हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना की हुई शुरुआत, 120 दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण वितरित किए

HP CM Sambal Yojana – शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि करने के लिए आए दिन सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजना शुरू की जा रही है इसी दिशा में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अपने गृह क्षेत्र जिला हमीरपुर के नादौन में 4 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री संबल योजना की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा HP CM Sambal Yojana को शुरू करने के साथ ही शिक्षक और बच्चों के लिए अन्य कार्यक्रम भी लॉन्च किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ताकि सभी बच्चों को समावेशी शिक्षा जो कि उनका मौलिक अधिकार है प्रदान किया जा सके। और उनकी प्रतिभा और क्षमता की देखभाल करने वाला एक वातावरण तैयार हो सके।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे शिक्षक और बच्चों के लिए कौन से कार्यक्रम शुरू होंगे? और हिमाचल प्रदेश के कितने स्कूलों को HP CM Sambal Yojana के अंतर्गत शामिल किया जाएगा? इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं Himachal Pradesh Mukhyamantri Sambal Yojana के बारे में।

Himachal

HP CM Sambal Yojana 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री संबल योजना को शुरू किया जा रहा है। जिला हमीरपुर के नादौन में अपने गृह क्षेत्र से 4 सितंबर 2023 को सीएम सुखविंदर सिंह सुख मुख्यमंत्री संबल योजना की शुरुआत करेंगे। नादौन के गौना करोर स्थित राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में होने वाले इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला हमीरपुर के 120 से अधिक दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण का वितरण भी किया जाएगा। दिव्यांग बच्चों को प्रदान किए जाने वाले सहायता और उपकरणों का वितरण केवल एक कल्याण कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह समाज के निर्माण की प्रवृत्ति और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है जो बच्चों की क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण माध्यम है। यह केवल एक उपकरण नहीं बल्कि दिव्यांग बच्चों को उनकी क्षमता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण माध्यम है। हर बच्चे को गुणवत्ता वाली शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक सहायता का उपयोग करने का अधिकार है।

HP CM Sambal Yojana का लक्ष्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और उनके साथियों के बीच की खाई को पाटना है ताकि उनकी प्रतिभा और क्षमता को निखारने के लिए एक वातावरण प्रोत्साहित हो सके। इस योजना के माध्यम से स्कूली शिक्षा में परिवर्तन किया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री शोध प्रोत्‍साहन योजना

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम HP CM Sambal Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा
लॉन्च की गई 4 सितंबर 2023
लाभार्थी राज्य के दिव्यांग बच्चे
उद्देश्य राजकीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाना
राज्य हिमाचल प्रदेश
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

Himachal Pradesh Mukhyamantri Sambal Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। और राजकीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाना है। ताकि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और उनके साथियों के बीच की खाई को पाटा जा सके। इसके लिए सरकार द्वारा बच्चों को सीखने सीखाने की प्रक्रिया को आनंदमय, शिक्षकों की क्षमता का विकास और शिक्षण को व्यवस्थित एवं आसान बनाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इस योजना के लॉन्च होने पर मुख्यमंत्री द्वारा 120 दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण वितरित किए जाएंगे। ताकि बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में आसानी हो सके। साथ ही अन्य दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित किया जा सके।

शिक्षक और बच्चों के लिए चार अन्य कार्यक्रम भी लॉन्च किए जाएंगे

राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा ने कहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के शिक्षकों और बच्चों के लिए भी अन्य चार कार्यक्रम लॉन्च किए जाएंगे। जिससे बच्चों को और शिक्षकों को पढ़ाई में सहायता मिल सकेगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य सांसद सचिव शिक्षा आशीष पटेल विशेष रूप से इस मौके पर मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री संबल योजना के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को सहायता, आकांक्षाओं और क्षमताओं का निर्माण करना है ताकि बच्चों को शारीरिक चुनौतियों के बावजूद भी उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किया जा सके।

हिमाचल प्रदेश मेधा प्रोत्साहन योजना

शिक्षक सहायक चैटबोट्स होगा लॉन्च

विभाग की परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अभ्यास और शिक्षक सहायक चैट बोट्स को भी लॉन्च कर रहे हैं यह चैटबोट्स स्विफ्ट चैट ऐप पर उपलब्ध है। इस ऐप को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से व्हाट्सएप की तरह उपयोग किया जा सकता है। बच्चे कभी भी कहीं भी और किसी भी फोन से अब तक के पढ़ाए गए पाठ का अभ्यास आसानी से चैटबोट्स के माध्यम से कर सकते हैंं। यह एक क्विज आधारित ऐप होगा। जिसमें वीडियो भी उपलब्ध होगी। इसका इस्तेमाल बच्चे और शिक्षक क्लास में बेहतर पढ़ने और और पढ़ने के लिए कर सकेंगे।

हमीरपुर, सोलन और शिमला के 400 विद्यालयों को किया जाएगा शामिल

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संपर्क फाउंडेशन के माध्यम से साइंस टीवी कार्यक्रम को भी लॉन्च किया जा रहा है। इसका लक्ष्य गतिविधियों के साथ कक्षा में सीखने सिखाने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाना, शिक्षकों की क्षमताओं का विकास करना शिक्षा को व्यवस्थित एवं आसान बनाना और सीखने के परिणाम में सुधार करना है ताकि हिमाचल प्रदेश के राजकीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाया जा सके। इस कार्यक्रम को संपर्क फाउंडेशन समग्र शिक्षा के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसमें के जिला हमीरपुर, सोलन और शिमला के 400 विद्यालयों को शामिल किया गया है। जिला हमीरपुर के चार ब्लॉक नादौन, गलौर, बिछड़ी और हमीरपुर के 147 स्कूलों में यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जिससे बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

HP CM Sambal Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री संबल योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के शुभारंभ पर हमीरपुर के 120 से अधिक दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण का लाभ दिया जाएगा।
  • इस दौरान शिक्षकों और बच्चों के लिए अन्य चार कार्यक्रम भी लॉन्च किए जाएंगे।
  • हिमाचल प्रदेश की स्कूली शिक्षक परिवर्तन लाने के लिए मुख्यमंत्री अभ्यास हिमाचल और शिक्षक सहायक चैटबोट्स को भी लॉन्च किया जा रहा है। जिसका उपयोग व्हाट्सएप की तरह किया जा सकता है।
  • बच्चे किसी भी फोन से कभी भी कहीं भी अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।
  • इस योजना के संचालन हेतु संपर्क फाउंडेशन के संपर्क साइंस टीवी कार्यक्रम को भी लॉन्च किया जाएगा जिससे बच्चों को गतिविधियों के साथ सीखने सिखाने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम को हमीरपुर, सोलन, शिमला के 400 विद्यालयों में चलाया जाएगा।
  • Mukhyamantri Sambal Yojana के माध्यम से शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाना है।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • यह योजना राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि करेगी।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना के लिए पात्रता

  • हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवास होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल राज्य के दिव्यांग बच्चे ही पात्र होंगे।

स्वर्ण जयंती अनुशिक्षण योजना

HP CM Sambal Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री संबल योजना को शुरू किया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है और ना ही आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च किया गया है। जैसे ही हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आवेदन से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे ताकि आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके।

HP CM Sambal Yojana 2024 FAQs

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना क्या है? HP CM Sambal Yojana को दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए शुरू किया गया है। HP CM Sambal Yojana को कब शुरू किया जाएगा? मुख्यमंत्री संबल योजना हिमाचल प्रदेश को 4 सितंबर 2023 को शुरू किया जाएगा। इस योजना के लॉन्च होने के दौरान कितने दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण वितरित किए जाएंगे? इस योजना के लॉन्च होने के दौरान जिला हमीरपुर के 120 से ज्यादा दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री संबल योजना हिमाचल प्रदेश का मुख्य उद्देश्य क्या है? HP CM Sambal Yojana का मुख्य उद्देश्य स्कूली शिक्षा में परिवर्तन लाना और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और उनके साथियों के बीच की खाई को पाटना है। ताकि उनकी प्रतिभा और क्षमता की देखभाल करने वाला एक वातावरण प्रोत्साहित हो सके। HP CM Sambal Yojana के अंतर्गत कितने विद्यालयों को शामिल किया है? हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना के अंतर्गत के अंतर्गत राज्य के जिला हमीरपुर, सोलन और शिमला के 400 विद्यालयों को शामिल किया गया है।