एरिया होगा उसके लिए आपको अपनी प्रॉपर्टी पर मार्क लगाना होगा।
  • प्रॉपर्टी मार्क करने के बाद आपको Next के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक फोन खुल जाएगा जिसमें आपको मांगी गई जानकारी जैसे ओनरशिप टाइप मालिक का नाम, मालिक का मोबाइल नंबर अगर एक से अधिक मालिक है तो उसका नाम, प्रॉपर्टी की कैटेगरी, प्लॉट नंबर, प्रॉपर्टी का एड्रेस, बिजली उपभोक्ता का नंबर, प्लॉट का क्षेत्र, कंस्ट्रक्शन की डिटेल्स और मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको डिक्लेरेशन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा जिससे आपको वेरीफाई करना होगा।
  • OTP वेरीफाई होते ही आपके सामने एप्लीकेशन नंबर आ जाएगा जिसे आपको सेव करके रखना होगा।
  • इस प्रकार आप हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल पर नई प्रॉपर्टी आईडी बना सकते हैं।

हरियाणा प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल पर NDC जनरेट कैसे करें और पेमेंट करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर अपने जिले में नगर पालिका का चयन करके Search Property के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी प्रॉपर्टी के नाम के आगे Select के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपकी प्रॉपर्टी की सारी डिटेल्स आ जाएगी।
  • इस पेज पर आपको सबसे नीचे Make Payment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा जिसे आपको वेरीफाई करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा जिसमें आपको कितना टैक्स भरना है यह सभी जानकारी दिखाई देगी। आप जो भी टैक्स नहीं भरना चाहते हैं उसे अनचेक भी कर सकते हैंं।
  • इसके बाद आपको Pay Online के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप ऑनलाइन पेमेंट कर देगें तो आपके सामने आपकी प्रॉपर्टी का NDC आ जाएगा। जिसे आप प्रिंट आउट कर सकेंगे।

Application Status कैसे चेक करें?

  • एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Application Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने हेतु नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Check Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके आवेदन से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपने एप्लीकेशन स्टेटस को चेक कर सकते हैंं।