हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना 2024 – ऑनलाइन लोन अप्लाई, पात्रता

Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana – महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। ताकि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया जा सके। इसी दिशा में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अपने राज्य की महिलाओं के लिए 20 जुलाई को एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम सशक्त महिला ऋण योजना है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यवसाय शुरू करने हेतु बैंकों के माध्यम से लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए सहायता मिल सकेगी।

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना के अंतर्गत महिलाओं को लोन लेने के लिए किसी भी तरह की संपत्ति को गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होगी। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश की महिला है और अपना रोजगार शुरू करने हेतु ऋण प्राप्त करना चाहती हैं तो यह योजना आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से HP Sashakt Mahila Rin Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Himachal

Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana 2024

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना की शुरुआत 20 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा की गई है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) की ओर से पहल की गई है। जिसके माध्यम से महिलाओं को रोजगार शुरू करने, आजीविका की गतिविधियों को आरंभ करने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने तथा उनके परिवार के उत्थान के लिए बैंकों द्वारा ऋण प्रदान किया जाएगा।

महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ऋण राशि के विरुद्ध जमानत के रूप में कोई संपत्ति या उपभोग्य सुरक्षा (कोलेटरल) प्रदान करने की आवश्यकता नहीं होगी। यानी महिलाओं को कोलेटरल फ्री लोन की सुविधा मिलेगी। जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेगी। और सम्मानता पूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर सकेगी। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को प्रदान की जाने वाली लोन की राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकती है।

मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना

#सशक्त_महिला_ऋण_योजना #CollateralFreeLoans #empoweringwomen #enterprenuership #hpscb #financiallyindependent pic.twitter.com/dXnzHLT6qV — Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) July 22, 2023

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana
शुरू की गई हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को ऋण की सुविधा प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
लाभ राज्य की महिलाओं को कॉलेटरल फ्री लोन की सुविधा मिलेगी
राज्य हिमाचल प्रदेश
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://www.hpscb.com/

HP Sashakt Mahila Rin Yojana का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा सशक्त महिला ऋण योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को ऋण की सुविधा प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। ताकि महिलाएं अपने दिन प्रतिदिन की जरूरतों और अपने सपनों को पूरा कर सके। अब महिलाओं को छोटा व्यवसाय आरंभ करने के लिए लोन प्राप्त करने हेतु अपनी संपत्ति को गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही यह योजना महिलाओं को किसी कठिन समस्या में लोन का भुगतान ना होने की स्थिति में संपत्ति खोने के डर से मुक्त करेगी। क्योंकि इस योजना के तहत महिलाओं को कोलेटरल फ्री लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

योजना के अंतर्गत मिलने वाली ऋण राशि

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महिला ऋण योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा 21000, 51,000 और 1,01,000 रुपए का लोन प्रदान किया जाएगा। यह लोन राशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में जमा की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ऋण प्राप्त करने के लिए मार्जिन मनी की आवश्यकता नहीं है। पर आवेदन प्रक्रिया को भी सरल किया गया है। HPSCB की इस नई पहल के माध्यम से ऋणी महिलाएं आत्म विश्वासी एवं आत्मनिर्भर बनेगी। और राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में योगदान दे सकेगी।

मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना ब्याज दर

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) द्वारा लोगों को जो भी लोन की सुविधा उपलब्ध की जाती है उनके ब्याज दरों को देखा जाए तो एग्रीकल्चर लोन के अलावा सभी तरह की लोन सुविधा में ब्याज दर 9% से अधिक है। लेकिन इस योजना के तहत महिलाओं को बैंकों के द्वारा कोलेटरल फ्री लोन की सुविधा 8.51 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के लिए योजना काफी फायदेमंद साबित होने वाली है।

Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाएं अपने सपनों को पूरा कर सकेगी।
  • सशक्त महिला ऋण योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को 21,000 रुपए से लेकर 1,01,000 रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • यह लोन महिलाओं को हिमाचल प्रदेश राज्य की सहकारी बैंकों द्वारा ही प्रदान किया जाएगा।
  • लाभार्थी महिलाओं को प्रदान किया जाने वाली लोन की राशि सीधे महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • इस योजना की विशेषता यह है कि महिलाओं को लोन प्राप्त करने के लिए अपनी संपत्ति को गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • राज्य की महिलाएं संपार्श्विक मुक्त लोन प्राप्त कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेगी।
  • HP Sashakt Mahila Rin Yojana के अंतर्गत महिलाओं को लिए गए लोन पर केवल 8.51 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करना होगा।
  • इस योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म, जाति की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य की अन्य महिलाओं को भी यह योजना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करेगी।
  • हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना के अंतर्गत पात्र महिलाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकेगी।

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना के लिए पात्रता

  • हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल राज्य की महिलाएं ही पात्र होगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता हिमाचल प्रदेश राज्य के सहकारी बैंक में होना आवश्यक है।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश बेरोजगारी भत्ता

आवश्यक दस्तावेज

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको HPSCB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
HP
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Loans के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने बैंक द्वारा चलाई जाने वाली सभी प्रकार की योजनाओं की लिस्ट आ जाएगी।
  • अब आपको इसमें से Sashakt Mahila Rin Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जैसे आपका नाम,पता, जिला, तहसील, मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आप को Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके पश्चात आपके आवेदन की जांच की जाएगी जिसके सके बाद आप जितने लोन के लिए आवेदन किया होगा उतनी राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
  • इस प्रकार आप सशक्त महिला ऋण योजना के अंतर्गत आवेदन कर लोन प्राप्त कर सकते हैंं।

HP Sashakt Mahila Rin Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको HPSCB बैंक की ब्रांच पर जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको बैंक अधिकारी से सशक्त महिला लोन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें मांगी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ कुछ जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वही जमा कर देना होगा जहां से आप ने प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार आप आसानी से हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती है।
  • उसके पश्चात आपके आवेदन की जांच की जाएगी और आपके बैंक खाते में लोन की राशि जमा कर दी जाएगी।

Sashakt Mahila Rin Yojana FAQs

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना के तहत कितना रुपए तक का लोन दिया जाएगा? हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना के तहत महिलाओं को 21 हजार से 1 लाख 1 हजार रुपए तक का लोन प्रदान किया जाएगा। HP Sashakt Mahila Rin Yojana के अंतर्गत लोन की सुविधा पर कितना ब्याज दर रखा गया है? इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के लिए लोन की सुविधा पर 8.51 प्रतिशत ब्याज दर रखी गई है। हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना के अंतर्गत किस प्रकार आवेदन किया जा सकता है? Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana के अंतर्गत महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।