जननी बाल सुरक्षा योजना से मिलेगा गर्भवती महिलाओं को लाभ, पात्रता देखें

Janani Bal Suraksha Yojana – बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु जननी बाल सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। क्योंकि सही से पोषण ना मिल पाने के कारण गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत हो जाती है। इसलिए मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सरकार द्वारा लोगों को सरकारी अस्पताल में बच्चों की डिलीवरी को प्रोत्साहित करना चाहती है। जिसके लिए जननी बाल सुरक्षा योजना के माध्यम से राज्य की गरीब गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। सरकार की ओर से कितनी राशि प्रदान की जाती है और इसके लिए आपको क्या करना होगा। इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा संचालित की जा रही Janani Bal Suraksha Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Bihar

Bihar Janani Bal Suraksha Yojana 2024

बिहार सरकार द्वारा भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जननी बाल सुरक्षा योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ प्रदान किया जाता है। जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की सारी जांच और बच्चे की डिलीवरी निशुल्क होती है। जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बाद 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ताकि मां और नवजात के आधारभूत आवश्यकताएं पूरी की जा सके। जिससे जच्चा और बच्चा को बेहतर स्वास्थ्य बनाने में मदद की जा सके। और बच्चे का विकास सही से हो सके।

बिहार सरकार द्वारा जननी बाल सुरक्षा योजना का कार्यान्वयन करने की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं को दी गई है। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार की जाती है। सूची तैयार करने के बाद संबंधित विभाग में भेज दिया जाता है। जिसके बाद महिलाओं का नाम इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जाता है और उसके बाद सही समय आने पर योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि दे दी जाती है। जननी बाल सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु गर्भवती महिलाओं को अपना पंजीकरण करवाना आवश्यक है।

जननी सुरक्षा योजना

जननी बाल सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Janani Bal Suraksha Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य की गर्भवती महिलाएं
उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के संस्थागत एवं सुरक्षित प्रसव में आर्थिक सहायता प्रदान करना
राज्य बिहार
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://ejanani.bih.nic.in/

Janani Bal Suraksha Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा जननी बाल सुरक्षा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, भ्रूण हत्या को रोकना और मां एवं नवजात शिशु की आधारभूत आवश्यकताओं को पूरा करना है ताकि बच्चे का बेहतर विकास हो सके। इसलिए बिहार सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के संस्थागत एवं सुरक्षित प्रसव में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। क्योंकि बिहार राज्य में कई ऐसे परिवार हैं जिनके आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गर्भवती महिलाओं को उचित पोषण नहीं मिल पाता है जिसकी वजह से मां और बच्चे दोनों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए इस योजना को संचालित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना

जननी बाल सुरक्षा योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा जननी बाल सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना को बिहार राज्य की गर्भवती महिलाओं को लाभ प्रदान करने हेतु आरंभ किया गया है।
  • बिहार जननी बाल सुरक्षा योजना के माध्यम से सभी धर्म और जाति की गर्भवती महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत बच्चे के जन्म होने के बाद महिला को सरकार द्वारा 6000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाता है।
  • यह सहायता राशि महिला के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सिस्टम के माध्यम से प्रदान की जाती है।
  • इस आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपने और अपने बच्चे के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था कर सकेगी।
  • राज्य सरकार द्वारा जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की सारी जांच और बच्चे की डिलीवरी निशुल्क की जाती है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिलाओं को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता से संपर्क करना होगा।
  • गर्भवती महिलाओं को लाभ प्राप्त करने हेतु इस योजना के अंतर्गत अपना पंजीयन कराना होगा।
  • Janani Bal Suraksha Yojana का क्रियान्वयन करने की जिम्मेदारी बिहार सरकार द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को दी गई है वहीं सूची बनाकर विभाग को सौंपती है।
  • आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्र पर ले जाकर 3 से 4 बार जांच करवाई जाती है और टीटी के दो टीके भी लगाए जाते हैं।
  • इस योजना का लाभ मिलने से जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ रहेंगे। साथ ही बिहार राज्य में भी गर्भवती महिला और उनके बच्चे के स्वास्थ्य में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

Janani Bal Suraksha Yojana Bihar के लिए पात्रता

  • जननी बाल सुरक्षा योजना के लिए केवल बिहार की मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला का गर्भवती होना आवश्यक है।
  • राज्य की जिन महिलाओं की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होगी। उन्ही गर्भवती महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • नाबालिक गर्भवती लड़की जननी बाल सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होगी।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

जननी बाल सुरक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Bihar Janani Bal Suraksha Yojana के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

जननी बाल सुरक्षा योजना का आवेदन केवल ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से होता है इसके लिए आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आशा कार्यकर्ता से संपर्क करना होगा।
  • आशा कार्यकर्ता से संपर्क करने के बाद आपको इस योजना में अपना नाम शामिल करने के लिए उनसे कहना होगा।
  • अब उसके बाद आशा कार्यकर्ता द्वारा आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी और आपको मांगे जाए आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी आशा कार्यकर्ता के पास जमा करनी होगी।
  • इसके बाद आशा कार्यकर्ता द्वारा बिहार जननी बाल सुरक्षा योजना आवेदन फॉर्म में आपकी जानकारी को दर्ज किया जाएगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपके आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी को संलग्न किया जाएगा।
  • अब आशा कार्यकर्ता द्वारा आपका आवेदन फॉर्म और अन्य जानकारी विभाग को भेज दी जाएगी।
  • जिसके बाद आपका फॉर्म सत्यापित होने पर आपके बैंक खाते में पैसा आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

जननी बाल सुरक्षा योजना बिहार हेल्पलाइन नंबर

बिहार सरकार द्वारा जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है ताकि राज्य की गर्भवती महिलाएं इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को आसाम से प्राप्त कर सकते साथ ही अपनी शिकायत भी इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से दर्ज करा सकती है। जननी बाल सुरक्षा योजना का हेल्पलाइन नंबर 7488270169 है। इस नंबर पर गर्भवती महिलाएं कभी भी कॉल करके अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकती है।

FAQs

जननी बाल सुरक्षा योजना किस राज्य में संचालित की जा रही है? Janani Bal Suraksha Yojana बिहार राज्य में संचालित की जा रही है। बिहार जननी बाल सुरक्षा योजना की शुरुआत किसने की? इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा की गई है। Janani Bal Suraksha Yojanaका लाभ कैसे मिलेगा? जननी बाल सुरक्षा योजना बिहार का लाभ राज्य की गर्भवती महिलाओं को मिलेगा। जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं? इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 6000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।