झारखंड बिजली बिल कैसे चेक करें 2024, JBVNL Jharkhand Bijli Bill Online Check

JBVNL Jharkhand Bijli Bill Payment – झारखंड राज्य में झारखंड बिजली बिल वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा बिजली सप्लाई की जाती है। जो कि राज्य की सबसे बड़ी बिजली वितरण कंपनी है। जेवीवीएनएल द्वारा अपने सभी उपभोक्ताओं के लिए कई उपयोगी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। जिसमें से एक है बिजली बिल चेक करना। झारखंड के नागरिक अब घर बैठे ही अपने बिजली बिल का भुगतान और बिल का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैंं।

अगर आप भी झारखंड के निवासी हैं और अपने बिजली बिल का स्टेटस जानना चाहते हैं या भुगतान करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बिजली विभाग के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। आप घर बैठे ही अपने बिजली बिल भुगतान से संबंधित जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे। जिसके लिए आपको JBVNL पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक आसानी से JBVNL Jharkhand Bijli Bill Payment की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैंं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से झारखंड बिजली बिल पेमेंट से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे ताकि आप भी अपने बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन कर सके।

JBVNL

JBVNL Jharkhand Bijli Bill Payment 2024

JBVNL का पूरा नाम झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड है। जो कि झारखंड की सबसे बड़ी बिजली वितरण कंपनी या विभाग है। झारखंड के सभी जिलों के बिजली आपूर्ति का कार्य JBVNL द्वारा किया जाता है। वर्तमान में विभाग के पास 32 लाख से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत है। इन सभी उपभोक्ताओं को बिजली वितरण विभाग द्वारा बिजली भुगतान संबंधित जानकारी की सुविधा प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा बिजली भुगतान के लिए वेब पोर्टल की सुविधा दी गई है। जिससे राज्य के हर घर तक बिजली एवं उत्पन्न डिजिटल तकनीक का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

JBVNL पोर्टल के माध्यम से अब घर बैठे ही नागरिक अपने बिजली बिल का स्टेटस और भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा भुगतान से संबंधित जानकारी भी अपने कंज्यूमर नंबर और बिल नंबर की सहायता से देख सकते हैंं। साथ ही झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। जिससे कभी भी कहीं भी राज्य का कोई भी नागरिक अपने मोबाइल से बिजली बिल का भुगतान कर सकता है।

झारखण्ड बेरोजगारी भत्ता

झारखंड बिजली बिल के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम JBVNL Jharkhand Bijli Bill Payment
संबंधित विभाग झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड
लाभार्थी
राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन बिजली भुगतान/स्टेटस चेक करने की सुविधा प्रदान करना
राज्य झारखंड
साल 2023
स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://jbvnl.co.in/
टोल फ्री नंबर 18003456570/18001238745

Jharkhand Bijli Bill JBVNL पोर्टल पर उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवाएं

JBVNL पोर्टल पर उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित पहुंची सेवाएं उपलब्ध की गई है ऐसी सभी सेवाओं की जानकारी जो पोर्टल पर उपलब्ध है निम्न प्रकार है।

  • Energy Bill Payment
  • Save Energy Get Reward
  • New Connection (LTIS/HT)
  • Suvidha Portal (LT/Modification)
  • Fixed Deposit Estimate
  • Service Connection Report
  • Naming and Shaming Campaign Modification (Name/Load Change)
  • Live Feeder Status
  • Know Your Urja Mitra
  • Feedback
  • Backlog Billing Data
  • Load Calculator

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना

झारखंड बिजली बिल ऑनलाइन कैसे देखें?

झारखंड राज्य का कोई भी नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से अपना बिजली बिल स्टेटस आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकता है। ऑनलाइन बिजली बिल चेक करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।

  • झारखंड बिजली बिल स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
JBVNL
  • होम पेज पर आपको Consumer Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Energy Bill Payment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
JBVNL
  • अब आपको इस पेज पर Search Bill By पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे पहला Consumer No. और दूसरा Bill No. आपको अपनी इच्छा अनुसार इन दोनों ऑप्शन में से किसी एक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको कंज्यूमर नंबर दर्ज करना होगा। जो आपके पुराने बिजली बिल में उपलब्ध होगा।
  • इसके बाद आपको अपना एरिया सेलेक्ट करके Please Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके बिजली बिल से संबंधित सभी जानकारी आ जाएगी।
  • अब आप जिस महीने का बिजली बिल चेक करना चाहते हैं उसके सामने View के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपना बिजली बिल ऑनलाइन चेक कर सकते हैंं।

JBVNL Jharkhand Bijli Bill Payment कैसे करें?

  • झारखंड बिजली बिल ऑनलाइन भुगतान करने के लिए सबसे पहले आपको JBVNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Consumer Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन बिल भुगतान के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। नए पेज पर बिल सर्च करने का प्रकार चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने क्षेत्र का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपना कंज्यूमर नंबर या बिल नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Please Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके बिल की जानकारी दिखाई देगी जिसमें आपको सामान्य विवरण एवं Current dues दिखाई देगा।
  • बिजली बिल का भुगतान करने के लिए आपको Monthly wise billing details के पास View के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Payment के सेक्शन में 3 ऑप्शन दिखाई देंगे। Print Bill, Online Payment, NEFT/RTGS Payment
  • आपको इन तीन ऑप्शन में से Online Payment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको बिल अमाउंट दिखाई देगा।
  • अब आपको Pay Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जहां पर आप अपनी सुविधा के अनुसार बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैंं जैसे यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड अथवा वॉलेट से भुगतान कर सकते हैंं।
  • इस प्रकार आप झारखंड बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैंं।

झारखंड में नया बिजली कनेक्शन के लिए कैसे आवेदन करें?

  • नया बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड JBVNL अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर Consumer Services के ऑप्शन पर क्लिक कर New Connection के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको New Connection (LTIS/HT) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
झारखंड
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा। जहां पर आपको यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन कर लेना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको I Agree के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • कुछ दिनों बाद बिजली विभाग के कर्मचारी आकर आपके घर बिजली कनेक्शन लगा देगें।

JBVNL eZy-bZly मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान करने के लिए पोर्टल के साथ-साथ मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है। इस ऐप को डाउनलोड कर उपभोक्ता पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। बिजली बिल से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है।

  • मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको प्ले स्टोर के सर्च बार में JBVNL eZy-bZly App टाइप करना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Jharkhand
  • सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने मोबाइल ऐप आ जाएगा।
  • अब आपको Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके मोबाइल में ऐप डाउनलोड हो जाएगा। जिसके बाद आप ऐप को ओपन कर इसका उपयोग कर सकते हैंं।
  • इस प्रकार आपकी मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

JBVNL Jharkhand Bijli Bill Payment FAQs

JBVNL का पूरा नाम क्या है? JBVNLका पूरा नाम झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड है। क्या झारखंड बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है? जी हां झारखंड बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। ऑनलाइन झारखंड बिजली बिल पेमेंट के लिए अधिकारिक वेबसाइट कौन सी है? ऑनलाइन बिजली बिल पेमेंट के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://jbvnl.co.in/ है। JBVNL पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है? JBVNL पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 18003456570/18001238745 है।