हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल – awas.haryanapwd.gov.in ऑनलाइन लिस्ट

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल – जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकारी कर्मचारियों को आवास की सुविधा भी प्रदान की जाती है। यह आवास कर्मचारियों की रैंक को ध्यान में रखते हुए प्रदान किए जाते हैं। हरियाणा सरकार भी अपने कर्मचारियों को आवास की सुविधा प्रदान करती है। जिसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा एक पोर्टल का संचालन किया जाता है। जिसका नाम हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सरकारी कर्मचारी अपने आवास से संबंधित जानकारी देख सकते हैंं। इस लेख के माध्यम से आपको हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल ऑनलाइन लिस्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया, सीनियरिटी लिस्ट, vacant लिस्ट आदि। तो यदि आप Haryana Sarkari Awas Awantan Portal से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Haryana

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal 2024

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal का शुभारंभ 2 अगस्त को हरियाणा सरकार द्वारा किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठता सूची, रिक्त सूची आदि से संबंधित जानकारी देखी जा सकती है। यह पोर्टल सरकारी आवास आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लांच किया गया है। आवास आवंटन पोर्टल व्यवस्था को यह सुनिश्चित करने के लिए विकसित किया गया है कि सभी कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर ग्रेड और वरिष्ठता के आधार पर आवास आवंटित कर दिया जाए। आवंटन के लिए उपलब्ध सभी सरकारी आवासों का रिकॉर्ड हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल पर उपलब्ध होगा। जिसके आधार पर कर्मचारी अपना आवेदन कर सकेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई है कि कर्मचारियों को उनकी वरिष्ठता के आधार पर बिना किसी सिफारिश के आवास प्रदान किया जाएगा।

हरियाणा समर्पण पोर्टल

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल आपत्ति एवं औपचारिकताएं

इस पोर्टल के माध्यम से आपत्ती लेने की प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात निर्धारित समय सीमा में आवास आवंटित कर दिए जाएंगे। इस पोर्टल के माध्यम से आवास आवंटन की बेहतर ट्रैकिंग भी की जा सकेगी। इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से मकान आवंटन, मकान बदलने आदि की औपचारिकताएं भी ऑनलाइन की जाएंगी। हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल पर खाली मकानों की उपलब्धता को भी समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा सभी ऑनलाइन आवेदनों की वरिष्ठता सूची भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। चंडीगढ़ एवं पंचकूला में स्थित सरकारी आवासों के आवंटन की देखभाल हरियाणा आवास आवंटन समिति द्वारा की जाती है। चंडीगढ़ एवं पंचकूला में विभिन्न श्रेणियों में लगभग 1306 आवास उपलब्ध है।

Details Of Haryana Sarkari Awas Awantan Portal 2024

योजना का नाम हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल
किसने आरंभ की हरियाणा सरकार
लाभार्थी हरियाणा के सरकारी कर्मचारी
उद्देश्य आवास आवंटन से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट awas.haryanapwd.gov.in
साल 2024
राज्य हरियाणा
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल का उद्देश्य

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सभी कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात निर्धारित समय सीमा के भीतर ग्रेड और वरिष्ठता के आधार पर आवास आवंटित करना है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी आवासों का रिकॉर्ड नागरिकों को उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसके आधार पर कर्मचारी अपना आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा Haryana Sarkari Awas Awantan Portal 2024 के माध्यम से आवास आवंटन की बेहतर ट्रैकिंग भी की जा सकेगी। यह पोर्टल आवास आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी भी बनाएगा। अब प्रदेश के नागरिकों को आवास आवंटन के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की व्यवस्था नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस पोर्टल का शुभारंभ 2 अगस्त को हरियाणा सरकार द्वारा किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठता सूची, रिक्त सूची आदि से संबंधित जानकारी देखी जा सकती है।
  • यह पोर्टल सरकारी आवास आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लांच किया गया है।
  • इस पोर्टल को यह सुनिश्चित करने के लिए विकसित किया गया है कि सभी कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर ग्रेड और वरिष्ठता के आधार पर आवास आवंटित कर दिया जाए।
  • आवंटन के लिए उपलब्ध सभी सरकारी आवासों का रिकॉर्ड हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल पर उपलब्ध होगा।
  • इस रिकॉर्ड के आधार पर कर्मचारी अपना आवेदन कर सकेंगे।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा यह जानकारी भी प्रदान की गई है कर्मचारी को उनकी वरिष्ठता के आधार पर बिना किसी सिफारिश के आवास प्रदान किया जाएगा।
  • हरियाणा सरकार आवास आवंटन पोर्टल के माध्यम से आपत्ति लेने की प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात निर्धारित समय सीमा में आवास आवंटित कर देगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आवास आवंटन की बेहतर ट्रैकिंग भी की जा सकेगी।
  • इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से मकान आवंटन, मकान बदलने आदि औपचारिकताएं भी ऑनलाइन की जा सकेंगी।
  • खाली मकानों की उपलब्धता को भी समय-समय पर इस पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
  • सभी ऑनलाइन आवेदनों की वरिष्ठता सूची भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
  • चंडीगढ़ एवं पंचकूला में स्थित सरकारी आवासों के आवंटन की देखभाल हरियाणा आवास आवंटन समिति द्वारा की जाती है।
  • चंडीगढ़ एवं पंचकूला में विभिन्न श्रेणियों में लगभग 1306 आवास उपलब्ध है।

पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक सरकारी कर्मचारी होना चाहिए।
  • आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र आदि

Haryana Old Age Pension

डिपार्टमेंटल स्ट्रक्चर

Name Designation Office Address Phone no. (Office)
Sh. Alok Nigam, IAS Addl. Chief Secretary to Govt., Haryana 3rd, Floor, New Civil Secretariat, Sector-17, Chandigarh +91 172 2711658
Sh. Rajiv Aggarwal Engineer-in-Chief (Buildings) PWD (B&R), Sector 33, Nirman Sadan Chandigarh +91 172 2618121
Sh. Chander Mohan Chief Engineer (Buildings) PWD (B&R), Sector 33, Nirman Sadan Chandigarh +91 172 2618200
Sh. Ravi Kumar Executive Engineer (General) -cum- Secretary, House Allotment Committee PWD (B&R), Sector 33, Nirman Sadan Chandigarh +91 172 2618222

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal सीनियरिटी लिस्ट देखने की प्रक्रिया

हरियाणा
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको सीनियरिटी लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
हरियाणा
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको हाउस टाइप, लिस्ट टाइप तथा लोकेशन का चयन करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • सीनियारिटी लिस्ट आप की कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

वेकेंट लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको सरकारी आवास आवंटन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको वेकेंट लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Haryana
  • अब आपको लिस्ट टाइप, हाउस टाइप तथा लोकेशन का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • वेकेंट लिस्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

Sarkari Awas Awantan Portal पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको सरकारी आवास आवंटन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन टू आवास के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Haryana
  • अब आपको लॉगिन टाइप का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपना payee कोड तथा मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको गेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉग इन कर सकेंगे।

संपर्क विवरण

  • Helpline number- 0172-2618251
  • WhatsApp Number (8607329900)
  • Office Address- Nirman Sadan, Plot No. 1, Dakshin Marg, Sector 33-A, Haryana PWD (B & R), Chandigarh